देवास। माता शबरी आदिवासी उत्थान संगठन के तत्वाधान में 17 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं हिन्दू संगम का कार्यक्रम बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा में होने जा रहा हे। कार्यक्रम में साधु संतो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा और मुख्य वक्ताओं के द्वारा सामाजिक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए जायेंगे। कार्यक्रम मेंं प्रसिद्ध आदिवासी लोक गायक श्री आनंदीलाल भावेल द्वारा सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन होगा। संगठन अध्यक्ष विनोद भार्गो एवं ईश्वर परासिया ने बताया कि समाज को संगठित एवं रचनात्मक धार्मिक कार्यो में आगे लाने के उद्देश्य से की जा रही इस पहल में समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सार्थक बनाने की अपील की है।
भव्य हिन्दू संगम एवं प्रसिद्ध लोक गायक आनंदीलाल भावेल के लोकगीतों की प्रस्तुति 17 अप्रैल को
