रायसिंह सेंधव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित

देवास। मप्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत ने मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की भाजपा संगठन के प्रति लगन एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए मप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया। सेंधव को संगठन में श्रेष्ठ स्थान मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा नेता बहादुर सिंह पीलवानी, आशुतोष जोशी, कृपाल सिंह चासिया, विजेन्द्र पटेल, महिपाल सिंह बैस, जगदीश जाट, अजय सिंह बैस, वेनीराम धाकड़, राजू खटाम्बा, राजकुमार ठाकुर, सज्जन सिंह नागर, केदार नेताजी, बद्री सेठ, निसार पहलवान, अनोप जागीरदार आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित संगठन नेतृत्व के प्रति आभार मानते हुए हर्ष जताया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

You may have missed