7 नवंबर को स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आएंगे देवास , जिले की दो विधानसभा मे जनसभा

देवास में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है और अब स्टार प्रचारक की सभा भी मंगलवार से शुरू हो रही है जिसमें सबसे पहले उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी देवास जिले में दो विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में हुए सबसे पहले सुजालपुर काला पीपल की सभा के बाद वह देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में 1:30 बजे के लगभग पहुंचेंगे और वहां जनसभा के बाद सोनकच्छ विधानसभा में जनसभा लेकर आम जनता को संबोधित करेंगे। खातेगांव से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा है और सोनकच्छ से राजेश सोनकर चुनाव लड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवास जिले में बहुत जल्द सिंधिया को भी सभा के लिए लाया जा रहा है तो और भी स्टार प्रचारक आ रहे हैं तो कांग्रेस में प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कई स्टार प्रचारक को लाने का प्रयास किया जा रहा है।

More posts