देवास । श्री चित्रगुप्त मंदिर गीता भवन देवास में कायस्थ समाज देवास की जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। उसमें सभी वरिष्ठजन एवं वर्तमान के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं समिति के वरिष्ठ सदस्यों पदाधिकारियों के द्वारा सभी ने एक मत होकर राम श्रीवास्तव एडवोकेट को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारत की सबसे पुरानी कायस्थों की संस्था जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री से लेकर अभी विश्वास कैलाश सारंग रहे । इनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक निगम, डॉक्टर एम कुमार, मनोज श्रीवास्तव, हेमेंद्र निगम काकू, पी ड़ी सक्सेना, प्रदीप खरे, पवन श्रीवास्तव, शैलेश कानूनगो, बालकृष्ण श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, उमाशंकर श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, रोहन श्रीवास्तव, स्वप्निल, संजीव श्रीवास्तव, नरेश कानूनगो, सुधीर श्रीवास्तव, निमेष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव,दिलीप निगम, स्वाधीन खरे, मयंक श्रीवास्तव एवं महिला जिला अध्यक्ष शशि खरे, शिखा सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, अलका निगम, लीला सक्सेना, शोभा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, राखी श्रीवास्तव आदि कायस्थ बंधुओ द्वारा बधाई प्रेषित की। संचालन अशोक निगम ने किया एवं आभार कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने माना। उक्त जानकारी युवा शहर अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने दी।
एडवोकेट राम श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत देवास के जिला अध्यक्ष
