Category: विशेष

  • साधना के शिखर पर 18 फीट की विशाल अगरबत्ती बनी आकर्षण का केंद्र, भव्य शोभा यात्रा के साथ अनूठा आयोजन नवरात्रि महोत्सव पर देवास में

    साधना के शिखर पर 18 फीट की विशाल अगरबत्ती बनी आकर्षण का केंद्र, भव्य शोभा यात्रा के साथ अनूठा आयोजन नवरात्रि महोत्सव पर देवास में

    साधना के शिखर पर 18 फीट की विशाल अगरबत्ती बनी आकर्षण का केंद्र, भव्य शोभा यात्रा के साथ अनूठा आयोजन नवरात्रि महोत्सव में देवास में https://www.instagram.com/reel/DO5a2O5ElMK/?igsh=d3YyYTNkZWxwMG94

  • सुबह 5 बजे ही महिला आरटीओ चेकिंग पर ओवरलोड और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन पर सख्त कार्रवाई

    सुबह 5 बजे ही महिला आरटीओ चेकिंग पर ओवरलोड और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन पर सख्त कार्रवाई

    सुबह 5 बजे ही महिला आरटीओ चेकिंग पर ओवरलोड और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन पर सख्त कार्रवाई https://www.instagram.com/reel/DO0dwkzEmFz/?igsh=MXMxZTE2Y3U1OGI2Mw==

  • शहर में जुआ खेलते अब आनंद नगर से 8 जुआरी को पुलिस कोतवाली ने किया गिरफ्तार

    शहर में जुआ खेलते अब आनंद नगर से 8 जुआरी को पुलिस कोतवाली ने किया गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद शहर में पूर्व समय से चल रहा है जुआ खुलेआम तो नहीं चल रहा है लेकिन कई थाना क्षेत्र में अपराधी एक ही मान ही नहीं रहे हैं। अभी पूर्व में लगातार एक सप्ताह में दो जगह जुआ खेलते टेकारी रोड पर आरोपी पकड़े थे अब कोतवाली पुलिस ने ही आनंद नगर से जुआ खेलते हुए आरोपी सोहेल पिता वाहिद खान, शोएब पिता वकील शेख, मुन्नवर पिता इकरार हुसैन, राजेंद्र पिता किशोर ऊंटवाल, अकरम पिता असलम शेख, अमजद पिता आगा खान, शमशेर पिता मुस्ताक अली, मुबारिक पिता रहमान शेख को ताश के पत्तों व नगदी राशि के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार यह इस महीने माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन अपराधी है कि अपना काम कर रहे हैं और कहीं थाना क्षेत्र में तो यह सब चलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

  • प्रतिष्ठान संचालक ध्यान दें बच्चों से मजदूरी न कराए              जिला टास्क फोर्स द्वारा बाल श्रम की कार्यवाही, ऑटो गैरेज और शोरूम पर काम करने वाले बाल श्रम रेस्क्यू  ,

    प्रतिष्ठान संचालक ध्यान दें बच्चों से मजदूरी न कराए              जिला टास्क फोर्स द्वारा बाल श्रम की कार्यवाही, ऑटो गैरेज और शोरूम पर काम करने वाले बाल श्रम रेस्क्यू  ,

    थाना कोतवाली देवास के अंतर्गत देवास ऑटो गैरेज , मेना श्री शोरूम, मोइन ऑटो गैरेज , प्रकाश ऑटो गैरेज पर बाल श्रम रेस्क्यू कार्यवाही की गई, जिसमें संयुक्त टीम महिला एवं बाल विकास विभाग से विनय, विशेष किशोर पुलिस इकाई से संतोष पांडे,श्रम विभाग से जसपाल सिंह जग्गी संस्था आस एक्सेस टू जस्टिस परियोजना से फूल कुंवर सरिता राजपूत,साधना नागर, अरविंद नागर, जितेंद्र रावत, राजेश नागर कोतवाली थाना से जितेंद्र, स्वाति पुलिस बल द्वारा बाल श्रम की कार्यवाही की गई । जिसमें 4 बच्चों को (मेकेनिक) के कार्य में नियोजित पाया गया। संयुक्त दल द्वारा बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया एवं बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत नियोक्ताओ पर बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।संयुक्त दल द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया एवं बालकों की काउंसलिंग कर परिवार से संपर्क किया गया, ओर परिवार वालों को मौका स्थल पर बुलाया गया एवं दस्तावेजों की जांच की गई। बाल कल्याण समिति में बच्चों को प्रस्तुत किया गया एवं उनके द्वारा बालकों को परिवार के सुपर्द करने का आदेश दिया गया । सभी प्रतिष्ठान ध्यान रखें कि आपके यहां पर बाल श्रमिक कार्य तो नहीं कर रहे।

  • सत्ता पक्ष नेता पार्षद द्वारा फ्लेक्स वापस ट्रैक्टर से उतारकर जताया विरोध

    सत्ता पक्ष नेता पार्षद द्वारा फ्लेक्स वापस ट्रैक्टर से उतारकर जताया विरोध

    सत्ता पक्ष नेता पार्षद द्वारा फ्लेक्स वापस ट्रैक्टर से उतारकर जताया विरोध https://www.instagram.com/reel/DOx-6JoDcSg/?igsh=YjRlbG56d3RwZ3pi

  • सांसद श्री सोलंकी ने की गृहमंत्री अमित शाह से भेंट

मां बगुलामुखी की चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन करते दी कार्यों की जानकारी

    सांसद श्री सोलंकी ने की गृहमंत्री अमित शाह से भेंट मां बगुलामुखी की चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन करते दी कार्यों की जानकारी

    देवास । संसद में उपस्थिति हो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का क्षेत्र में क्रियान्वयन हो या भाजपा संगठन की विविध गतिविधियां हो। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी उनके प्रति हमेशा तत्पर एवं सक्रिय होते है। देवास नगर में होने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय गतिविधियों में सहभागिता हो, सिविल लाईन स्थित कार्यालय पर सहज उपस्थिति एवं संसदीय क्षेत्र के अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं सहित जन सामान्य से लेकर दिल्ली तक श्री सोलंकी की सजीव उपस्थिति दिखाई देती रहती है। हाल ही में 14 सितम्बर, हिन्दी दिवस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन अनुरूप एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर देवास के रामाश्रय पैराडाइज होटल में प्रबुद्ध जनों की बड़ी संगोष्ठी आयोजित करने के पश्चात 16 सितंबर, मंगलवार को सांसद श्री सोलंकी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। श्री सोलंकी ने नलखेड़ा स्थित शक्तिपीठ पर आसन्न मां बगुलामुखी की चुनरी ओढ़ाकर अपने क्षेत्रवासियों की ओर से श्री अमित शाह का अभिनंदन करते हुए संसदीय क्षेत्र में प्रगति पथ पर अग्रसर विविध जनहितैषी विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत कराया। अपने संसदीय क्षेत्र की निरंतर उन्नति, जनकल्याण एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए मनोकामना करते हुए श्री शाह का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • देवास में उज्जैन चौराहा पर स्थित पेट्रोल पंप को हटाने की कार्यवाही करें

———

एसडीएम देवास औद्योगिक क्षेत्र के अंदर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें-कलेक्टर श्री सिंह

——— 

रिकॉन्सिलेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 18 बैंक मैनेजरों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश

———

पैक्स कंप्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही करने वाले प्रबंधकों का वेतन काटने की कार्यवाही करें

————-

जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन करें

———

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

    देवास में उज्जैन चौराहा पर स्थित पेट्रोल पंप को हटाने की कार्यवाही करें ——— एसडीएम देवास औद्योगिक क्षेत्र के अंदर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें-कलेक्टर श्री सिंह ——— रिकॉन्सिलेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 18 बैंक मैनेजरों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश ——— पैक्स कंप्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही करने वाले प्रबंधकों का वेतन काटने की कार्यवाही करें ————- जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन करें ——— कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

    ————– देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम टोंकखुर्द श्री संजीव सक्सेना, एसडीएम देवास श्री आनंद मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने सहकारिता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से जिले में पैक्स कंप्यूटरीकरण की जानकारी लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पैक्स कंप्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बैंक प्रबंधकों का वेतन काटने की कार्यवाही करें। बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारी ने बताया कि 18 बैंक मैनेजरों द्वारा रिकॉन्सिलेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। जिसपर कलेक्टर श्री सिंह ने रिकॉन्सिलेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 18 बैंक मैनेजरों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि डेट सर्टिफिकेट प्रकरणों को सभी जनपद सीईओ अपने-अपने क्षेत्र में देखे और फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के मामले आने पर सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री सिंह ने अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी को जनपद पंचायत टोंकखुर्द अंतर्गत बने डेट सर्टिफिकेट की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम नगर परिषदों में ऑडिटोरियम के लिए जमीन का चिन्हांकन करें। एसडीएम देवास औद्योगिक क्षेत्र के अंदर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन चौराहा पर स्थित पेट्रोल पंप को शीघ्र हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि टाटा चौराहा से रोबोट को हटाए और बिना सड़क सुरक्षा समिति की अनुमति ऐसे निर्माण नहीं करें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि देवास जिले में 17 सितम्बर को जिला अस्पताल सहित सभी विकासखण्डों में ब्लड डोनेशन कैम्प लगेंगे। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही कर मॉनिटरिंग करें। सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन करें। दिनांक 20 सितम्बर को देवास में मैराथन का आयोजन किया जायेगा। सभी विकासखण्डों में भी मैराथन का आयोजन करें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें ज्यादा लंबित होने पर सिविल सर्जन को फटकार लगाते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर आपके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण में रुचि लें। जिले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा लंबित रहती है, जिससे जिले की रैंकिंग भी गिरती है। सीएमएचओ और सिविल सर्जन सभी लम्बित शिकायतों का अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने वालो पर कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना और मातृवन्दना योजना के प्रकरणों की गहनता से समीक्षा कर प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी शि‍कायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने वालों पर कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, समाधान ऑनलाइन, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम डेशबोर्ड पर प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम डेशबोर्ड का अवलोकन कर प्रकरणों की समीक्षा करें। कलेक्टर श्री सिंह ने समाधान ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि 100 दिवस से अधिक समय से लम्बित की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। कलेक्टर श्री सिंह ने गो-प्रबंधन की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि जिले में हाईवे पर गो प्रबंधन के लिए कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई थी और जिन कोटवारों द्वारा कार्य नहीं किया गया उनका दो-दो दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम देवास द्वारा अमृत 2.0 अंतर्गत किये जा रहे जलप्रदाय एवं सिवरेज कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना, डॉ भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसबीआई के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से एसबीआई में सैलेरी अकॉउंट के लाभ बताए।

  • क्या आपने गणवेश ले लिया है नहीं तो जल्द ले लीजिए क्योंकि इस बार बनने जा रहा है इतिहास पथ संचलन का  आप भी बने सहभागी, विजयादशमी को जिले के 63 मंडल और सात नगरों में निकलेगा पथ संचलन, स्वयंसेवक कर रहे घर-घर जाकर दिन रात मेहनत

    क्या आपने गणवेश ले लिया है नहीं तो जल्द ले लीजिए क्योंकि इस बार बनने जा रहा है इतिहास पथ संचलन का  आप भी बने सहभागी, विजयादशमी को जिले के 63 मंडल और सात नगरों में निकलेगा पथ संचलन, स्वयंसेवक कर रहे घर-घर जाकर दिन रात मेहनत

      विश्व का सबसे मजबूत और अनुशासित संगठन आरएसएस अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। और जिस संघ ने इतने वर्षों में अपने सिद्धांत और अनुशासन संगठित कर पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई हो तो फिर उसके 100 वर्ष पूरे होने का आयोजन तो ऐतिहासिक ही होगा। समाज को संगठित कर चरित्र संपन्न और सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में भारत को परम वैभव तक ले जाने हेतु परम पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने सन 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ किया। ईस वर्ष संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं,100 वर्षों की इस यात्रा में संघ ने दैनिक शाखा द्वारा अर्जित संस्कारों से समाज का अटूट विश्वास और स्नेह प्राप्त किया। इस विजयादशमी से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन आरंभ होगे। देश भर में विजयदशमी उत्सव पर निकलने वाले पारम्परिक पथ संचलन इस वर्ष विशेष होने वाले है। देवास जिले के सभी 63 मंडलों के साथ सात नगर देवास,  करनावद, हाटपिपलिया, सोनकच्छ, पिपलरवा , टोंकखुर्द एवं  भौंरासा में पथ संचलन निकाला जाएगा,इन संचलनो में हजारों स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। इस हेतु स्वयंसेवक गांवों एवं मोहल्लों में प्रत्येक घर पर संपर्क कर पथ संचलन में सहभागी होने का आग्रह कर रहे है। संचलन पंच परिवर्तन के विषय समाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य, स्व के भाव का जागरण पर केंद्रित रहेंगे।

     

    संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन घर-घर संपर्क कर से कम से कम एक सदस्य को संचलन में सहभागी होने हेतु आमंत्रित कर रहे है। इस कार्य हेतु स्वयंसेवक शाखा के अलावा प्रतिदिन 6 घन्टे दे रहे है जिससे कि प्रत्येक परिवार तक पहुचा जाए। जो वृद्ध कार्यकर्ता एवं समाजजन पैदल नही चल सकते उनसे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया जा रहा है। *देवास में निकलेगा ऐतिहासिक पथ संचलन।* इस वर्ष विजयादशमी पर देवास नगर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकलेगा,विगत कुछ वर्षों से देवास नगर में बस्तीश: संचलन निकलते थे,इस वर्ष पूरे नगर का एक ही संचलन निकलेगा जिसमें सभी 32 बस्तियों के हजारों स्वयंसेवक सहभागी होंगे, इसमे दर्जनों वाहिनियां एवं घोष वाहिनियां होने कारण इस बार संचलन का वृहद आकार रहेगा।देवास नगर में एक हजार से अधिक स्वयंसेवक टोलियों में प्रतिदिन घर-घर संपर्क कर रहे है। उनकी मेहनत देखते ही बनती है की इतना अपना स्वयं का काम शाखा संगठन के बाद अलग से 6 घंटे रोज देना ही का आयोजन की सफलता की ओर संकेत कर रहा है। संघ के इस महत्वपूर्ण आयोजन में हर समाज प्रतिनिधि हर व्यावसायिक श्रेणी के लोग होने जा रहे हैं। इस बार पर संचलन में हर समाज के प्रतिनिधि गणवेश में सहभागी होंगे,इसके साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर,आईटी प्रोफेशनल्स,चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्राध्यापक,पत्रकार,शिक्षक, व्यवसाई,उद्योगपति से लेकर हर व्यवसाय से संबंधित लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। तो हो जाओ साथियों तैयार इस आयोजन में सहभागी बनने के लिए क्योंकि यह इतिहास का भी इतिहास बनने जा रहा है और आप इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।