कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील  18 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाये, 27 मई गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आठ स्थानों पर होगा टीकाकरण

—————————-

देवास जिले में 27 मई 2021 ,गुरुवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्तियों हेतु जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर देवास , संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, यूपीएससी बावडिया, गीता भवन देवास ,एवम ब्लॉक लेवल पर बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद ,खातेगांव ,हाटपिपलिया ,बागली ,सतवास ओर कांटाफोड़ में आयोजित होगा टीकाकरण

———————–

27 मई 2021 को वैक्सीनशन में को-वैक्सीन केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास में लगाई जाएगी।

——————-

देवास, 26 मई 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। 

       कलेक्टर श्री  चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्ति सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये एवम वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें।  चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति टीका लगवाये एवम स्वंय ओर अपने परिवार को सुरक्षित करें। 

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे जिले मे कोविड-19टीकाकरण किया जा रहा है देवास जिले में 27 मई 2021 ,गुरुवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्तियों हेतु जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर देवास , संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, यूपीएससी बावडिया, गीता भवन देवास ,एवम ब्लॉक लेवल पर बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद ,खातेगांव ,हाटपिपलिया ,बागली ,सतवास ओर कांटाफोड़ में  टीकाकरण आयोजित होगा। टीकाकरण 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति को सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात  वैक्सीनेशन सेंटर संबंधित स्लॉट बुक करना होगा स्लॉट में टीकाकरण संस्था का चयन करने पर मोबाईल पर मेसेज आएगा  उसमें टीका लगाने की तारीख़ ओर समय का उल्लेख होगा उसी अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर  पर वैक्सीन लगवायें।

        दिनांक 27 मई 2021 को 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों को जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, बरोठा, कमलापुर, कांटाफोड़,, कन्नौद, टोंकखुर्द, सतवास, खातेगांव, मल्हार स्मृति मंदिर देवास, सोनकच्छ, , यूपीएचसी इटावा, संजीवनी क्लीनिक नागदा, संजीवनी क्लीनिक बालगढ़, पीपलरावां  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरासा, उप स्वास्थ्य केंद्र आगरदा प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र उदय नगर, स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। 27 मई 2021 को  मल्हार स्मृति मंदिर देवास में को-वैक्सीन का डोज लगाया जावेगा कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  18 से 44 वर्ष के व्यक्ति टीकाकरण के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन करवाये एवं नम्बर आने पर टीका लगवाये।कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।