देवास। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बीएड एम डाइट के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डीपीसी श्री प्रदीप जैन ने बताया कि विज्ञान क्लब स्पर्धा में पीजीबीटी देवास के ऋतुराज पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , डाइट के विद्यार्थियों में उज्जैन की दिशा वाडिया प्रथम एवं मयूर सोलंकी देवास द्वितीय स्थान पर रहे। TLM स्पर्धा में में डाइट के विद्यार्थियों में हरदा के योगेश मालवीय प्रथम एवं देवास के रोहित वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे,Bed देवास की आयुषी चंदोकेर प्रथम स्थान पर रही। तात्कालिक भाषण स्पर्धा में B.Ed देवास के उपेंद्र सिंह राठौर प्रथम स्थान पर रहे। प्रश्न मंच स्पर्धा में पन्ना डाइट के अनुज सेन प्रथम एवं B.Ed ग्वालियर के काजी हिदायत उल्ला प्रथम रहे। डाइट प्राचार्य राजेंद्र सक्सेना एवं B.Ed कॉलेज प्राचार्य श्रीमती उमा श्रीवास्तव ने सभी विजेता प्रतियोगिताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
