सिसोदिया अभा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बने
देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम वंशज अनिल राजा राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख सर्वेन्द्र सिंह चौहान की सहमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह पंवार व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार अनुशंसा पर प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत व महामंत्री कृपाल सिंह राजपूत ने अभा क्षत्रिय महासभा में कुं. पुरुषोत्तम सिंह सिसोदिया को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर भोपाल चौराहा स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिसोदिया के मनोनयन पर विनोद सिंह गौड़, कृपाल सिंह राजपूत, हेमंत सिंह राजपूत, भगवान सिंह राजपूत, दिनेश राजपूत, थान सिंह राजपूत, ईश्वर सिंह, भूपेंद्र सिंह खींची, प्रवीण सिंह चौहान, यशपाल सिंह, आनंद सिंह, जगपाल सिंह सिकरवार, मनोहर सिंह मकवाना, मंगल सिंह, युवराज सिंह राजपूत, विजय सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मी नारायण सिंह, टीकम सिंह राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने स्वागत कर बधाई दी।
