देवास में कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप्प, आम जनता परेशान, वाहन चालक पहुंचे कलेक्टर दरबार में

देवास में विगत कुछ माह से कचरा संगठन व्यवस्था गड़बड़ा गई है। हालत यह है कि चाहे जब पेमेंट नहीं मिलने के कारण परेशान चालक हड़ताल करने को मजबूर हो जाते हैं और नगर निगम के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है कि वह अपने यहां के शासकीय वाहन चालक से कुछ जगह है तो संग्रहण कर ले यही कारण है कि पूरे शहर की हालत खराब है।निगम डोर टू डोर कचरा वाहन चालको ने फिर हड़ताल की वाहन चालक द्वारा बताया गया दो माह के पुराने ठेकदार द्वारा भुगतान नहीं किया गया दो माह का नये ठेकदार द्वारा भुगतान नहीं किया गया तीन दिन हो गये कई सारे वार्डो में कचरा गाड़ी नहीं पहुँची चौराहे चौराहे कचरा घर बनना शुरू हो गया । एक माह में एक बार हड़ताल का नियम बन गया आम जनता से प्रतिमाह वसूली जारी है । क्या देवास निगम कमिश्नर और जनप्रतिनिधि इस समस्या का स्थाई हल नहीं निकल पा रहे हैं। अब परेशान वाहन चालक कलेक्टर दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और इधर आम जनता कचरा संग्रहण वाहन की राह देख रही है। शहर में जगह-जगह कचरा सड़क पर भी देखने को मिल रहा है क्या यही हमारा देवास है।

More posts