————-
देवास 25 जून 2021/ देवास जिला कारोना संक्रमित एक्टिव मरिजों से मुक्त हो गया है। जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिला कोरोना एक्टीव मरीजों से मुक्त हो गया है, परन्तु कोरोना अभी गया नही है। कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आप सभी जिलेवासीयों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है। आप के सहयोग से ही जिले में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें।
जिले में आज दिनांक तक 02 लाख 07 हजार 416 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 02 लाख 07 हजार 021 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। आज दिनांक तक 01 लाख 98 हजार 059 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोराना संक्रमण से मुक्त हुए।
देवास जिला हुआ कोरोना मुक्त, जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं ————- नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – कलेक्टर श्री शुक्ला
