देवास। मानव कल्याण के लिए है शिव महापुराण कथा इसके श्रवण से मानव भव सागर से पार हो जाता है यह विचार श्रीराम द्वारा में अधिक मास के अवसर पर शिव महापुराण कथा मैं महंत स्वामी राम नारायण जी रामस्नेही ने प्रकट किए। श्रीराम द्वारा में अधिक मास के अवसर पर 18 जुलाई मंगलवार से 16 अगस्त तक अधिक मास के अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है। प्रातः काल संतराम सुमिरंजी जी द्वारा रामस्नेही संप्रदाय प्रवर्तक महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज की वाणी का पाठ किया जाएगा एवं दोपहर में 2:00 बजे से शिव महापुराण कथा होगी रामद्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से अधिक मास एवं श्रावण मास के शुभ अवसर पर सत्संग लाभ लेने का आग्रह किया है। महंत जी ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं कितना भी कठिन समय आ जाए ईश्वर के सानिध्य में वह आसानी से पार हो जाता है ,अतः हमें ईश्वर की शरण में हमेशा रहना चाहिए । व्यासपीठ का पूजन डॉक्टर सीमा सोनी ने किया। जानकारी महेश सोनी नदी।
