कार्तिक राठौर नमो नमो भारत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने
देवास। नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय महामंत्री कोमल सिंह नरवरिया, राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा के गोवर्धन लाला राठौर एवं युवा मोर्चा नमो भारत के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सेनी ने कार्तिक राठौर को नमो नमो भारत युवा मोर्चा का देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौर के मनोनयन पर दीपक बरेठा, अक्षय श्रीवास्तव, सोनू बरेठा, अमित दुबे, धनपाल सिंह चौहान, कमल राठौर, मनीष राठौर, क्षत्रिय राठौर, समाज अध्यक्ष अनिल राठौर सहित इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
