कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो किया औचक निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश

————-ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा———————–देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के विभिन्‍न ग्रामों में औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा की और ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकार/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत ककडदी में निरीक्षण के दौरान नल जल योजना पहुचाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत पटरानी में सड़क और अन्‍य कार्य बंद होने से संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तहसीलदार को ग्राम पंचायत पटरानी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पटरानी में नलजल योजना में पाइप लाइन गहरी नहीं होने से बार-बार फूट जाती है। जिस पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीएचई विभाग को पाइप लाइन गहरी करने के निर्देश दिये। पटरानी से खिवनीखुर्द रोड़ एवं पुलिया के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खिवनीखुर्द में मिनी आंगवनवाडी मांग की गई।ग्राम पंचायत नान्‍दोन में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भानसिंह गेंदालाल के खते में तालाब बना नहीं है और राशि निकाली गई है। जिसमें पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सचिव को शोकज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान सागोनिया से मसुरिया टाडां की और सडक स्‍वीकृत कराने, पीने के पानी की व्‍यवस्‍था कराने के निर्देश दिये।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत सागोनिया में बीपीएल कैंप लगाने के निर्देश दिये। शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय की मरम्‍मत एवं बंद प्‍याउ को चालू कराने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिये। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्राम पंचायत में कैंप लगाने के निर्देश एसडीएम को दिये। ग्राम पंचायत पटरानी से रिछीखोह जाने के लिए जामनेर नदी पर पुलिया स्‍वीकृत कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत विक्रमपुर में चतुरभुज बदामीलाल सोमगाव का आवासी पट्टा नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी को नियमा‍नुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विक्रमपुर आंगनवाडी केन्‍द्र 03 में बच्‍चों को सुबह का नाश्‍ता नहीं मिलने पर संबंधित एसएचजी पर कार्यवाही के निर्देश दिये। आंगनवाडी केन्‍द्र में मेम के बच्‍चों को थर्ड मिल नहीं मिलने पर सुपरवाईजर और साहायिका पर कार्यवाही के निर्देश दिये। शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय एवं प्‍याउ की मरम्‍मत करने तथा हेण्‍डपंप को ठीक करने के निर्देश दिये।खातेगांव अनुभाग में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने वन्य प्राणी अभ्यारण्य खिवनी का भी भ्रमण किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी द्वारा अभ्यारण की वन्य प्राणी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अभ्यारण की स्थापना, क्षेत्रफल एवं अभ्यारण में पाए जाने वाले विभिन्न शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वन्य प्राणी कॉरिडोर के रूप में अभ्यारण के महत्व के बारे में बताया गया। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने अभ्यारण के प्रबन्धन की प्रशंसा की। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी भीम सिंह, जनपद पंचायत खातेगांव सीईओ अंकिता अलावा, प्रमोद कुमार, के. के. वर्मा, सतीश नरवरिया उपस्थित थे।

More posts