Category: विशेष

  • कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर

    कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर

    ———- देवास 15 मार्च 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को दो-दो माह के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने भय्यु उर्फ देवाशिष पिता अशोक उम्र 24 साल निवासी श्‍यामनगर चापड़ा थाना बागली एवं महेश उर्फ भूरा पिता रामभरोसे उम्र 25 साल निवासी फतेगढ़ थाना सतवास को दो माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर उक्‍त दोनो आरोपी जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में 12 गोल्ड, 12 सिलवर 8 ब्रोन्ज मेडल जीते

    देवास। मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप भोपाल में सम्पन्न हुई। एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि रविवार को मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में देवास रनिंग ग्रुप का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप के मेम्बर ने 32 मेडल अपने नाम किए। खिलाडिय़ों के नाम मीनाराव सोट पुट, सिलवर, लोंग जम्प, गोल्ड, मोना तिवारी, 800 मी., 1500 मी. गोल्ड, सीमा गिरी 800मी. लोगं जम्प गोल्ड, श्रीजा अग्रवाल, लोगं जम्प, 100मी. सिल्वर, सीमा गोस्वामी 100, 200मी. गोल्ड, चन्द्र शेखर तिवारी 400, 800 मी. सिल्वर, विकास गिरी, डिसक थुरो, सिल्वर रवि अग्रवाल, विकरान्त जोशी, डिसक थुरो गोल्ड, 200मी. सिल्वर, सौरभ जैन, 200मी. सतीश जाटव, 400मी. गोल्ड, 200मी. सिल्वर, बालू सिंग राठौड़, 400मी. ब्रोन्ज, 5000 मी. सिल्वर, डॉ महेन्द्र सिंग, 200 मी. सिल्वर,डॉ. नवीन, 200 मी. ब्रोन्ज, लोगं जम्प, सिल्वर राबर्ट निनमा, 800 मी. ब्रोन्ज, डॉ. छगनलाल, 400 मी. सिल्वर, राजेश बैरागी, 10,000 मी. 1500 मी. सिल्वर, रामदास बैरागी, 10,000 मी., 1500 मी. गोल्ड वैद प्रकाश चौरसिया, लोग जम्प, सिल्वर 100मी. ब्रोन्ज सभी खिलाडिय़ों को देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने अग्रिम बधाई दी।

  • सेवा समर्पण की मिसाल एक ऐसी अर्धनारी जिसने विकलांगों के लिए अपनी जमीन दान दे दी और आज की विकलांगों के लिए आवाज उठा रही है, विकलांग बल मध्यप्रदेश श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन

    श्योपुर शिवरात्रि के पावन पर्व पर अर्धनारी शक्ति रुप में जानने वाली श्योपुर जिले की शान किन्नर समाज की गुरु माता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से उनके आश्रम पर जाकर मनाया और सभी विकलांग भाई बहनों ने किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी कोमल दीदी हमेशा विकलांगों के बारे सोचने वाली विकलांगों के हित की आवाज़ उठाने वाली विकलांगों के लिए अपनी ज़मीन पर आश्रम बनाने वाली किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग भाई बहनों ने उनके आश्रम जाकर केक कटवाया ओर उपहार रूप में साड़ी प्रदान की और साथ मे आश्रम में रहने वाले सभी किन्नर समाज साथियों का मुहँ मीठा कराकर दीदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन के शुभ अवसर पर विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चम्बल संभाग के महासचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, श्रीमती अनीता राठौर, श्रीमती धापू बाई रजक, धरती बाई, भरत शर्मा, संजय वर्मा, सतीश नागर, बबलू बंजारा, मुकेश मीणा, धासीराम प्रजापति, विष्णु प्रजापति, रामराज सुमन धनपाल जाटव, मुबारिक अली, नुरुल हसन हाशमी आदि विकलांग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

  • भले ही मुख्यमंत्री कहे अब्बू बब्बू छब्बू बॉबी कोई नहीं बचेगा फिर भी भारतीय जनता पार्टी में खुले हैं द्वार ? भू माफियाओं का हो रहा है स्वागत । शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूमाफिया को बचना हो तो वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें, पंकज देवलिया प्रकरण बना चर्चा का विषय

    एक तरफ पुलिस प्रशासन ने भू माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह बताने का प्रयास किया था की देवास में एक साथ बड़ी कार्रवाई हुई है लेकिन अब कुछ प्रकरणों में पुलिस प्रशासन को विरोध के साथ सत्ता पक्ष के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है अब पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई तो नहीं कर पा रहा वरन जो प्रकरण दर्ज की है उसमें भी कहीं विसंगति आ गई है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व कांग्रेसी नेता पंकज देवलिया की सदस्यता का मामला भी गैर आ रहा है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष ने खुला विरोध करते हुए आरोप लगाया कि
    भले ही मुख्यमंत्री कहे अब्बू बब्बू छब्बू बॉबी कोई नहीं बचेगा फिर भी भारतीय जनता पार्टी में खुले हैं द्वार ? भू माफियाओं का हो रहा है स्वागत ।। देवास = एक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि अब्बु बब्बु छब्बु बॉबी जो भी भूमाफिया होगा वह बचेगा नहीं दूसरी ओर देवास में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उपस्थिति में लगातार भू माफियाओं का स्वागत हो रहा है । भारतीय जनता पार्टी के द्वार भू माफियाओ के लिए पूरी तरह से खुले हैं। कहां कुछ और जा रहा है और किया कुछ और जा रहा है ।। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों जिला प्रशासन के द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाही के अंतर्गत 17 एफ आई आर दर्ज हुई साथ ही 39 ऐसे लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया जिन्होंने बिना कागजी कार्यवाही कर अपनी जमीन को कॉलोनी के रूप में प्लाट काटकर लोगों को बेच दिए या फिर अन्य हेराफेरी की है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा कि भू माफिया प्रदेश छोड़ दे वरना 10 फीट जमीन में गाड़ दूंगा के बाद सारे भू माफिया भारतीय जनता पार्टी में शरण ले रहे हैं और उनका भारतीय जनता पार्टी स्वागत भी कर रही है । दोहरी नीति अपनाई जा रही हे एक और लोगों को दिखाने के लिए भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही दूसरी और भाजपा नेता इन्हें सवरक्षण दे रहे हैं । पिछले दिनों दर्ज हुए प्रकरणों को लेकर भी अनेक विसंगतियां सामने आ रही है अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए प्रकरणों में जो शीघ्रता पहले दिखाई गई थी वह पूरी तरह से ठंडे बस्ते में चली गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप के चलते अब इन भू माफियाओं के खिलाफ गिरफ्तारी की जो कार्यवाही होना थी वह भी अब रुक गई है वहीं प्रकरणों को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है । कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि इन भू माफियाओं को बचाने का खेल शुरू हो चुका है ।कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्पष्ट रूप से खुलासा करें कि वे भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं या सिर्फ अपने बयानों से उन्हें डरा रहे हैं या लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं । यह दौहरा खेल बंद किया जाए एवं कानून को अपना काम करने दिया जाए । इसी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने सभी भू माफियाओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करले । जिससे उन्हें भू माफिया के आरोप से मुक्त किया जा सके