————- देवास – जिला मुख्यालय पर लगने वाले कलेक्टर दरबार में अब लगने लगा है कि कुछ और रहा है। अधिकारी समय पर आने के साथ कम से कम जनसुनवाई में पूरे समय मौजूद रहते हैं। अब कोई मोबाइल पर गेम नहीं खेल रहा होता सबका ध्यान पीड़ित और उनकी समस्या पर रहता है यही सबसे बड़ी बात है और सबसे बड़ी बात की आने वाले पीड़ित की कुछ तो सुनवाई हो रही है वरना आम जनता का जनसुनवाई से भी विश्वास उठ रहा था जिस तरह एक महिला 2 साल बाद अपने प्लाट के लिए पिछली जनसुनवाई में आई थी ऐसे ही कई लोग अब पूरे विश्वास के साथ जनसुनवाई में आ रहे हैं। कि कुछ तो समस्या हल होगी दर्द का इलाज ना हो मलमपट्टी तो हो ही जाएगी। फिर अगर अच्छे से अगर उनसे कोई बात कर ले तो यही आधा काम तो हो ही जाता है। आम जनता को भी समझना चाहिए जिला कलेक्टर के पास जब अपनी समस्या लेकर जाए तो वह ऐसी हो कि वाकई में पीड़ित हो और कहीं उसकी सुनवाई ना हो तो कलेक्टर के पास जाए वरना छोटी मोटी समस्या के लिए कलेक्टर दरबार में फाइलों का अंबार ना लगाएं ।इसमें बिचारा पीड़ित जो सबसे ज्यादा समस्या से ग्रस्त रहता है। वह अपनी परेशानी नहीं बता पाता और वही का वही रह जाता है हमारे छोटे-मोटे काम के लिए हम शासन की जन सुनवाई योजना मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य हेल्पलाइन का गलत दुरुपयोग ना करें वरना 1 दिन यह सब योजना शेर आया शेर आया की तरह आवेदक की बात अनसुनी और अनदेखी करने पर मजबूर हो जाते हैं। जिस तरह सीएम हेल्पलाइन का कई लोगों ने गलत दुरुपयोग कर छोटी मोटी बात पर ही शिकायत पर शिकायत कर एक अच्छी सहायता योजना को अपने व्यक्तिगत उपयोग शिकायत कर पटरी से उतार दिया है। इसी तरह जन सुनवाई में भी कई शिकायत जो सामान्य हल होने के साथ यह आने लायक नहीं रहती है तो कई न्यायालय संबंधी प्रकरण व उलझाने वाले प्रकरण के कारण यह भी फाइलों का अंबार लगने के साथ वाकई में पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है खैर अभी तो जिला कलेक्टर वापस जनसुनवाई को पटरी पर ला दिया है आम जन का विश्वास बढ़ा है बस आमजन इसे केवल गंभीर पीड़ित तक ही रहने दे और सही पटरी पर चलने दे। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, आईएएस ट्रेनी श्री टी. प्रतीक राव, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। आने-जाने का रास्ता खुलवाया जाये जनसुनवाई में श्री नरेन्द्रसिंह पिता मदनसिंह निवासी नानाधाराखेडी तहसील सोनकच्छ ने आने जाने के शासकीय रास्ते को खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। मेनरोड पर लगा ट्रॉन्सफार्म हटाया जाये जनसुनवाई में गन्धर्वपुरी के निवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी गन्धर्वपुरी में मेनरोड पर लगा ट्रान्सफार्म हटाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाया जाये जनसुनवाई में श्री राजू मोरे पिता गंगादयाल मोरे निवासी देवास ने सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। लोन की सहायता दिलाई जाये जनसुनवाई में श्री उतफत खां पिता मोहम्मद खां निवासी देवास ने ठेला गाडी के लिए मिलने वाले 10 हजार का लोन दिलवाने के के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर दरबार में अब बदला माहौल जनसुनवाई में कई समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण, अब रहते अधिकारी मुस्तैद तैनात, शासकीय भूमि से रास्ता खुलवाने, मेन रोड से ट्रांसफर हटवाने सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने से लेकर कई समस्याओं का त्वरित निराकरण, आम जनता भी सही मुद्दे समस्या लेकर ही जाए कहीं शेर आया शेर आया की कहावत ना चरितार्थ करें
