देवास। जनवरी माह में गठित डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह गुरुवार शाम को एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर मनीष वर्मा (अध्यक्ष मध्य प्रदेश इंडियन डेंटल एसोसिएशन) थे। विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम रायसिंह सेंधव थे। साथ ही आमंत्रित अतिथि के रूप में डॉ. नितिन मुंगी सी.डी.ई. चेयरमैन एमपीआईडीए, डॉ. आर.के. सक्सेना आईएमए अध्यक्ष, डॉ. सन्ध्या खरे अध्यक्ष एडीएमपी, डॉ. अपर्णा करकरें सेकेट्री एडीएमपी, डॉ. नीरज खरे वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अजय करकरे वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. एम. एल. श्रीवास्तव एवं डॉक्टर सुनील केलकर थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व संगठन के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी पूर्व आईडीए अध्यक्ष अभिषेक सोनी के द्वारा दी गई। तत्पश्चात अध्यक्ष के रूप में डॉ. अशोक सिंह सेंधव को कॉलर एक्सचेंज कर शपथ के साथ पदभार ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में संरक्षक डॉ. नितिन मुंगी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. राहुल राठौर, सचिव डॉ. अनिमेष शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. चेतन जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकित अग्रवाल एवं डॉ अरुण परमार, संयुक्त सचिव डॉ. रोहित यादव, सहयाक सचिव डॉ निष्ठा जैन, सीडीई चेयरमैन डॉ वकार अहमद को सीडीई चेयरमैन डॉ. योगिनी कुमावत, सीडीएच चेयरमैन डॉ. यश्विनी चौहान को सीडीएच चेयरमैन डॉक्टर चेतना जायसवाल, स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डा वरुण आनंद, वुमन काउंसिल चेयरमैन डॉ. नेहा आनंद, एडिटर चीफ डॉक्टर अनामिका चौधरी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. वैभव शर्मा एवं डॉ. किरण मिश्रा स्पोट्र्स सेक्रेट्री डॉ. मजहर शेख एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर डॉ. सुनील केलकर, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. विष्णु जयसवाल डॉ. अभिराज सोनी, डॉ किरण पाटनकर को शामिल किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ सेंधव ने अपने आने वाले कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की, और आमजन में ओरल हेल्थ के लिए भविष्य में संगठन द्वारा आयोजित कैंप की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. तौसीफ शेख, डॉ. वसीम पठान, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. नेहा यादव, डॉ. मोनिशा श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र सेंधव, संजय ठाकुर, डॉ. विनीत माल सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। अंत मे आमंत्रित अतिथियों एवं कार्यकारिणी का आभार डॉ.अनिमेष शर्मा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. वैभव शर्मा ने दी।
