Category: विशेष

  • खदान संचालकों से मुक्त शंकरगढ़ पहाड़ी   पर एडवेंचर फेस्ट 2021 का आयोजन 31 दिसंबर से रंगारंग सांस्कृतिक और कई रोमांचक गतिविधियां देखने को मिलेगी आम जनता को यहां

    खदान संचालकों से मुक्त शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट 2021 का आयोजन 31 दिसंबर से रंगारंग सांस्कृतिक और कई रोमांचक गतिविधियां देखने को मिलेगी आम जनता को यहां

    कभी यहां पर डंपर पोकलेन और जेसीबी केवल पहाड़ी का खनन करते नजर आती थी परंतु पिछले 2 वर्षों से शंकरगढ़ पहाड़ी का नजारा बदला है शहरवासी अब यहां पर दिनभर की आपाधापी और भागदौड़ से मुक्त होकर स्वस्थ मनोरंजन के लिए आने लगे हैं जिला प्रशासन और जिला प्रतिनिधि का यह एक अलग प्रयास हे देवास शहर वासियों को कुछ देने का और बाहर से आने वाले लोगों को आकर्षित करने का तो इस बार भी जिला प्रशासन ने फिर वही प्रयास किया है देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट 2021 का आयोजन 31 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा है इस हेतु निगम बैठक कक्ष में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा के साथ संबंधित सभी विभाग के प्रमुखों के साथ बैठक आहूत की गई । बैठक में एडवेंचर फेस्ट को लेकर सभी प्रकार की चर्चाएं की जाकर कलेक्टर ने दिशानिर्देश जारी किए। साथ ही पहाड़ी पर की जाने वाली समुचित व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर एवं आयुक्त ने पृथक पृथक कार्यों के लिए तैयार की गई । योजनाओं एवं कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित सभी अधिकारियों को कहा कलेक्टर ने इस हेतु टूरिज्म कमेटी से भी संपर्क करने हेतु आयुक्त से कहा कलेक्टर ने पहाड़ी पर आम नागरिकों बच्चों सीनियर सिटीजन फैमिली सर्कल को लेकर सभी गतिविधियों की व्यवस्था हो जिससे एडवेंचर फेस्ट के आनंद के लिए चाहे बच्चे हो सीनियर सिटीजन हो या फैमिली सर्कल हो किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो को लेकर प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने आयोजित एडवेंचर फेस्ट के लिए तैयार किए गए प्लान को कलेक्टर एवं उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों के बीच बताया साथ ही एडवेंचर फेस्ट में फूड झोन होगा जिसमें सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन इंदौर एवं भोपाल उज्जैन एवं देवास के रहेंगे। इस बार फूड झोन की कुछ अलग व्यवस्था रहेंगी। सभी गतिविधियों को क्रम वाइज किया जाएगा खेल गतिविधि डांस योगा तथा बच्चों के लिए झूले एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के बारे में प्रथक प्रथक बताया। देवास में दूसरी बार आयोजित एडवेंचर फेस्ट के आयोजन को लेकर पहले से और ज्यादा बेहतर अच्छा करने के लिए आयुक्त ने कहा।

  • मोती बंगला मेन रोड़ पर निर्माणाधीन गेट से व्यापारी, रहवासी एवं आम जनता का जन जीवन हो रहा बाधित

    देवास। ठेकेदार की मनमानी के चलते गेट निर्माण में व्यापारियों, रहवासी एवं आम जनता का जनजीवन बाधित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर एवं पंडित रोहित उपाध्याय ने बताया कि मोती बंगला मेन रोड़ पर नगर निगम द्वारा स्मृति  द्वार का निर्माण किया जा रहा है। गत एक माह से अधिक  समय से चल रहे निर्माण कार्य के कारण से आमजन प्रभावित हो रहा है। वही इस गेट निर्माण के कारण व्यापार करने वाले व्यापारियों का व्यापार बाधित हो रहा है। धंधे पर असर पड़ा  रहा है। ग्राहकों को वाहन गेट के पास रखकर पैदल चलने  पर विवश  होना पड़ता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के वाहन चोरी हो जाए तो इसका  जवाबदेही किसकी होगी? दुसरी ओर ध्यान देने योग्य बात है  कि  तीन नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को परेशान होना  पड़ता है। नेशनल युनिटी ग्रुप के नंदकिशोर जाट, सुनिल सिंह  ठाकुर, हटे सिंह दरबार, वीसी पाटीदार, जय सिंह ठाकुर,  मोहन चोडिय़ा, जितेन्द्र मारू, किशोर केवट, संजय जोशी, गोलू प्रजापत, रवि ठाकुर आदि ने नगर निगम आयुक्त  विशाल सिंह चौहान से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र मोती बंगला के व्यस्तम मार्ग को  आमजन हेतु खोला जाए।

  • नर के रूप में नारायणदास जी मूंदड़ा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा : सेंधव स्व. श्री मूंदड़ा को पुण्यतिथि पर राष्ट्रवादियों ने दी पुष्पांजलि

    नर के रूप में नारायणदास जी मूंदड़ा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा : सेंधव स्व. श्री मूंदड़ा को पुण्यतिथि पर राष्ट्रवादियों ने दी पुष्पांजलि

    देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ, विद्या भारती सहित विभिन्न संगठनों में लम्बे समय तक समर्पित भाव से संगठन का कार्य करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की छठी पुण्यतिथि पर संस्था वंदे मातरम द्वारा एमआर 8 मुखर्जी नगर रोड पर स्थित प्रतिमा पर शुक्रवार को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि सर्वप्रथम पं. ओमप्रकाश शर्मा ने स्व. श्री मंूदड़ा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, गंगाजल से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने स्व. मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मूंदड़ा ने अपने नारायण के दास को हमेशा प्रमाणित किया। जो समाज में मार्गदर्शन के रूप में नर से नारायण के रूप में पूजे गए। उनका जीवन हमेशा प्रकाश पुंज की तरह रहा। वे संगठन के अनेक कार्य करते रहे। साथ ही कर्तव्यपालन और अधिकारों के ज्ञाता थे। उनमें मार्गदर्शन एवं राष्ट्र प्रेम स्पष्ट दिखाई देता था। राष्ट्रीय स्वयंयसेवक संघ के अशोक जाधव ने कहा कि स्व. श्री मूंदड़ा ने समाज के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करते हुए अनेक स्वयंसेवकों को तैयार किया, जिससे एक वट वृक्ष के रूप में संघ का कार्य खड़ा हुआ। साथ ही कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, पद्मनारायण दुबे ने भी श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयपालसिंह चावड़ा ने श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में श्री मूंदड़ा के मार्गदर्शन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संगठन एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कैसे किया जाता है, इसकी प्रेरणा मिली। पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, डॉ. मनोहर भाले, कमल बर्डिया, बहादुर मुकाती आदि अतिथियों ने स्व. श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थितजनों ने उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। स्मरण रहे कि खेल के मैदान में अपनी श्रेष्ठता को किस प्रकार सिद्ध किया जाए, वहां से लेकर समाज के जटिल कार्यों को व्यवस्थित करने हेतु मान. सुदर्शन जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता जी सहित विभिन्न हस्तियों का देवास प्रवास पर उन्हें सहयोग मिलता था। स्व. मंूदड़ा की प्रतिमा पर माहेश्वरी समाज, चंद्रवंशी खाती समाज, सेंधव समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मïण समाज, पोरवाल समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, पतंजलि योग समिति, सनातन विचार मंच, शिशु मंदिर परिवार, लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, खेल जगत सहित राजेश यादव, भारतसिंह पटलावदा, आशुतोष जोशी, कैलाश डागा, दिनेश भूतड़ा, दिलीप बघेल, कुणाल जोशी, मनोज श्रीवास, जयसिंह सेंधव, कालूसिंह चौधरी, शीतल गेहलोत, अशोक पोरवाल, अल्केश दवंडे, मनोज गर्ग सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कमल पुष्प दीप अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं उपस्थितजनों ने स्व. मूंदड़ा के परिजन गोविंद मूंदड़ा, गोपाल मूंदड़ा, मनोज मूंदड़ा, समीर मंूदड़ा का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। स्वागत भाषण संस्था वंदे मातरम संयोजक सुदेश सांगते ने दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास ने किया व अंत में आभार संस्था प्रभारी अजबसिंह ठाकुर ने माना।

  • अवैध रेत परिवहन पर चौकी टोंक कला की कार्यवाही  2 ट्रेक्टर ट्राली मय रेत के जप्त किये गये ।

    अवैध रेत परिवहन पर चौकी टोंक कला की कार्यवाही 2 ट्रेक्टर ट्राली मय रेत के जप्त किये गये ।

    पुलिस द्वारा अवैध शराब और अवैध गतिविधि के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पुलिस चौकी टोंककला क्षेत्र के टोंककला से कलमा के रास्ते पर से 2 ट्रैकटर अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए दौनो ट्रेक्टरों के चालको शेखर पिता मजरू सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम बांगरदा थाना बरोठा , ईश्वर लाल पिता ओंकार लाल बागवान निवासी गणेश मंदिर देवास से ट्रेक्टरों में भरी रेत की रॉयल्टी के बारे में पूछ ताछ करते नही कोई रायल्टी नही होना बताया एंव रेत को देवास मंडी में बेचने के लिए ले जाना बताया गया । आरोपियो के द्वारा बिना रायल्टी के अवैध रेत परिवहन करने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 भादवी , 4/21खान एंव खनिज अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण पंजिबंद्ध किया गया ।

  • सडक़ निर्माण के लिए कांग्रेस पार्षद ने खटखटाया अदालत का दरवाजा  – जिला न्यायालय ने कलेक्टर व आयुक्त को जारी किए नोटिस, आज होगी सुनवाई

    सडक़ निर्माण के लिए कांग्रेस पार्षद ने खटखटाया अदालत का दरवाजा – जिला न्यायालय ने कलेक्टर व आयुक्त को जारी किए नोटिस, आज होगी सुनवाई

    देवास। वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा ने बताया की वार्ड के संजयनगर से बिंजाना तक लगभग 3 किलोमीटर की मुख्य सडक़ का निर्माण वर्ष 2008 में किया गया था। सडक़ पर यातायात व आवागमन अधिक होने व लंबे समय से सडक़ की मरम्मत का कार्य नहीं होने से सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र की पार्षद श्रीमती सावित्री शर्मा ने सडक़ की मरम्मत के लिए कई बार आवेदन देकर निवेदन किया। जिसके पश्चात भी कार्य नहीं होने पर क्षेत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। जिसके पश्चात भी सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ आज दिनांक तक नहीं हुआ है। जिससे परेशान होकर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती शर्मा ने देवास जिला न्यायालय में सडक़ निर्माण के लिए परिवाद प्रस्तुत किया। जिसमें जिला कलेक्टर व आयुक्त नगर पालिक निगम को नोटिस जारी किए गए है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि सडक़ निर्माण के लिए हमारे द्वारा सभी प्रयास किए जा चुके हैं। उसके पश्चात भी यदि सडक़ निर्माण का कार्य नहीं किया जाता है तो नगर निगम का घेराव वह धरना आंदोलन किया जाएगा। 

  • तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन   प्रेस क्लब व सीए इलेवन के बीच हुवा निर्णायक मुकाबल   सीए इलेवन के वीरेंद्र मैन ऑफ द मैच व प्रेस क्लब के जितेंद्र शर्मा बेस्ट बॉलर रहे

    तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन प्रेस क्लब व सीए इलेवन के बीच हुवा निर्णायक मुकाबल सीए इलेवन के वीरेंद्र मैन ऑफ द मैच व प्रेस क्लब के जितेंद्र शर्मा बेस्ट बॉलर रहे

    देवास। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रेस क्लब सीनियर टीम का मैत्री मैच जिला प्रशासन की टीम से हुआ। इसके पश्चात प्रेस क्लब देवास व सीए इलेवन का फायनल मैच हुआ। मैत्री मैच प्रेस क्लब सीनियर व जिला प्रशासन के बीच स्थानीय पुलिस लाइन हुवा। जिसमें सीनियर पत्रकारों ने टॉस जीतकर। पहले बेंटिग करते हुए जिला प्रशासन की टीम को 24 रनों का लक्ष्य दिया,। जिसेे जिला प्रशासन  टीम ने आसानी से पूरा करते हुए जीत हांसिल की। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला प्रेस क्लब इलेवन व सीए इलेवन के बीच खेला जाना था, जिसका टॉस कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की मौजूदगी में हुआ।टॉस प्रेस क्लब ने जीतते हुए पहले बालिंग की। जिसमें सीए इलेवन ने 84 रनों का लक्ष्य दिया था। प्रेस क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम बॉल तक मुकाबले में रोमांच बनाए रखा।अंतिम ओवर तक मैच चलता रहा और सीए इलेवन ने 6 रनों से जीत हांसिल की। फायनल मुकाबले में सीए इलेवन के विरेन्द्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरिज लखन योगी को दिया गया। फायनल मुकाबले का बेस्ट कैच खुमान सिंह बैस व बेस्ट बॉलर का अवार्ड जितेन्द्र शर्मा को दिया गया। फायनल मुकाबले में विजेता टीम को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने 11 हजार रूपए नगद व ट्राफी देकर पूरी टीम को सम्मानित किया। उपविजेता टीम प्रेस क्लब देवास को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री सिंह, एडीएम महेन्द्रसिंह कवचे, जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान, आरआई जगदीश पाटील, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान, प्रेस क्लब संवरक्षक विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष, तरूण मेहता, अनिल सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आज खेले गए मैचों में अंपायरिंग पंकज वर्मा, तेजू चौहान, अजय दायमा द्वारा की गई थी। जिन्हें कलेक्टर  द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं स्कोरर पर प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कामेंट्री शकील खान, अमिताभ शुक्ला, अरविंद त्रिवेदी  द्वारा की गई।

  • पत्रकारिता के साथ सामाजिक धार्मिक और खेल गतिविधि में भी अग्रणी प्रेस क्लब ,तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ   प्रेस क्लब, जिला प्रशासन, पुलिस इलेवन,डॉक्टर इलेवन सहित विभिन्न टीमें भाग लिया

    पत्रकारिता के साथ सामाजिक धार्मिक और खेल गतिविधि में भी अग्रणी प्रेस क्लब ,तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रेस क्लब, जिला प्रशासन, पुलिस इलेवन,डॉक्टर इलेवन सहित विभिन्न टीमें भाग लिया

    देवास पत्रकारिता में संगठन के नाम पर प्रेस क्लब एक ऐसा परिवार है जो पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रियता बनाने के साथ धार्मिक आयोजनों में और खासकर सेवा के क्षेत्र में सदा अग्रणी रहा है तो खेल गतिविधियों में भी प्रेस क्लब की युवा टीम लगातार पिछले कई वर्षों से पूरे जिले में सक्रिय होकर अपना एक अलग स्थान बना चुकी है ।प्रेस क्लब के युवा कुछ अलग करने का जज्बा लिए हर समय सेवा के लिए तो तत्पर रहते ही है। कोरोना आपदा में अपनी जान की परवाह न कर पत्रकारिता के साथ एक सेवा का अलग जज्बा पत्रकारों में देखने में आया है ।आमजन में पत्रकार की छवि अब सेवा के रूप में भी बनने लगी है तो आपाधापी की दौड़ में दिन रात व्यस्त रहने वाले पत्रकारिता के साथ राजनीति प्रशासनिक और अन्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिष्ठित लोगों में स्वस्थ मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए एक खेल गतिविधि सबसे सरल और उत्तम माध्यम है । ऐसे ही एक आयोजित प्रेस क्लब द्वारा आयोजित10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सीएसपी विवेक सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर व पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार द्वारा किया गया। इसके पूर्व हादसे में शहीद हुए जनरल विपिन रावत को प्रेस क्लब सदस्य व मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उपस्थित नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, आरटीओ, जिला पंचायत, नगर निगम, पुलिस इलेवन, डॉक्टर इलेवन, एडवोकेट इलेवन, पत्रकार इलेवन सहित देवास प्रेस क्लब की टीमें भाग ले रही है। आज प्रथम दिन नगर निगम व पुलिस इलेवन के बीच मैच हुआ। जिसमें पुलिस इलेवन की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मैच सिंग इलेवन व एडवोकेट इलेवन के बीच हुआ। जिसमें सिंग इलेवन ने जीत हासिल की। तीसरा मैच युवा प्रेस क्लब व सीए इलेवन के बीच हुआ। पहले मैच का मैन ऑफ द मैच लखन योगी को मिला दूसरे मैच में सिंग इस किंग के सिरक व तीसरे मैच मे सीए इलेवन से वीरेंद्र व चौथे क्वार्टर फाइनल में सीए इलेवन से वैभव गंधवानी को मैन आफ द मैच के अवार्ड से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, सीएसपी विवेक सिंह, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अतुल शर्मा, शैलेश विश्वकर्मा,, सुरेश जयसवाल, विनोद जैन, शेखर कौशल, राजेश मालवीय, खूबचंद मनवानी, सिद्धार्थ मोदी, चेतन राठौड़,हेमंत शर्मा, शैलेंद्र अड़ावदिया, विजेंद्र उपाध्याय, शकील खान, अमिताभ शुक्ला ,अशोक पटेल, रईस कुरैशी, रघुनंदन समाधिया आदि उपस्थित थे।पहले मैच की अंपायरिंग पंकज वर्मा व दीपक विश्वकर्मा ने की। दूसरे मैच की पंकज वर्मा व गौरव सेन ने की। तीसरे मैच की अंपायरिंग तेजू सोलंकी व धनराज राजपूत ने की ।

  • नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से मिला देवास को सम्मान.. निगमायुक्त     2022 तक देवास को स्वछता में नम्बर वन बनाएंगे   श्रीरामद्वारा में निगमायुक्त व पूरी टीम का किया अभिनंदन

    नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से मिला देवास को सम्मान.. निगमायुक्त   2022 तक देवास को स्वछता में नम्बर वन बनाएंगे श्रीरामद्वारा में निगमायुक्त व पूरी टीम का किया अभिनंदन

                

    देवास। नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से देवास को स्वच्छता में सम्मान मिला। यह सब टीम वर्क से हुआ। यह विचार रामद्वारा में अभिनंदन समारोह में निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने व्यक्त किए। ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया कि रामद्वारा में महंत  स्वामी राम नारायण रामस्नेही द्वारा नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर प्रथम स्थान मिलने पर  सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सिटी इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी रामसिंह केलकर, फायर स्टेशन अधिकारी जितेंद्र सिंह सिसोदिया, स्वच्छ भारत मिशन टीम के विशाल जोशी, अरुण प्रताप, शाहनवाज शेख को हार, श्रीफल एवं राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित किया। निगमायुक्त श्री चौहान  को रुद्राक्ष की माला पहनाकर श्रीमद भागवत गीता भेंट की गई। श्री चौहान ने श्रीराम द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की एवं नगर वासियों के लिए मंगल कामना की। आयुक्त महोदय ने महंत राम नारायणजी द्वारा वेस्ट से बेस्ट के अंतर्गत अनुपयोगी सामग्री से विभिन्न प्रकार के सुंदर खिलौने एवं सजावटी सामग्री निर्माण की बहुत प्रशंसा की और इसे सभी के लिए अनुकरणीय  बताया। महंत जी ने कहा कि नगर वासियों एवं निगम टीम सभी के प्रयासों से नगर को यह सफलता मिली है। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि 2022 में देवास को देश में नंबर वन बनाएं। इस अवसर पर नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य विष्णु प्रसाद वर्मा, राजेश परमार ,राजेश गोयल ,पुरुषोत्तम चौहान मुकेश, ईश्वर परमार, दिलीप बारोड, सलीम शेख, शकील कादरी, कुणाल गोस्वामी, धर्मेंद्र राठौर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने रामद्वारा  मंदिर के बगीचे का भी अवलोकन किया और कहां की इतना सुंदर एवं स्वच्छ परिसर रखने के लिए सभी व्यक्ति साधुवाद के पात्र हैं। संचालन डॉक्टर सीमा सोनी ने किया आभार संत राम सुमिरन जी ने माना। सभी को स्वच्छता की शपथ  भी दिलवाई गई।

  • कलेक्टर एसपी के बाद अब कमिश्नर ,एस .डी.एम ने दी घर-घर दस्तक, टीकाकरण अभियान सर्टिफिकेट किए चेक, इनामी घोषणा के बाद ढोल धमाके से बनाया माहौल, 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला को भी लगाया टीका

    पहले कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक शिवदया ने वैक्सिंग के लिए घर-घर दस्तक दी और टीकाकरण के लिए माहौल बनाया तो आज एसडीएम  वैक्सीनेशन को लेकर नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान हुये सख्त। आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं एसडीएम प्रदीप सोनी के द्वारा सुबह 7.30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक वार्डो के उन ऐरियो मे जहॉ टीक से वंचित रहवासी थे वहॉ निगम व वेक्सिनेषन टीम के साथ पैदल भ्रमण कर उन मोहल्लो मे घर-घर दस्तक अभियान चलाया जिन लोगो को टीके नही लगे उनको मौके पर ही 100 से अधिक टीके लगवाये। आयुक्त एवं एसडीएम ने बस स्टेण्ड के मुख्य मार्ग पर गरेज, स्पेयर पार्टस की दुकानो पर कार्य कर रहे कर्मचारियो के साथ कुम्हार गली के रहवासियो के सर्टिफिकेट चेक किये साथ ही बस, मैजिक, ऑटो वाहन चालको के भी सर्टिफिकेट चेक किये। आयुक्त ने टेकरी के नीचे स्लम ऐरिये मे पैदल भ्रमण मे 100 से अधिक टीके लगवाये साथ ही 5 सिनियर सिटीजन महिला व पुरूष को दोनो टीके लगे हुये पाये जाने पर उनका गुलाब के फुल देकर सम्मान किया। आयुक्त ने वेक्सिनेषन टीम को निर्देष दिया कि सतत रूप से घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाये जाने के साथ ही यह भी कहा कि ऐसे मोहल्ले चुने जहॉ टीके से वंचित नागरिक है उन मोहल्लो मे आयुक्त एवं एसडीएम पुनः घर-घर जाकर मैसेज एवं सर्टिफिकेट चेक करेगें। गोया फल मार्केट के कुछ दुकानदारो द्वारा गत दिवस टीके लगाने से इंकार करते हुये बहस की गई थी, उन्ही दुकानो पर आयुक्त ने पहुॅचकर टीके नही लगवाये जाने पर दुकाने सील करने के लिये कहा, इस दौरान फ्रुट दुकानदारो ने मौके पर ही टीके लगवाये। आयुक्त ने कहा कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत दुकाने, फल, सब्जी के ठेले के साथ मोहल्ले मे रहवासियो के द्वारा टीका नही लगाये जाने वाले नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
    आज 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला गंगा बाई को भी पहला डोज लगाया गया । सबसे ज्यादा खास बात यह रही कि कहीं गांव में ढोल नगाड़ों के साथ ग्रामीणों को जागरूक करते हुए टीका लगाने के लिए प्रेरित किया है तो शहरी क्षेत्र में नगर निगम ने शासकीय उपभोक्ता भंडार मैं सर्वाधिक प्रतिशत वाले भंडार पर इनाम की योजना भी लाई है इस तरह देवास में जैसे भी हो वैक्सीन लगाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है कलेक्टर एसपी के बाद अब एसडीम और कमिश्नर भी अब डोर टू डोर दस्तक दे रहा है।

  • अब देवास  में टिका लगाने पर भी मिलेगा  इनाम ,नगर निगम में टीकाकरण करवाये ओर पुरस्कार पायें की अनूठी योजना

    अब देवास में टिका लगाने पर भी मिलेगा इनाम ,नगर निगम में टीकाकरण करवाये ओर पुरस्कार पायें की अनूठी योजना

    देवास/ अभी तक देवास नगर निगम संपत्ति कर जलकर भरने पर इनामी योजना निकालती थी परंतु इस बार समय की प्रमुख आवश्यकता टीकाकरण के लिए देवास कमिश्नर विशाल सिंह ने अनूठी योजना देवास में निकाली है है ।कोविड संक्रमण के बचाव हेतु महा वेक्सिनेषन अभियान 8 दिसम्बर (बुधवार) को निर्धारित टीकाकरण केन्द्रो पर चलाया जा रहा है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाये जाने के लिये टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत सभी टीका सेन्टरो पर जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा लकी ड्रा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित सेन्टरो मे अधिक संख्या मे वेक्सिनेशन जिन सेन्टरो पर होगा उन सेन्टरो को चयनित कर टीका लगवाये जाने वाले नागरिको का नाम लकी ड्रा के माध्यम से चयन कर पुरस्कार दिया जावेगा। टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाये एवं आयोजित टीकाकरण लकी ड्रा मे सम्मिलित होकर पुरस्कार पायें।