कलेक्टर गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, 2 डॉक्टर और स्टोर कीपर पर कार्रवाई, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाने व सर्विस रोड के निर्माण पर ग्रामीणों ने किया कलेक्टर का स्वागत सम्मान

जिले में कलेक्टर का व्यवस्था में सुधार कार्य जारी है कल जब मुख्यमंत्री आने वाले हैं पूरा प्रशासन उनके लिए व्यवस्था में लगा है तब भी कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने अपनी कार्यशैली बदली नहीं और वे पहुंच गए टोंक खुर्द स्वास्थ्य केंद्र में और वही किया जो करना चाहिए। देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर डॉ. मयंक खोडे, डॉ प्रियंका सकरगाय का एक-एक माह वेतन का काटने के निर्देश एवं स्‍टोर कीपर अशोक कामदार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र टोंकखुर्द में निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधितो को आवश्‍यक दिशा निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने चौबाराधीरा में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्‍ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता का आभार व्‍यक्‍त कर दिया धन्‍यवाद ————– देवास देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्‍ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणजनों ने कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता का आभार व्‍यक्‍त कर धन्‍यवाद दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रंधनखेडी मार्ग टिलर नदी पर नये पुलिया की मांग भी रखी। इस दौरान श्री गौतम सिंह राजपूत, श्री पप्‍पू परमार, श्री कृष्‍णपाल सिंह राजपूत, श्री राजा, श्री मोहन सिंह खिची अन्‍य ग्रामीण उपस्थित थे। उल्‍लेखनीय है कि ग्राम पंचायत टोंककला में राष्‍ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर विगत चार-पांच वर्षो से अति‍क्रमण होने से ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी होती थी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड़ से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड़ निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए विगत दिवस प्रशासन ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया है।

More posts