————– देवास समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने पर मण्डी सचिव देवास को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के टीएल बैठक में अनुपस्थित नहीं रहें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए गठित फ्लाइंग स्कॉट की मीटिंग कर लें। बीईओ और बीआरसी परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम महीने में कम से कम एक बार अपने क्षेत्र में छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही खरीदें। जिन ग्रामों में नल जल योजना से पानी मिल रहा है, वहां पर शतप्रतिशत वाटर टैक्स कलेक्शन का कार्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं से करायें। डीपीसी, डीओ और महिला बाल विकास विभाग स्कूल नहीं जा रहें बच्चों का चिन्हांकन करें। बैठक में लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि योजना का शुभारम्भ 05 मार्च से होगा। सभी संबंधित अधिकारी इस संबंध में आवश्यक तैयारियां कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आयोग से प्राप्त शिकायतों का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजे। उपार्जन के रकबा का सत्यापन करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चाईल्ड लाईन के पोस्टर ग्राम पंचायत स्तर तक लगाये। ग्राम पंचायतों में पोस्टर लगे है या नही इस संबंध में निरीक्षण करें और प्रमाण-पत्र जिला मुख्यालय पर भेजे। भू-अधिकार योजना में आवेदन प्राप्त करें। आबादी क्षेत्र घोषित कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। स्वामित्व योजना में आये आवदेनों की पोर्टल पर एन्ट्री करें। विभागो द्वास संचालित छात्रावास एवं स्कूलों की खसरों में एन्ट्री करायें। जिले में सेम (कुपोषित) बच्चों का अभियान चलाकर सर्वे कर पोषण आहार केन्द्र में ईलाज करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में 10 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि वाले मंदिरों में समिति का गठन करें। मंदिर में दान पेटी रखें और बैंक में खाता खुलवाएं। मंदिर जमीन खेती के लिए नीलामी करें। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को चलाये जा रहे अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये। जिले में संबल योजना में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।
एसडीएम छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें, जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही खरीदें ———— भू-अधिकार योजना में आवेदन प्राप्त करें, स्वामित्व योजना में आये आवदेनों की पोर्टल पर एन्ट्री करें ———– जिले में 10 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि वाले मंदिरों में समिति का गठन कर दान पेटी रखें ————– डीपीसी, डीओ और महिला बाल विकास विभाग जिले में स्कूल नहीं जा रहें बच्चों का चिन्हांकन करें —-कलेक्टर गुप्ता
