देवास। पतंजलि योग समिति द्वारा मल्हार स्मृति, देवास में दो दिवसीय योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का आयोजन 23 व 24 अगस्त को प्रातः 5:30 से 8 बजे तक किया जा रहा है । जिला प्रभारी श्रीमती कमलेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी स्वामी रामदेव की शिष्या देवादितीजी, देवसौम्या जी, देववाणी जी द्वारा योगासन कराए जाएंगे । उनके द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मोटापा, गैस, कब्ज, कमरदर्द, सर्वाइकल स्पोंडीलाइटिस, जोड़ो का दर्द, एलर्जी, दमा,माइग्रेन आदि रोगों के इलाज से संबंधित योग अभ्यास कराया जाएगा । पतंजलि समिति के अनंत जोशी, अजबसिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह, सुनील आर्य, गिरधारीलाल पंवार, विष्णु नागर, श्रीमती ऋतु सावनेर, अकीला ठाकुर, मनोरमा सोलंकी, संतोष जोशी, रीना जैन, पारुल जैन, नीतू नागर ने सभी योगसाधको व नागरिकों से इस शिविर में पधारने का आव्हान किया है।
