राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवको का प्रशिक्षण संपन्न हुआ हमने नर सेवा को ही नारायण सेवा माना है- वेदाचार्य प्रदीप त्रिपाठी

देवास। आज मल्हार स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवको का जिला देवास के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हमारे मुख्य अतिथी वेदाचार्य प्रदीप त्रिपाठी जी, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपल्या विधायक मनोज चोधरी, जिला महामंत्री राजेश यादव,जिला महामंत्री पोपेन्द्र बग्गा, जिला प्रभारी मनीष सोलंकी, जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जसमत यादव, श्रीमति पुष्पलता सोनगरा द्वारा भारत माता, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व द्विप प्रज्वलन कर हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुऐ प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि आज हम जिस अभियान के तहत बैठे है इस अभियान का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं के लिये एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है ताकि उन्हें कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के प्रकोप की स्थिती में लोगो की मदद के लिये तैयार किया जा सकें। हमारा उद्देश्य है कि जिला देवास में इस अभियान के तहत 1428 मतदान केन्द्र पर 5097 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किये जायंेगे। यह महाअभियान तीसरी लहर से लड़ने का अभियान है। इस लड़ाई में बडे बडे देश जिनकी स्वास्थ्य सेवाऐं हमसे कई गुना बेहतर थी वह भी अपने आपको असहाय महसुस कर रहे थे। एक तरह से उनकी व्यवस्थायें चरमरा गई ओर वह भी फैसला लेने में असमर्थ हो गऐ। पुरा विश्व लॉकडाउन लगायें या न लगाऐं आर्थिक स्थिती या मानवता को संभाले इसके बीच में विचार करता रहा। इस बीच में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय पर लॉकडाउन लगाकर स्थिती को बिगडने से बचाया। एक समय था जब हमारे पास एक लेबोरेटरी थी। देश भर में 1500 व्यक्ति से ज्यादा टेस्ंिटग केपेसिटी नहीं थी। उस समय हम पीपी कीट भी बाहर से मंगवा रहे थे वेंटीलेटर बाहर से मंगवाना पड़ते थे। हमारे पास कोई ऐसा साधन नहीं था जिससे हम कोविड की लडाई लड सकें। परंतु आज हम सिना ठोंक कर कह सकते है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम 15 लाख टेस्ट रोजाना कर सकते है। 1 लाख से अधिक आई.सी.यु बेड है। आज हमारे पास भरपुर मात्रा में साधन संसाधन उपलब्ध है। आज भारत में वह ताकत पैदा हुई है। कि हम जो वेंटीलेटर्स बाहर से बुलवाते थे। आज वही हम एक्सपोर्ट कर रहे है। ओर यही नहीं भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के माध्यम से अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगो की सेवा में लगा रहा हमने नर सेवा को ही नारायण सेवा माना है हम राजनिती सत्ता के लिये नहीं लोगो की सेवा के लिये करते है इसका यह प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की संकल्पना को हमें धरातल पर उतारना है। ताकि तीसरी लहर से केसे बचाव हो सकें। इसके हम हमारे कार्यकर्ताओं को तैयार कर लोगो के बीच भेजे ओर प्रशिक्षित करें। आज हम प्रशिक्षण वर्ग के बाद कार्यकर्ताओं को कीट प्रदान करेंगे। जिसमें ऑक्सीमीटर, फेस मास्क व सेनेटाईजर दिया जायेगा। 1428 बुथ पर यह कीट पहुंचाई जायेगी। ओर तीसरी लहर से लडने के लिये 5712 लोगो को प्रशिक्षित किया जायेगा। देवास जिला म.प्र. में मॉडल के रूप में उभरेगा इसका में विश्वास दिलाता हुं। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा व हाटपिपल्या विधायक मनोज चोधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आज वेदाचार्य बी.के तिवारी के द्वारा तीसरी लहर से बचने के लिये छोटे छोटे उपाय बताये गये योगाचार्य राजेश बेरागी द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. संजीव शर्मा द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिये हमें किस समय क्या प्रयोग करना चाहिए, किस तरह रहना चाहिऐ ओर हमारी दिनचर्या केसी होना चाहिए इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। वही आई.टी प्रभारी तनय चोधरी द्वारा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक पोर्टल पर कार्यकर्ताओं को रजिस्टर्ड केसे होना है। इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

संचालन जिला मंत्री व राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक के जिला आई.टी प्रभारी विकास गिरी ने किया व आभार राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक की महिला प्रभारी श्रीमति पुष्पलता सोनगरा ने माना।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फुलसिंह चावड़ा, गोतम सिंह राजपुत, मनोहरसिंह पवार, जितेन्द्र सेंधव, श्रीमति ममता शर्मा, जे.पी शर्मा, निरंजन सेंगर, जिला मंत्री श्रीमति विनिता व्यास, अनुप सेंधव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विजेन्द्रसिंह पवार, राजेन्द्रसिंह मोडरिया, नरेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र पटेल, विजय गुर्जर, कचरू पटेल, टिकंेद्र प्रतापसिंह, शेलेन्द्र अग्रवाल, सोहन पटेल, जगदीश चोधरी, श्रीमति मधु शर्मा, श्रीमति गायत्री वर्मा, डॉ. मोहन कोठारी, डॉ. आर.एन. यादव, डॉ. एल.पी दुबे,डॉ सुरेश गेहलोद, डॉं. अरविन्द नागर, डॉं गोविंद यादव, डॉं चंदरसिंह सिसोदिया, डॉ. मुकेश यादव, डॉं हरिसिंह सेंधव, डॉ. दिपक परिहार, डॉं. अशोक वर्मा, डॉं लोकेन्द्र जोशी, डॉं. सुनिल मंडलोई, डॉ. मनोहरसिंह भाटी, डॉ. मोहन माली, डॉ. राजकुमार धाकड़ सहित अपेक्षित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।

You may have missed