आखिर से 1 वर्ष से लंबी कशमकश के बाद सत्ता से ज्यादा संगठन की चली देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का दायित्व आखिर राजेश यादव को मिल ही गया । राजेश यादव के पास अभी भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद का पद भी है। हिंदूवादी नेता के साथ राजेश यादव को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का भी खास माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पहले उनको भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण पद देने के बाद हाल ही में नगर निगम चुनाव में महापौर का टिकट और आखिर में सभापति के लिए भी अंतिम समय तक प्रयास किया । भारतीय जनता पार्टी मैं बीडी शर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के बाद राजेश यादव को लगातार उपकृत किया है। देवास विकास प्राधिकरण के लिए कई दावेदार थे जिसमें इस बार देवास सत्ता की सिरमोर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार काही प्राधिकरण अध्यक्ष तय माना जा रहा था ।लेकिन अंतिम समय में बीडी शर्मा की एकतरफा चली और उनके खास समर्थक राजेश यादव को देवास विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया। अब प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव के बनने के बाद वार्ड क्रमांक 12 पार्षद की सीट खाली हो जाएगी क्योंकि राजेश यादव को पार्षद पद से इस्तीफा देना होगा और दूसरा जिला महामंत्री का पद भी खाली हो जाएगा। इस तरह देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने के बाद राजेश यादव समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा कार्यालय पर दिवाली सा माहौल बन गया।
देवास में संगठन की चली, प्रदेश अध्यक्ष के खास यादव को मिला प्राधिकरण अध्यक्ष का उपहार, वार्ड नंबर 12 में होंगे उपचुनाव
