Category: विशेष

  • रेमदेसीविर 950 इंजेक्शन एवं ट्रोसिलिजुमेन 400 ,50 इंजेक्शन   शहर कांग्रेस को उपलब्ध कराएं मूल्य हम देंगे एवं निशुल्क बाटेंगे -राजानी

    रेमदेसीविर 950 इंजेक्शन एवं ट्रोसिलिजुमेन 400 ,50 इंजेक्शन शहर कांग्रेस को उपलब्ध कराएं मूल्य हम देंगे एवं निशुल्क बाटेंगे -राजानी

    देवास । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर श्री शुक्ला से मांग की है कि जिस प्रकार राज्य शासन के द्वारा भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को 1000 इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं वैसे ही शहर कांग्रेस को भी उपलब्ध कराए जाए जिससे हम पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों उन जरूरतमंद मरीजों को यह इंजेक्शन पहुंचा सके जो आर्थिक रूप से कमजोर होकर कोरोनावायरस जैसे संक्रमण से संघर्ष कर रहे हैं । इन इंजेक्शनो का जो भी मूल्य होगा आप हमें कंपनी एवं स्टॉकिस्ट का नाम बता दे हम तत्काल उसे चेक के माध्यम से भुगतान कर देंगे। श्री राजानी ने बताया कि आज कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति बड़ी भयानक हो चुकी है, इंजेक्शन बाजार में नहीं मिल रहे हैं । स्टॉकिस्टों के माध्यम से पता चला है कि आपके माध्यम से इंजेक्शन आ रहे हैं और आपके द्वारा उन्हें विभिन्न चिकित्सालय में उपलब्ध कराया रहे हैं। आज बाजार में रेमडेसीविर एवं ट्रोसिलिजुमेन उपलब्ध नहीं है लोग इन इंजेक्शनो के लिए परेशान हो रहे हैं इसके चलते लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। अस्पतालों में जगह नहीं है कई मरीज अपने घर पर इलाज करा रहे हैं ऐसे में उन्हें उक्त इंजेक्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह भाजपा सांसद श्री सिंधिया को इंजेक्शन दिलाये गए हैं वैसे ही हमें भी शीघ्र दिलाये जाएंगे।

  • कोरोना में सरकारी कुप्रबंधन के सबूतों की जानकारी सीबीआई को सौपी

    कोरोना में सरकारी कुप्रबंधन के सबूतों की जानकारी सीबीआई को सौपी

    भोपाल । सीबीआई (सेंट्रल ब्‍यूरो आफ इनवेस्‍टीगेशन) को भोपाल के वकील जगदीश छावानी ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मदद नहीं मिलने, सरकारी कुप्रबंधन, मरीजों को इलाज में लापरवाही, जीवनरक्षक दवा और इंजेक्‍शन की अस्‍पतालों में अनुपलब्‍धता, कालाबाजारी, सरकारी तंत्र के फेल होने समेत सप्रमाण कई तथ्‍य एवं ममलों की जानकारी सौंपी। वकील छावानी ने अपील की है कि जो भी इलाज, इंजेक्‍शन, दवाएं, ऑक्‍सीजन एवं सरकारी तंत्र से सहयोग नहीं मिलने से पीडि़त हैं वे सीबीआई की ओर से दिए गए मोबा. नंबर 7587604272 पर अपनी शिकायत सप्रमाण दे सकते हैं और वाट्सअप भी कर सकते हैं। दरअसल वकील जगदीश छावानी की ओर से यह सार्वजनिक तौर पर कहा गया था कि कोरोना महामारी के दौरान भोपाल में लोगों को मदद नहीं मिलने के सप्रमाण तथ्‍य व जानकारी हाईकोर्ट के समक्ष भोपाल के वकीलों द्वारा पेश किए जाएंगे। इस बारे में इंटरवेशन आवेदन तैयार किया जा रहा है। उन्‍होंने लोगों से अव्‍यवस्‍था, कुप्रबंधन, इलाज नहीं मिलने, सरकारी अफसरों की भर्राशाही, कोई ध्‍यान नहीं देना, किसी की नहीं सुनने समेत लोगों के मामले सप्रमाण सोशल मीडिया पर जारी करने और उन्‍हें उपलब्‍ध कराने की अपील भी की है ताकि उन्‍हें हाईकोर्ट में पेश किया जा सके। उल्‍लेखनीय है कि 19 अप्रेल को म.प्र. हाईकोर्ट में कोरोना महामारी की गंभीरता और उनमें कुप्रबंध के 17 बिंदुओं पर सुनवाई करने के उपरांत 19 बिंदुओं के दिशा निर्देश केन्‍द्र और राज्‍य सरकार को जारी हुए हैं। इनके पालन की रिपोर्ट आगामी 10 मई को म.प्र. हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले पेश होनी है। वकील जगदीश छावानी से उनकी अपील और इस संबंध में किए जा रहे काम के बारे में बुधवार सुबह सीबीआई की ओर से पूछताछ की गई। उनसे इंटरवेंशन आवेदन और एकत्र की गई जानकारियों व सबूत प्रमाण मांगे गए। वकील छावानी ने उन्‍हें बुधवार को उनके पास आए वीडियो, आडियो रिकार्डिंग, शिकायतों के पत्र, दस्‍तावेज आदि तत्‍काल उपलब्‍ध करवा दिए। वकील ने सीधे लोगों द्वारा अपनी शिकायत व प्रमाण सीबीआई तक पहुंचाने के लिए उनके नंबर को सार्वजनिक करने की अनुमति मांगी। जिस पर सहमति प्रदान की। इस प्रकार सीबीआई भी अब लोगों की परेशानी और इलाज को लेकर सिस्‍टम के कुप्रबंधन के तथ्‍य इकट्ठे कर रहा है। आप भी दे सकते हैं। सीबीआई के श्री राजेन्‍द्र मिश्रा को उनके मोबाइल नंबर 7587604272 पर बताएं और उन्‍हें वाट्सअप भी कर सकते हैं। बशर्ते अपनी पहचान और सप्रमाण शिकायतें होनी चाहिएं। उनके स्‍क्रीन शाट्स लोगों को सोशल मीडिया पर साझा किया जावे। कोई भी जानकारी हवा-हवाई, सुनी-सुनाई या काल्‍पनिक नहीं होनी चाहिए। वकील छावानी ने बताया सीबीआई की ओर से एकत्र की जाने वाली समस्‍त जानकारी व सबूत हाईकोर्ट में भी पेश होंगी क्‍योंकि केन्‍द्र भी प्रकरण में एक पक्षकार है और उसे भी आदेश की पालन रिपोर्ट पेश करना है। जीवनरक्षक दवाओं एवं इंजेक्‍शन की कालाबाजारी म.प्र. हाईकोर्ट के 19 अप्रेल को दिए गए दिशा निर्देशों का भोपाल में बिल्‍कुल भी पालन नहीं हो रहा उल्‍टा उसकी अवमानना हो रही है। कोरोना संक्रमण से पीडि़त मरीजों को अभी भी जीवन रक्षकर दवाएं एंव इंजेक्‍शन नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी कालाबाजारी हो रही है वो भी अस्‍पताल के स्‍तर से होने की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों को इलाज, दवा, अस्‍पताल, ऑक्‍सीजन, एंबुलेंस, मरीजों की हालत की जानकारी, भोजन आदि की शिकायतें कम नहीं हुई हैं। सरकार की ओर से पाबंद अफसर- कर्मचारी न तो लोगों से मिल रहे हैं और उनकी शिकायतों को सुनना तो दूर उनकी शिकायतें लेने वाला कोई नहीं है। जिला कलेक्‍टर की ओर से पाबंद अफसरों के नाम और उनके मोबाइल नंबर में से कई अभी भी बंद हैं और जिनके चालू हैं वे रिस्‍पांड नहीं कर रहे हैं। बाजार व अस्‍पतालों से जीवन रक्षक इंजेक्‍शन व अन्‍य दवाएं अभी भी गायब हैं। औषधी नियंत्रक की ओर से किसी को भी कोई मदद नहीं मिल रही है। इलाज एवं दवाओं की व्‍यवस्‍था में शासन तंत्र पूरी तरह फेल हो चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एक वीडियो जिसमें मरीज के परिजन को बताया जा रहा है कि मरीज के नाम का इंजेक्‍शन अस्‍पताल पहुंचाया गया है। लेकिन मरीज के परिजन का कहना है अस्‍पताल इससे इंकार कर रहा है और उल्‍टा 30000/- में एक इंजेक्‍शन की व्यवस्‍था करने की बात की जा रही है। चौदहवें अपर जिला अदालत की क्रिमनल रीडर की हालत गंभीर चिरायु हॉस्पिटल में पिछले 15 दिनों से भोपाल के चौदहवें अपर जिला एवं सत्र अदालत की क्रिमनल रीडर सुश्री राधना रावत इलाजरत हैं। शिकायत मिली है कि उनके इलाज में लापरवाही हो रही है। अतिरिक्‍त पैसों की मांग की जा रही है। उन्‍हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया है। ऑक्‍सीजन लेवल कम होता जा रहा है। याने उनकी हालत गंभीर है। उनकी बहन वंदना जी ने वकील जगदीश छावानी से मदद मांगी है। उनकी डॉक्‍टर और नर्स से बातचीत के आडियो रिकार्डिंग भेजी गई है। (आप भी सुनिए और उनके हाथ का लिखा लेटर भी आप पढि़ए और हालात का अंदाजा लगाइए)। रात में 12 बजे बात करने का बोलते हैं डाक्‍टर जानकारी देने के लिए । वैसे जज श्रीमती तृप्‍ती शर्मा खबर मिलने के बाद अपने मातहत के लिए चिंतित और सक्रिय हो गई हैं। अस्‍पताल के संपर्क में हैं।

  • लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में पुनः समाजसेवा करते हुए नर्मदे युवा सेना ने गरीब बस्तियों में  राशन वितरित किया

    लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में पुनः समाजसेवा करते हुए नर्मदे युवा सेना ने गरीब बस्तियों में राशन वितरित किया

    देवास। नर्मदे युवा सेना सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहती है फिर चाहे वह कोविड-19 से बचाओ हेतु निःशुल्क मास्क वितरण हो या या किसी गरीब की मदद करना हो नर्मदे युवा सेना सदैव आगे रही है। पिछले वर्षानुसार इस वर्ष भी लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में नर्मदे युवा सेना गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आयी है। नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल एवं पूरी टीम द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। न.यु.से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किस प्रकार लॉकडाउन में जो लोग रोज कमाकर रोज खाते थे। आज उनके पास भोजन के लिए कुछ नही है। छोटे बच्चे भूखे सोने पर विवश है, ऐसी स्थिति में नर्मदे युवा सेना ने इस बात का बेड़ा उठाया है एवं आज से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है एवं यह अभियान सतत चलता रहेगा। नर्मदे युवा सेना द्वारा अपेक्स हॉस्पिटल, 11 स्टार ग्राउंड, न्यू चिल्ड्रन होम का सामने एवं अन्य स्थानों पर जाकर हज़ारो गरीब व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया। इस अवसर पर नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल, प्रवक्ता सोनू सोनोने, रोशनी ठाकुर, डॉली सोनी, प्रदेश आईटी सेल संयोजक अखिलेश सिंह तंवर, मोनू जी, सूरज सांगते, नितिन सोनी मीडिया प्रभारी गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।

  • ऑक्सीजन संकट से मिलेगी राहत विधायक राजे ने 50 लाख ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत किए जिला चिकित्सालय में ही बनेगा प्लांट

    ऑक्सीजन संकट से मिलेगी राहत विधायक राजे ने 50 लाख ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत किए जिला चिकित्सालय में ही बनेगा प्लांट

    देवास विधायक द्वारा कोरोना के संकट को देखते हुए विधायक गायत्री राजे पवार ने विधायक निधि से एमजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने हेतु राशि 50 लाख की स्वीकृति कलेक्टर को दी है।इस राशि से 10 से 15 दिनों के अंदर यह प्लांट एमजी हॉस्पिटल में स्थापित किया जाएगा ।ऐसी जानकारी विधायक जी द्वारा दी गई है। ज्ञात हो कि अभी इस समय सबसे ज्यादा समस्या ऑक्सीजन सिलेंडर की आ रही है कई कोरोना रोगी समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण स्वर्गवासी हो गए अब अभी की सबसे ज्वलंत समस्या ऑक्सीजन की लगातार कमी से राहत मिलेगी आपदा के समय मैं विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50 लाख अपनी विधायक निधि से देकर एक ऑक्सीजन ही दी है।

  • *सहयोग के लिए आगे आई संस्था सिद्धि विनायक, ऑक्सीजन के 15 सिलेंडर कलेक्टर को सौपे, 35 सिलेंडर और दिए जाएंगे*

-अहमदाबाद से बुलवाए सिलेंडर, जिला अस्पताल में मरीजों के आएंगे काम

    *सहयोग के लिए आगे आई संस्था सिद्धि विनायक, ऑक्सीजन के 15 सिलेंडर कलेक्टर को सौपे, 35 सिलेंडर और दिए जाएंगे* -अहमदाबाद से बुलवाए सिलेंडर, जिला अस्पताल में मरीजों के आएंगे काम

    देवास। कोरोना महामारी के इस दौर में हर कोई लाचार नजर आ रहा है। अस्पताल में बेड नही है और ऑक्सीजन की भी किल्लत है। प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है और कई समाजसेवी भी सहयोग कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में शहर की प्रतिष्ठित संस्था सिद्धि विनायक भी आगे आई है और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रही है। संस्था द्वारा पहली खेप में 50 ऑक्सीजन सिलेंडरों का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत 15 सिलेंडर कलेक्टर को सौपे गए हैं। ये सिलेंडर जिला अस्पताल के कैजुअलिटी वार्ड और सीटी स्कैन सेंटर के पास रहेगे ताकि जरूरत होने पर मरीजों के काम आ सके। कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला ने बताया कि संस्था सिद्धि विनायक ने ऑक्सीजन के 15 सिलेंडर दिए हैं जो जिला अस्पताल में मरीजों के लिए रखे जाएंगे। *पहले चरण में 50 सिलेंडर देने का लक्ष्य* संस्था सिद्धि विनायक के संयोजक ( विधायक प्रतिनिधि ) रवि जैन ने बताया कि संस्था द्वारा पहले चरण में 50 सिलेंडर देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी 15 सिलेंडर आ चुके हैं। जिनको प्रशासन को सौपा गया है। ये सिलेंडर जिला अस्पताल में रहेगे। वहां कैजुअलिटी वार्ड में कई बार मरीजों को।ऑक्सीजन की दिक्कत होती है, इसलिये वहां उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी तरह जब मरीज सीटी स्कैन के लिए ऊपर के वार्ड से नीचे आता है तो ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। ऐसे में वहां भी सिलेंडर रखे जाएंगे। उपलब्धता के आधार पर शेष सिलेंडर भी दिए जाएंगे। संस्था द्वारा जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था भी की जाती रही है। पिछले साल लॉकडाउन में संस्था ने जिस तरह मदद की थी उसी तरह इस बार भी कर रहे हैं। शहरवासियों से आग्रह है कि वे घरों में रहें। बाहर न निकलें।