—————- देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक जिला अस्पताल देवास में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कायाकल्प, लक्ष्य, एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) और मुस्कान के अंतर्गत बिन्दुवार समीक्षा कर चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन्न विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी., सर्जिकल ओ.टी.,पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी. फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसेस मरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. में गेप को दूर करने और निधारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ गोपाल कटारे और सहायक नोडल डॉ अमरीन शेख द्वारा पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिला चिकित्सालय के कायाकल्प, लक्ष्य, एनक्यूएएस और मुस्कान के अंतर्गत निर्धारित सेक्शन में मापदण्ड अनुसार असिस्मेन्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विगत वर्ष जिला अस्पताल देवास को राज्य स्तर से कायाकल्प में द्वितीय पुरूस्कार मिला और जिला चिकित्सालय देवास के प्रसूति कक्ष को लक्ष्य कार्यक्रम में नेशनल सर्टिफिकेशन मिला। साथ ही शहरी क्षेत्र कि यूपीएचसी और ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी को भी पुरूस्कार मिल चुके है। वर्तमान में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक, उपस्वास्थ्य स्तर तक कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। संस्था में किये जा रहे इंटरनल और राज्य स्तर से निर्धारित चेकलिस्ट अनुसार असेसमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस.के.खरे, आरएमओ डॉ. अजय पटेल, डॉ. गोपाल कटारे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती कामाक्षी दुबे, डॉ. अमरीन शेख, कायाकल्प अभियान से संबंधित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित ————– जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्यवाही करने के दिये निर्देश
