Category: विशेष

  • अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस टीम का गठन व जाॅच शुरू

    अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस टीम का गठन व जाॅच शुरू

    देवास। अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस टीम का गठन किया गया है। साथ ब्लैक फंगस ¼mucormycosis½ की जाँच शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल के पीआरओ विजय जाट ने बताया गया कि ब्लैक फंगस ¼mucormycosis½ के बढ़ते मरीजो को देखते हुए अब अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमेन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में ब्लैक फंगस की टीम का गठन कर मरीजो का ईलाज भी शुरू कर दिया गया है। देवास सहित आसपास के सभी जिले के मरीजो का ईलाज अमलतास हॉस्पिटल में किया जायेगा। वर्तमान में अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के 2 मरीजो का ईलाज जारी है। ब्लैक फंगस की जाँच के लिए उच्चस्तरीय तकनीक की मशीनों की आवश्यकता होती है, जो कि अमलतास हॉस्पिटल में उपलब्ध है। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. मधुरेन्द्र राजपूत व डॉ. मुनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि ब्लैक फंगस की जाँच के लिए मरीज की नाक से या आंख से सेम्पल लिया जाता है व तीन दिन में रिपोर्ट प्राप्त होती है।

  • अधीक्षण यंत्री श्री नेगी से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट ,तीन माह के बिजली के बिल और पिछला बकाया निरस्त करने की मांग ।।

    अधीक्षण यंत्री श्री नेगी से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट ,तीन माह के बिजली के बिल और पिछला बकाया निरस्त करने की मांग ।।

                      देवास  = शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण यंत्री श्री अनिल नेगी से मुलाकात की व उन्हें पत्र सौंपते हुए मांग की के कोरोना महामारी के चलते पिछले तीन माह से सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद है गरीबों और मध्यम श्रेणी के लोगों के जीवन यापन पर संकट है ऐसे में आपके विभाग के द्वारा अपने बिजली बिल के बकाया को लेकर s.m.s. किए जा रहे हैं वहीं बंद दुकानों के नीचे शटर में से बिजली के बिल डाले जा रहे हैं जो कि अनुचित है। एक और व्यक्ति कोरोना के संक्रमण की बीमारी से परेशान और मानसिक रूप से त्रस्त है दूसरी और आपके द्वारा बिजली के बिल भेजना उसके लिए और परेशानी का सबब बन रहे है ।आपसे अनुरोध है कि आप शीघ्र ही तीन माह के बिजली के बिलों को माफ करने के संदर्भ में कार्यवाही करें और लोगों को राहत प्रदान करें। साथ ही जो पूर्व बकाया की राशि है उसे भी अभी आप स्थगित कर दें ।                            इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान में शहर में कोरोना के कई मरीज अपने घर पर इलाज करा रहे हैं उन्हें सांस में तकलीफ है इसके लिए उन्होंने कंसंट्रेटर ( ऑक्सीजन )मशीन लगा रखी है जो कि बिना बिजली के चल नहीं सकती है ऐसे में आपके विद्युत मंडल के द्वारा लगातार शहर में बिजली की कटौती की जा रही है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है ।आपसे अनुरोध है कि ऐसी आपदा के अवसर पर आप बिजली प्रभावी रूप से 24 घंटे मिलती रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो ऐसे अधिकारियों को निर्देश दें कि किसी भी हालत में बिजली बंद नहीं होना चाहिए। इस पर श्री नेगी ने कहा कि बिजली के बिल माफ़ी की जो मांग है मैं वह आज ही यह पत्र शासन के सम्मुख भेज दूंगा ।जहां तक बिजली कटौती की बात है कुछ फीडरों पर  मेंटेनेंस का काम  चल रहा था उस कारण से दिक्कत हुई थी लेकिन करीब करीब सभी फीडरों पर से मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है । बिजली कटौती की शिकायत अब नहीं आएगी।      इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित  जयप्रकाश शास्त्री प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा अजीत भल्ला राहुल पवार प्रमोद सुमन विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • अब देवास मुक्तिधाम में मिलेगी लकड़ी कंडे के झंझट से मुक्ति ,शीघ्र बनेगा गैस शवदाह गृह संयंत्र, विधायक राजे ने 20 लाख की राशि की स्वीकृत

    अब देवास मुक्तिधाम में मिलेगी लकड़ी कंडे के झंझट से मुक्ति ,शीघ्र बनेगा गैस शवदाह गृह संयंत्र, विधायक राजे ने 20 लाख की राशि की स्वीकृत

    देवास विधायक गायत्रीराजे पंवार ने देवास मुक्तिधाम पर गैस शवदाह गृह संयंत्र स्थापित करने के लिये 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की । अब बहुत जल्द देवास मुक्तिधाम पर यह संयंत्र स्थापित होने के बाद वहां पर आने वाले शव का दाह संस्कार लकड़ी कंडे की जगह गैस होगा अब आमजन को सबसे ज्यादा मुक्तिधाम पर दिक्कत आती है तो बारिश के मौसम में लकड़ी कंडे की और अभी तो कोरोना आपदा में जब इनकी संख्या बढ़ जाती है तो लकड़ी कंडे गांव से मंगाना पढ़ रहे हैं और कहीं बाहर इतनी दिक्कत आती है कि दुखद परिस्थिति में भी परिजन इस समस्या से और परेशान हो जाते है। गैस दाह संस्कार में मुश्किल से 40 से 45 मिनट में दाह संस्कार पूरा हो जाता है और हम प्राकृतिक धरोहर को सहेजने में भी सफल होंगे क्योंकि एक व्यक्ति के दाह संस्कार में कम से कम 3 से 4 कुंटल लकड़ी लगती है और कंडे भी 70 से 100उसके बाद घास भी और अन्य सामग्री अलग अब इन सब की बचत के साथ गरीब परिवार की आर्थिक बचत भी होगी आधे से भी कम में परिजन का दाह संस्कार हो सकेगा । दाह संस्कार में अभी तक कम से कम की लकड़ी कंडे और अन्य सामग्री में 2 से ढाई हजार के लगभग लग जाते थे अब यह 1000 से 1500 में हो जाएगा । इन सबके साथ अभी जो ऑक्सीजन की समस्या आ रही है वह कटते जंगल का कारण प्रमुख है लकड़ी की बचत होगी तो प्राकृतिक धरोहर भी बची रहेगी जब हर श्मशान घाट पर गैस संयंत्र या बिजली संयंत्र लग जाएगा तो हमारे धरा हरी भरी रहेगी कम से कम पेड़ कटने से बचेंगे आने वाली पीढ़ी को तो राहत मिलेगी गैस संयंत्र और बिजली संयंत्र में गैस उचित इसलिए है कि बिजली गुल होने का भी झंझट नहीं अब देवास मुक्तिधाम पर कम से कम लकड़ी कंडे और घास की समस्या से तो मुक्ति मिलेगी जो हरी घास गौ माता के लिए पशु आहार के लिए उपयोग में आना चाहिए उसे सुखा कर यहां पर उपयोग में लिया जाता है अब वह भी बचत होगी ।देवास की संवेदनशील विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को कोरोना आपदा में आपने विधायक निधि के महत्वपूर्ण राशि 5000000 ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट के बाद अब गैस संयंत्र के लिए 2000000 रुपए देने पर साधुवाद।

  • नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को आयुष्मान निरामय योजना का नोडल नियुक्त किया

    नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को आयुष्मान निरामय योजना का नोडल नियुक्त किया

    देवास। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा कोविड-19 चेन तोड़े जाने हेतु देवास में लगातार कोविड-19 संक्रमण से बचाव कार्य के लिए शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है। संक्रमण से आम नागरिकों को बचाए जाने हेतु निगम में गठित दलों के माध्यम से शहर में घर-घर जांच कराई जा रही है। जिसमें सर्दी बुखार खांसी आदि या कोरोना से हल्का कोई भी लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति की जांच करवाई जाकर उसे घर पर ही दवाई वितरण की जा रही है। साथ ही उनका ख्याल भी रखा जा रहा है। ऐसी व्यवस्था आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने गठित दलों के माध्यम से संक्रमण की चेन तोडऩे एवं संक्रमित मरीजों को उपचार मिलने की है। शहर में निरंतर किए जा रहा है सैनिटाइजेशन नालियों में एंटी लारवा का छिडक़ाव संक्रमित मरीजों के घर के आस-पास निरंतर सैनिटाइजेशन एवं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की देखभाल हेतु निरंतर मॉनिटरिंग आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। इसी व्यवस्था के अंतर्गत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान को देवास नगरी क्षेत्र का आयुष्मान निरामय योजना अंतर्गत नोडल नियुक्त किया गया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में आयुक्त चौहान द्वारा देवास शहर में शहर की जनता के लिए फीवर क्लीनिक खोले गए। जिसमें बिना कोई परेशानी से आम नागरिक अपनी जांच करवा रहे है। जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगने पर तत्काल उन्हें हॉस्पिटल में उपचार के भर्ती कर साथ ही दवाई भी दी जा रही है। नागरिकों को आयुष्मान योजना से उपचार के लिए लाभ मिले इस हेतु कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान को आयुष्मान योजना का नोडल नियुक्त किया गया जिसमें देवास शहरी क्षेत्र में आयुष्मान योजना से संक्रमित मरीजों को लाभ नि:शुल्क मिले। आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा अस्पतालों में आने वाले संक्रमित मरीजों व उनके परिवार को कोई परेशानी ना हो इसलिए नगर निगम कर्मचारियों को निर्धारित अस्पतालों में ड्यूटी लगाई है। जिससे वहां तत्काल आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए जाएं और संक्रमित मरीज को तत्काल उपचार हो ऐसी व्यवस्था आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा की गई है।

  • तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र ।। देवास = कोरोना महामारी के चलते देवास जिले में 9 अप्रैल से ही लॉकडाउन किया गया है इस दौरान सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद है रोज कमाकर खाने वाले एवं मध्यम श्रेणी के लोगों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हुआ है। इसी मध्य विद्युत मंडल के द्वारा अपने बिजली बिल को लेकर लगातार लोगों को एसएमएस किए जा रहे हैं वही बिल वसूली को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर एवं मुख्यमंत्री की ईमेल आईडी पर पत्र भेजकर उनसे मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान आपके द्वारा अनेक सुविधाएं दी जा रही है।। जिसके अंतर्गत लोगों को आपने अनाज मुहैया कराया है ।वहीं जिन बच्चों के माता-पिता की कोरोना संक्रमण के दौरान मृत्यु हुई है उन्हें पाँच हजार रुपये की पेंशन की घोषणा भी की है साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत पाँच लाख तक की निशुल्क इलाज की सुविधा भी दी है। इस पत्र के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि बिजली उपभोक्ताओं को भी आप राहत प्रदान करें एवं उनके मार्च-अप्रैल और मई तीन माह के बिजली बिलों को माफ करे ।

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दो मुख्य मांगों को लेकर आज से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
फिर भी मांगे पूरी नही होने पर 24 से जायेंगे अनिष्चितकालीन हड़ताल पर

    संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दो मुख्य मांगों को लेकर आज से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन फिर भी मांगे पूरी नही होने पर 24 से जायेंगे अनिष्चितकालीन हड़ताल पर

    देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 19,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपनी मुख्य 2 मांगों को लेकर 17 चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए एवम् निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी। जिसके अंतर्गत 17 मई को संपूर्ण जिले जिला कलेक्टर, सीएमएचओ और जनप्रतिनिधियों को सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 18, 19, 20 मई को प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करायेंगे। 21 मई को पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इस कोरोना महामारी में शहीद हुए साथियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 22 मई को प्रदेश के संविदा कर्मी जनता के बीच जाकर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भीख मांगकर जनता से गुहार लगाएंगे। जो राशि एकत्रित होगी उसे शहीदों के परिजन को दी जायेगी और साथ ही काले गुब्बारे छोड़े जायेंगे। अगर इसके पश्चात भी सरकार मांगे पूर्ण नही करती है तो 24 मई से सम्पूर्ण प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। भामसं के प्रदेष संयोजक एलएन मारू, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुषील कुमार पाण्डेय, जिलामंत्री रामभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर, जिला मीडिया कमल सिंह चैहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से आंदोलन में सहभागी बनकर सफल बनाने की अपील की है।

  • अमलतास गहन चिकित्सा के लिये 250 बेड ओर उपलब्ध करवाएगा

    अमलतास गहन चिकित्सा के लिये 250 बेड ओर उपलब्ध करवाएगा

    देवास। देवास जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं आम जनों के अथक प्रयासों से कोरोना के वर्तमान में मरीज कम तो हुए हैं। किंतु एक तथ्य है जो अभी भी बरकरार है गहन चिकित्सा इकाइयों में गंभीर मरीजों की संख्या वैसी की वैसी ही बनी हुई है। इसका मुख्य कारण संक्रमित मरीजों का देरी से अस्पताल में पहुंचना है। मरीज इस बारे में ध्यान दें की संक्रमित होने पर अपने डॉक्टर को जल्द दिखाएं एवं संपर्क में बने रहें। ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। इसमें देखा जा रहा है लक्षण के शुरुआती दिनों में 4- 5 दिनों में छाती में संक्रमण हो रहा है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है। किंतु उसके पूर्व सीआरपी पहले दूसरे दिन ही बढ़ने लगता है अतः शुरुआती 5 दिन महत्वपूर्ण है। अगर सीआरपी बढ़ने लगे, छाती में संक्रमण होने लगे व ऑसिजन का स्तर घटने लगे तो आप तुरंत शासन द्वारा निर्धारित अस्पतालों में जाएं। स्थिति गंभीर होने का महत्वपूर्ण कारण यह है शुरुआती दौर में मरीज स्वीकार नहीं करता है उसको गंभीर लक्षण है और जब तक मरीज स्वीकार करता है कि उसे गंभीर लक्षण हैं तब तक देर हो चुकी होती है। अमलतास के डॉक्टर जगत रावत का कहना है कि आंकड़ों के अनुसार 100 में से 3 मरीज गंभीर हो रहे हैं किंतु वह 3 कौन होगा वह वक्त ही तय करता है। इसलिए बीमारी को गंभीरता से लें क्योंकि हमारी जनसंख्या के हिसाब से 100 में से 3 मरीज भी लेंगे तो यहां आंकड़ा बहुत बड़ा है। इतने गहन चिकित्सा के बेड भी उपलब्ध नहीं है। अतः अमलतास के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदोरिया ने 250 गहन चिकित्सा इकाई के बेड तैयार करने का फैसला समाज हित में लिया है।