अभा ब्राह्मण महासंघ ने पूजन, अर्चन अभिषेक और महा आरती कर मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सीमित संख्या में की गई महा आरती और पूजन, समाज जनों ने किया घरों पर ही पूजन अर्चन – सर्व समाज के कल्याण और कोरोनावायरस महामारी के खत्म होने की प्रार्थना करते हुए समाज जनों ने किये शाम को अपने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वधान में राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम जी का पूजन , हवन , अभिषेक कार्यक्रम कर महाआरती की गई। जो कि कोरोना गाइडलाइन नियमों का पालन करते हुए पंडित आचार्य देव नायक जी मिश्र शास्त्री और कपिल शास्त्री द्वारा गुरु निवास पर पूजन अर्चन किया गया । जिसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शुक्ला भी मौजूद रहे । इस दौरान पूरे पृथ्वी लोक पर फैले कोरोनावायरस महामारी को समाप्त करने के उद्देश्य से आयुर्वेद के ज्ञाता भगवान धन्वंतरि का पूजन भी किया गया । समाज के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया वर्तमान दौर में कोरोनावायरस महामारी के चलते सभी बड़े आयोजन और शौर्य यात्रा का कार्यक्रम निरस्त करते हुए समाज जनों ने अपने-अपने घरों पर ही पूजन अर्चन का कार्यक्रम कर भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया है , साथ ही समाज जनो द्वारा सभी के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना और कोरोना महामारी के खत्म होने की प्रार्थना करते हुए शाम के समय अपने अपने घरों पर दीप प्रज्वलन करते हुए अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया और सर्व समाज के कल्याण की कामना प्रार्थना की । उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने दी । भवदीय – संजय शुक्ला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ 9826769778
अभा ब्राह्मण महासंघ ने पूजन, अर्चन अभिषेक और महा आरती कर मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सीमित संख्या में की गई महा आरती और पूजन, समाज जनों ने किया घरों पर ही पूजन अर्चन
