शहर में चोरों के हौसले बुलंद , भक्ति एवेन्यू में दिनदहाड़े एक साथ तीन जगह चोरी

शहर में चोरी की वारदात अब आम बात हो गई थी वाहन चोरी का तो अलग रिकॉर्ड बन गया है । वाहन चोरी के साथ शहर की कॉलोनियों में चोरी की घटना दिनदहाड़े हो रही है । आज भक्ति एवेन्यू कॉलोनी में दिनदहाड़े तीन मकानों पर चोरों ने धावा बोला और नगदी सहित जेवर चुरा ले गए पुलिस जांच कर रही है भक्ति एमएलए में रहने वाले मुकेश डोशी के घर से नगद 50 हजार व ज्वेलर्स 4 लाख , कमलेश जतेरा के यहां से नगदी और ज्वेलर्स रकम व नगद 50 हजार व  मनीष लोधी के घर से नगदी व रकम चोर ताला तोड़कर चुरा ले गए नवागत एसपी के आगमन के बाद पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग की जा रही है लेकिन चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है।

More posts