हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मे. ध्यानचंद के जन्मदिन पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” का आयोजन 29 अगस्त को देवास में
———– देवास जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी हेमंत सुवीर ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग देवास द्वारा हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मे. ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को ’’राष्ट्रीय खेल दिवस” का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी हेमंत सुवीर ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में जिला बास्केटबॉल एसो. द्वारा 3 ऑन 3 स्पर्धा, (धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर 9993308681), जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन (अनिल श्रीवास्तव 8435711116) के समन्वय से ’’क्रॉस कन्ट्री”, कार्पो. एथलेटिक्स संघ द्वारा स्पोर्टस पार्क मधुमिलन चौराहा पर 60 व 100 मीटर स्प्रिन्ट, (अनुपम टोप्पो 9827538008) के साथ ही श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल चौराहा पर विशेष रूप से हॉकी (अंकित टोप्पो 7828386748) व व्हालीबॉल (जया सिंह बघेल 7724942613) स्पर्धा रखी गई है। इच्छुक खिलाड़ी व संस्थाएं संबंधित संघ अथवा खेल और युवा कल्याण विभाग (07272-258047) कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर पर संपर्क कर सकते हैं।
