मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक राजे को सौंपा ज्ञापन

देवास। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपने चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत तीसरे चरण में जिलाध्यक्ष जगदीश तंवर के नेतृत्व में विधायक गायत्री राजे पवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री तंवर ने बताया कि मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ विगत कई वर्षो से अपनी जायज मांगो के लिए आवाज उठाता आ रहा है, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर शांत कर दिया जाता है। संघ की मांग है कि भृत्य का पद नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल करना ग्रेड पे में संशोधन 1300 के स्थान पर 1800 करे। प्रदेश में कार्यरत 45,000 स्थाई कर्मियों को नियमित स्थापना में लेना तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सीधी भर्ती पर रोक लगाए। आकस्मिक कार्य भारतीय सेवा के कर्मचारियों को 300 दिन का लीव सिलेंडर का लाभ दिया जाए। 2007 के बाद नियुक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का दर्जा दे। आउटसोर्स ठेका प्रथा में जा रही भर्ती को पूर्णतः: समाप्त करे। अंशकालीन कर्मचारी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिड डे मील रसोईया एवं कोटवार साथियों को कलेक्टर दर घोषित करे। आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए आदि अन्य मांगे शामिल है। इस दौरान तृतीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा, कर्मचारी नेता मुकेश चौधरी, रामस्वरूप कहार, बनेसिंह राजपूत, विजय वर्मा, राकेश कलेशरिया, समंदर सिंह राजपूत, अक्षय शर्मा, जगदीश चौधरी, मोहन सिंह बैस, प्रेम नारायण खाटवा, उमेश चौधरी, हुकम खाकरे, पप्पू राठौर, नंदकिशोर धारीवाल आदि उपस्थित थे।

More posts