देवास सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन की बैठक खेड़ापति में संपन्न हुई, बैठक में सर्वप्रथम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सय्यद अब्दुल बारी और स्कूल के शिक्षक और पालको के निधन पर संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया ।तत्पश्चात बैठक में जुलाई माह से स्कूल खोले जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम पत्र का प्रारूप तैयार किया गया। जिसमें डेढ़ वर्ष से बंद स्कूल के कारण स्कूल से जुड़े शैक्षणिक स्टाफ बसों के ड्राइवर तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं व्यापार व्यवसाय को तो करोना प्रोटोकाल के तहत अनुमति दी गई ,तब स्कूल को क्यों नहीं,इनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों? जबकि शिक्षण संस्था के ऊपर बंद के कारण वित्तीय बोझ बढ़ता जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जब तक शासन से आगामी नवीन शिक्षण सत्र की अनुमति नहीं मिल जाती तब तक ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ रखी जाए एवं ऑनलाइन का लाभ छात्रों को मिले इसके लिए स्कूल प्रबंधक स्टॉप लगातार प्रयास करते रहे। जिससे बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव प्रयास गौतम ने किया आभार एसोसिएशन के अध्यक्षचरणजीत सिंह अरोरा के द्वारा माना गया।