देवास जिले के बीमित किसान भाई फसल नष्‍ट होने की स्थिति में अपनी शिकायत टोलफ्री नंबर 18002091111 पर 72 घंटे के अंदर कराए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधार बैंक से लिंक होना आवश्यक

————- देवास 20 / उप संचालक कृषि ने बताया कि मौसम की अनिश्चिता को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमित कृषक अपनी फसल नष्ट होने की स्थिति में फसल बीमा कंपनी एस.बी.आई जनरल इंन्श्योरेन्स कंपनी का टोलफ्री नंबर 18002091111 पर 72 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी कारणवश टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज होने में कठिनाई आती है तो संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना आवेदन देकर उसकी पावती उस कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल पर नेशनल क्राप इंश्योरेन्स पोर्टल ऐप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में आगामी किश्‍त का लाभ उन्‍हीं किसानों को मिलेगा जिन्‍होंने ईकेवायसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवा लिया हैं ————- देवास जिले के शेष किसान भाई 30 सितम्‍बर के पूर्व अपने खाते को आधार से लिंक करवा लें अथवा अपना नया खाता पास के पोस्ट ऑफिस में खुलवा लें ———— देवास 20 सितम्बर 2023/ प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में आगामी किश्‍त का लाभ उन्‍ही जिले के उन्‍हीं किसानों को मिलेगा, जिनके द्वारा ईकेवायसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवा लिया है। जिला स्तर पर ऐसे शेष किसान हितग्राहियों को जिले से सूचना जारी कर अवगत कराया गया है। शेष किसान भाई 30 सितम्‍बर के पूर्व अपने खाते को आधार से लिंक करवा लें अथवा अपना नया खाता पास के पोस्ट ऑफिस में खुलवा लें। जिससे उनके खाते में इस योजना की आगामी किश्त प्राप्त हो सके। साथ ही जिनके द्वारा अपना ईकेवायसी नहीं कराया गया है, वे भी अपने इकेवायसी करवा लें। जिससे जिले में अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। सूचना कोटवार के माध्यम से प्राप्त किये जा सकेंगे। प्रत्येक पंचायत स्‍तर पर सीएससी सेंटर द्वारा हेल्‍प डेस्‍क सेन्टर प्रारंभ किया गया है, जहां आकर संबंधित हितग्राही इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करा सकेंगे। जिन हितग्राहियों का ईकेवायसी अथवा आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होगा वे हितग्राही आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त प्राप्त करने से वंचित हो जायेंगे।

More posts