देवास = तेजी से बढ़ रहा है इंदौर टियर -टू सिटी के लिए केंद्र सरकार ने कंप्रीहैन्सिव मोबिलिटी सर्वे किया है इसके अनुसार 2040 तक शहर की आबादी 75 लाख तक पहुंच जाएगी शहर के विकास को देखते हुए लोक परिवहन पर फोकस करते हो जो भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें शहर की आबादी के हिसाब से 7 ट्रांजिट सिस्टम बनाने की बात कही गई है यातायात की विस्तृत रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट से कनाडिया एबी रोड इंदौर उज्जैन पीथमपुर और महू रोड हाई डिमांड कारीडोर होंगे इन सड़कों पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव होगा वहीं इन से जुड़े क्षेत्र में बसावट और भी तेजी से बढ़ेगी इंदौर से उज्जैन पीथमपुर महू के लिए तो मेट्रो ट्रेन प्रस्तावित है ही । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जब इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर प्रस्ताव हुआ था तभी हमने भी कहा था कि इंदौर के उपनगर होने से देवास को भी इस योजना से जोड़ा जाए । जहां तक ट्रैफिक के दबाव की बात है तो इंदौर और देवास के बीच भी ट्रैफिक का दबाव अत्याधिक है क्योंकि देवास आगरा मुंबई रोड से जुड़ा है जहां दोनों और से ट्राफिक चलता है । साथ ही वर्तमान कांग्रेस की नगर निगम ने एक संकल्प पारित कर मेट्रो रेल कारपोरेशन के जब श्रीधरन जी प्रमुख थे तो उन्हें पूर्व सांसद श्री सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में दिल्ली में प्रतिवेदन दिया था । साथ ही जब केंद्र में शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ थे तब उनको भी एक पत्र सौंपा था उस समय उन्होंने इंदौर के साथ देवास को जोड़ने हेतु सर्वे की बात कही थी क्योंकि कांग्रेस सरकार बदल जाने के बाद कांग्रेस की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया चुकी अब उज्जैन पीथमपुर महू को इंदौर के समीप माना है तो देवास को क्यों नहीं ? जबकि देवास इंदौर का अप नगर पहले ही घोषित हो चुका है हमारी मांग है कि जब इंदौर में मेट्रो ट्रेन के विस्तार के साथ महू पीथमपुर उज्जैन को जोड़ने की बात कही जा रही है तो फिर देवास को भी इससे जोड़ा जाए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में इंदौर में मेट्रो ट्रेन विस्तार को लेकर बैठक हुई थी जिसमें भाजपा नेताओं ने ही प्रस्ताव रखा था कि मेट्रो को लाभ का धंधा बनाने के लिए महू पीथमपुर के साथ देवास को भी जोड़ा जाए जिस पर सहमति भी बनी थी। कांग्रेस ने क्षेत्र के सांसद विधायक से अनुरोध किया है कि वे इस योजना में हस्तक्षेप करते हुए देवास को भी इस कारीडोर से जुड़े जिससे शहर को एक और सौगात मिल सके वही शहर को विकास की रफ्तार भी।
कंप्रीहैन्सिव मोबिलिटी सर्वे में देवास को भी शामिल किया जाए जिससे भविष्य में मेट्रो का लाभ मिल सके कांग्रेस
