दलित युवक पर गोली चला कर जानलेवा हमला करने के मामले में 5000 हजार के फरार इनामी आरोपी काजी अबुल कलाम को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। सितंबर माह से ही फरार आरोपी अबुल काजी को औद्योगिक पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। जहां न्यायालय ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। एक दिन के रिमांड के बाद आज विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जंहा से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। काजी अबुल कलाम का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुवा था जिसमें वे एक युवक के पीछे पिस्टल लेकर दौड़ता दिखाई दिये थे। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल व कारतूस जब्त किए है। एक दिन के रिमांड के बाद कलाम को विशेष न्यायालय में पेश किया जंहा से न्यायालय ने 19 जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर रखते हुवे जेल भेज दिया गया है।
देवास अबुल काजी को न्यायालय ने भेजा जेल, आरोपी से पुलिस ने किया पिस्टल और कारतूस
