———— देवास सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना-2022 अंतर्गत केयर वर्कर जॉब रोल में 80 युवक-युवतियों को रोजगार के लिए जापान भेजा जाना है। योजना अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी सायं 05 बजे तक है। इस जॉब रोल के लिए आई.टी.आई उत्तीर्ण युवाओं के साथ-साथ जिले में संचालित नर्सिंग महाविद्यालयों में ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) एवं GNM (Generl Nursing Midwifery) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण युवा भी आवेदन कर सकते है। जापान में रोजगार के लिए ट्रेड्स एवं निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता धारित जिले के पिछड़ा वर्ग के ऐसे युवक-युवतियाँ जो उक्त योजना अंतर्गत जापान जाने के इच्छुक है, वे अपना आवेदन संलग्न आवेदन पत्र अनुसार जिले के सहायक संचालक, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में डाक अथवा ई-मेल आईडी addirobcdewas@gmail.com द्वारा जमा कर सकते है।
देवास जिले के पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां 31 जनवरी तक करें आवेदन ———— केयर वर्कर जॉब रोल में 80 युवक-युवतियों को रोजगार के लिए भेजा जायेगा जापान
