शिक्षा विभाग ने किया शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण
देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशाल, संकुल प्राचार्य विष्णु वर्मा, ने बरगद, नीम, शीशम, गुलमोहर, करंज,, गूलर के 51 पौधे रोपे। शिक्षा विभाग द्वारा पहाड़ी पर 501 पौधे आगामी 1 सप्ताह के अंतर्गत रोपे जाएंगे। इस अवसर पर ओपी दुबे, अजय सोलंकी, संजय पाटिल, आतिश कनासिया, महेश सोनी, रामेश्वर माली, वासुदेव शर्मा, साबिर शेख, संदीप बघेल, अरविंद सिकरवार आदि उपस्थित थे। श्री खुशाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक है और यह हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया आभार रामेश्वर माली ने माना।
