———— देवास / जिला संस्थागत वित्त अधिकारी श्री राजीव काम्बले ने बताया है कि, चिटफण्ड कम्पनी जी.लाईफ व जी.एन.(गोल्ड)डेयरीज के ठगे निवेशकों से दावे आवेदन लेने की अन्तिम तारिख बढ़ा दी गई है। अब निवेशकों से दावे-आवेदन 28 फरवरी तक लिये जाऐंगे। दावे-आवेदन के लिए जमा रसीदों की छायाप्रतियां लगाकर जिला शिक्षा केन्द्र परिसर (खरे नर्सिंग होम के पास) स्थित संस्थागत वित्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। केवल देवास जिले के निवेशकों के दावे-आवेदन ही स्वीकार किये जाएगें। श्री काम्बले ने बताया कि जितनी राशि का दावे आवेदन करना हो, उतने की ही जमा रसीदों की छायाप्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। अन्य चिटफण्ड कम्पनियों के निवेशकों के दावा आवेदन प्राप्त करने की तिथि व समय पृथक से सूचित की जाएगी।
देवास जिले में जी.एन. डेयरीज व जी. लाईफ कम्पनियों के ठगे निवेशकों से अब 28 फरवरी तक लिए जायेंगे दावे/आवेदन
