देवास। कांग्रेस में देवास जिले मैं दबंग नेता के नाम से पहचाने जाने वाले स्वर्गीय सौभाग्य सिंह गौड़ केवल कांग्रेस के ही नेता नहीं थे । वे श्रमिकों के नेता भी थे देवास के उद्योगों में उद्योगपतियों में एक श्रमिक नेता के रूप में इनका नाम चलता था। देवास के कई युवाओं को रोजगार देने के साथ बाहरी अपराधी तत्वों को श्रमिक नेतागिरी से दूर रखने के साथ श्रमिक क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल भी इनके द्वारा निर्मित किया गया था। इसके पहले वे छात्र नेता थे और आज भी छात्र राजनीति में उनके ही परिवार का वर्चस्व कायम है चाहे सत्ता किसी की भी हो छात्र संगठन यहां पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए हैं। छात्र राजनीति श्रमिक राजनीति के साथ किसानों के लिए भी उनके द्वारा बहुत कुछ दिया गया कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहने के साथ केवल किसानों के लिए व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जाकर इन्होंने बहुत कुछ बदलाव किया जो आज देवास मंडी और अन्य मंडी में देखने को मिलता है ऐसे ही देवास के लोकप्रिय दबंग नेता के लिए आज भी कांग्रेस युवा समर्पित है और केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. सौभागसिंह गौड़ की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. गौड़ द्वारा छात्र, मजदूर एवं किसान राजनीति में किए गए कार्यो का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्व. गौड़ के सहयोगी अजीत भल्ला, राजेश राठौर, रमेश व्यास, रितेश त्रिपाठी, पुत्र इंटक नेता उमेश प्रतापसिंह गौड़, जितेन्द्र सिंह गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार, डॉ. मंसूर शेख, एडवोकेट इम्तियाज सिद्धीकी, किसान कांग्रेस नेता हफीज घोसी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन एड. मनोज हेतावल ने किया। आभार ईश्वर हरोड़े एवं अंतर सिंह पार्षद ने माना।
देवास के दबंग स्वाभिमानी सिद्धांतवादी श्रमिक नेता स्व. सौभागसिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित, छात्र राजनीति के साथ श्रमिक और किसानों के लिए भी समर्पित थे
