रायसिंह की राय से चलेगा जिला भाजपा संगठन, भाजपा के नए जिला अध्यक्ष रायसिंह सेघंव

देवास में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का कौन बनेगा जिला अध्यक्ष का मामला चल रहा था। लगातार अध्यक्ष के नाम चर्चा में थे। अंतिम समय में केवल दो ही नाम मैदान में थे। पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव और राय सिंह सेंधव और रोज मामला बढ़ते बढ़ते दिल्ली तक पहुंच गया और अंततः भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर रायसिंह सेंधव की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी आशीष अग्रवाल ने की। सेंधव संघ की पृष्ठभूमि से शिशु मंदिर प्राचार्य से राजनीति के सफर में हॉट पिपलिया विधानसभा टिकट 2003 में हारने के बाद देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और फिर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के बाद लगातार राजनीति में सक्रिय है। और इस बार भारी कशमकश के बीच इनका नाम अंतिम रूप से फाइनल हुआ है। अभी तो बस इतना ही और आगे कलयुग टाइम्स में देखिए कैसे और क्यों और आगे क्या। भाजपा में जिला अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलें समाप्त होने के साथ सेंधव समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

You may have missed