Month: September 2024

  • 18 वर्षों से फ़रार आरोपी दूसरे प्रदेश से गिरफ्तार


    18 वर्षों से फ़रार आरोपी दूसरे प्रदेश से गिरफ्तार

    *देवास में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं डी.एस.पी. श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरोठा प्रदीप कुमार राय व टीम द्वारा 18 वर्षों से फ़रार चल रहे आरोपी विनोद पिता शांतिलाल जैन को कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।* विवरण*_ थाना बरोठा ज़िला देवास के प्रकरण क्रमांक 1050/2006 का फ़रार स्थाई वारंटी विनोद पिता शांतिलाल जैन पहचान छुपा कर कोटा में रह रहा था जिसे बरोठा पुलिस ने कोटा से गिरफ़्तार किया *सराहनीय भूमिका* _ निरीक्षक प्रदीप कुमार राय , प्रधान आरक्षक 13 संतोष रावत, प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल , आरक्षक 262 विजेन्द्र सिसोदिया सायबर सेल देवास की राही

  • देवास के 10 युवाओं ने खाना खिलाकर बना दिया रिकॉर्ड

13 दिनों में 8021 भूखे लोगों तक पहुंचाया खाना, मेहनत की कमाई से किया कमाल

    देवास के 10 युवाओं ने खाना खिलाकर बना दिया रिकॉर्ड 13 दिनों में 8021 भूखे लोगों तक पहुंचाया खाना, मेहनत की कमाई से किया कमाल

    इंटरनेशनल बुक अॉफ रिकॉर्ड ने जारी किया सर्टिफिकेट, युवाओं के कार्यों को मिली पहचान देवास। भूखे लोगों को खाना खिलाने में देवास के 10 युवाओं ने सिर्फ 13 दिनों में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें खाना खिलाने का जुनून इस कदर नजर आया कि देवास ही नहीं बल्कि इंदौर और उज्जैन शहर में भी ये खाना खिलाने पहुंच गए। युवाओं को सेवा कार्य करते देख हर कोई अभिभूत नजर आया। खाना खिलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, देवास यूथ फाउंडेशन ने। युवाओं के इस ग्रुप ने अपनी मेहनत की कमाई से सेवा के इस कार्य में कमाल कर दिखाया है। इन्हें इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट जारी हुआ है। दरअसल, फाउंडेशन के युवाओं ने पिछले दिनों प्रतिदिन 500 लोगों को रोजाना खाना खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस कार्य के लिए उन्हें कोई रिकॉर्ड बनाने की मंशा नहीं थी, बस कोई भी भूखा न सोये इसके लिए इन्होंने खाना खिलाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान इस प्रकार के अनूठे कार्यों की जानकारी जुटाने वाली संस्था का फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क हुआ और फिर सिर्फ 13 दिनों में इन युवाओं ने 8021 लोगों को खाना खिलाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। खुद बनाया खाना और फिर किए पैकेट तैयार- खाना बनाने से लेकर खिलाने तक सारा काम इन युवाओं ने स्वयं किया है। इनके द्वारा तैयार किए गए पैकेट में सब्जी-पूड़ी, दाल-चावल सहित अन्य सामग्री होती थी। शाम को ये खाना बनाते थे और उन्हें पैकेट में रखकर निकल जाते थे अपने नैक मिशन को पूरा करने के लिए। शुरुआत देवास की माता टेकरी से की। देवास के साथ ही इन्होंने इंदौर-उज्जैन में भी भूखे लोगों को खाना खिलाने का पुण्य प्राप्त किया। नौकरी, बिजनेस, खेती करते हैं युवा- फाउंडेशन के अभिषेक बगवाना, शुभम सोनी, विनोद परमार, विशाल सिंह सोलंकी, कल्पना परमार, विनीत गुप्ता, आरती परमार, निकिता बगवाना, अर्चना बगवाना, हिमांशु गरोड़ा सदस्य हैं। ये सभी युवा बिजनेस या नौकरी सहित खेती कर सेवा के इस प्रकार कार्य में जुनून से जुटे हैं। इस कार्य में खर्च भी बहुत हुआ, इसके लिए युवाओं ने किसी से चंदा इकट्ठा नहीं किया। सभी 10 सदस्यों ने आपसी सहयोग कर इस कार्य को पूरा किया। कोई भूखा ना सोए यही हमारी भावना- फाउंडेशन के अभिषेक बगवाना एवं नितिन गुप्ता बताते हैं हम खाना खिलाने के काम में किसी रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागते। हमारी भावना यही रहती है कि कोई भी भूखा नहीं सोए। हमने अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ, मंदिरों के समीप हर जगह भूखे लोगों को भोजन के पैकेट दिए। कई लोगों ने हमें दिल से आशीर्वाद दिया, यह हमारे लिए सुकून की बात है। इन्होंने बताया हमने भूखे लोगों को खाना खिलाने का रिकॉर्ड जरूर बनाया है लेकिन हमारा फाउंडेशन यहीं पर नहीं रुकेगा। हमारा सेवा का काम बगैर रुके अनवरत चलता रहेगा। सराहना हुई- इंटरनेशनल बुक अॉफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने फाउंडेशन के कार्यों की बारिकी से निरीक्षण किया। इससे पहले खाना खिलाने संबंधी रिकॉर्ड बने थे, लेकिन सिर्फ 13 दिनों में 8 हजार से अधिक लोगों को खाना खिलाने का रिकॉर्ड नहीं था। संस्था की ओर से सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर देवास यूथ फाउंडेशन के युवा उत्साहित हैं और भविष्य में इसी प्रकार कार्यों को करने के लिए संकल्पित है। इनके कार्यों की सर्टिफिकेट देने वाली संस्था ने भी की है।

  • जिले में सुखद वर्षा पिछले वर्ष  से इस वर्ष बहुत अच्छी स्थिति देखिए बारिश के आज तक के आंकड़े

    जिले में सुखद वर्षा पिछले वर्ष  से इस वर्ष बहुत अच्छी स्थिति देखिए बारिश के आज तक के आंकड़े

    देवास में इस बार सुखद बारिश ने माहौल भी खुशनुमा बना दिया है। पूरे जिले में औसत बारिश 42 इंच के आसपास और देवास शहर में ही इस बार 35 इंच के लगभग बारिश हो चुकी है और अगर पिछले वर्ष देखा जाए तो आंकड़ा 24 इंच के लगभग था इस बार सभी दूर सभी तहसीलों में सुखद बारिश हुई है जिससे किसानों के चेहरे पर और हम जिनके चेहरे पर भी खुशी देखी जा सकती है देखिए अभी तक के आंकड़े और पिछले वर्ष की स्थिति और अब

  • शिक्षक और विद्यार्थी

    शिक्षक और विद्यार्थी

    🌹शिक्षक और विद्यार्थी🌹 शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के एक दूसरे के लिए भाव :— शिक्षक विद्यार्थी के अस्तित्व आधार है                      विद्यार्थी से शिक्षक का पूरा होता परिवार है                          रहती है गरिमा दोनों की एक दूसरे से सीखते भी भरपूर हैं दोनों एक दूसरे से ग़लती करता विद्यार्थी भी शिक्षक का मान है क्योंकि तभी उसे सीखने का होता भान है                        गुरु शिष्य का रिश्ता सदा ही रहा है अनमोल क़ीमती हैं           दोनों के लिए एक दूजे के बोल ऐ मेरे प्यारे विद्यार्थी करना ना तू कोई भूल हे                 आदरणीय शिक्षकजी सुधारना आप मेरी हर भूल                 🌹 प्रीति चौधरी 🌹 “प्रीत”

  • किसान पाठशाला एवं लिक्विड डीकम्पोजर सपोर्ट प्रशिक्षण सम्पन्न

    किसान पाठशाला एवं लिक्विड डीकम्पोजर सपोर्ट प्रशिक्षण सम्पन्न

    देवास। सुजलॉन फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति, उज्जैन शाखा देवास द्वारा सुजलॉन फाउंडेशन सी.ऐस.आर. मैनेजर रामकुमार कटियार के मार्गदर्शन में  देवास जिले के टोंकखुर्द ब्लॉक के ग्राम पांडी, किशनपुरा, मुंडला देव में किसान पाठशाला का आयोजन किया। खेतों में गेहू काटने के बाद उसकी नरवाई एवं सोयाबीन काटने के बाद उसके थुट को जलाने के बजाये उसको लिक्विड डीकम्पोजऱ सपोर्ट के माध्यम से किसानो को बताया कि खेत में वेस्ट मटेरियल को इस आर्गेनिक तरीके से हम छिडक़ाव करके नरवाई में छिडक़ाव के बाद 10 से 15 दिन में ये इनको सड़ाकर खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है तथा भूमि के सहजीवी जीवो को भी बचाया जाता है जो भूमि की उत्पादक क्षमता बदन में सहायक होते है। रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक श्री शर्मा द्वारा यह सभी जगह किसान पाठशाला ली गयी। समय-समय की खेती में किस प्रकार ऑर्गेनिक तरीके से फसलों का बचाव कर सकते है यह भी बताया। उन्होंने एवं संतुलित मात्रा में बीज एवं खाद पोटाश सल्फर जिंक सोडियम आदि डालने के बारे में भी जानकारी दी। उक्त जानकारी अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति जिला प्रभारी जितेन्द्र जोशी ने दी।