जवाब दो हिसाब दो जन संवाद यात्रा – राजोदा हाटपिपलिया रोड 2 माह में ही हुआ छलनी – रोड निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है राजोदा हाटपिपल्या – मुख्यमंत्री से घटिया रोड निर्माण कार्य में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा जिलेभर में निकाली जा रही जवाब दो हिसाब दो जन संवाद यात्रा के अंतर्गत पार्टी के देवास शाजापुर लोकसभा सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को जवाब दो हिसाब दो जनसंवाद यात्रा निकाली गई। जनसंवाद यात्रा राजोदा से प्रारम्भ होकर बरोठा, नेवरी होते हुए हाटपिपल्या पंहुची। इस दौरान देखा कि 2 माह पूर्व बने रोड की दुर्दशा हो गई है। जगह-जगह बिखरी पड़ी गिट्टियों और गड्ढों में तब्दील हुआ रोड भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। नवनिर्मित रोड पहली बारिश भी नहीं झेल पाया ओर जर्जर हो गया जो निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। राजोदा से हाटपिपलिया के बीच रोड कई जगह से छलनी हो चुका है। रोड पर बिखरी पड़ी गिट्टी से वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान टिलयाखेडी पुलिया रहवासी बलराम पाटीदार, फतेसिंह पटेल, बनें सिंह चौधरी, बलवान सिंह सेधव, मनोहर सिंह पटेल आदि ग्रामीणों ने अपने व्यथा सुनाते हुए कहा कि वर्षों से दचके खा रहे इस रोड के बनने से कुछ आस जगी थी। लेकिन पहली बारिश में ही रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रा के दौरान हर गांव वार्ड की कमेटी के गठन सहित अन्य चुनावी रणनीति पर चर्चा भी  की गई। देवास शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सचिव श्री ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ज़ाकिर खान, सलमान सदर, डा भंवर सिंह जागीरदार, धर्मेंद्र सिंह भिलाना, होकम सिंह ठाकुर, जगदीश बडगुजर, गुलाब सिंह सेंधव, जगदीश जाट, संतोष मालवीय, सत्तार भाई, अनीस खान, मुकेश चौहान नेवरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रोड निर्माण कार्य में हुए भारी भ्रष्टाचार मैं लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जांच की मांग की गई है। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान ने दी।

More posts