————— देवास 12 मई 2022/ नगरीय निकायों के चुनाव में ईव्हीएम और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव में मतपत्र और मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा। पंचायतों का चुनाव भी ईव्हीएम से करवाने पर 3 माह से अधिक समय लगेगा, क्योंकि ईव्हीएम की संख्या सीमित है। इसलिए मतपेटियों के माध्यम से पंचायतों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह बात कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारी देवास एनआईसी कक्ष से शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव 2 चरणों में और पंचायतों के चुनाव 3 चरणों में करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव साथ में कराना है, इसलिए ऐसी तैयारी करें कि किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या हो, तो मुझे अथवा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को तुरंत बताएँ। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर जानकारी जल्द आयोग को उपलब्ध कराएँ। निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना प्रोद्योगिकी का समूचित उपयोग करें। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये चुनाव मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। श्री सिंह ने कहा कि नवीन प्रावधानों के अनुरूप पार्षदों के निर्वाचन व्यय का लेखा संधारण व्यवस्थित रूप से करवाएँ। उन्होंने कहा कि रिजर्व ईव्हीएम सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थानों पर ही रखवाएँ। सभी कलेक्टर्स चुनाव सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा कर लें। मतदान पेटी का मेंटेनेंस करवा लें। मतपत्र मुद्रण के लिये सभी तैयारियाँ पहले से कर लें। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने कहा कि रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर आयोग को सूचित करें। जिम्मेदार अधिकारियों से मतदान केन्द्रों का सत्यापन कराएँ और आवश्यकता अनुसार उनकी मरम्मत करवा लें। राजनैतिक दलों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करें। मतगणना स्थल का निर्धारण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। जिला, नगरीय निकाय एवं ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग के लिये मास्टर ट्रेनर्स का चयन कर लें। बैठक में ईव्हीएम, सूचना प्रोद्योगिकी, सामग्री प्रबंधन और प्रशिक्षण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नगरीय निकायों के चुनाव ईव्हीएम और पंचायतों के मतपत्र से होंगे ————– राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा ————– समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला देवास एनआईसी कक्ष से हुए शामिल ————— देवास 12 मई 2022/ नगरीय निकायों के चुनाव में ईव्हीएम और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव में मतपत्र और मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा। पंचायतों का चुनाव भी ईव्हीएम से करवाने पर 3 माह से अधिक समय लगेगा, क्योंकि ईव्हीएम की संख्या सीमित है। इसलिए मतपेटियों के माध्यम से पंचायतों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह बात कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारी देवास एनआईसी कक्ष से शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव 2 चरणों में और पंचायतों के चुनाव 3 चरणों में करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव साथ में कराना है, इसलिए ऐसी तैयारी करें कि किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या हो, तो मुझे अथवा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को तुरंत बताएँ। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर जानकारी जल्द आयोग को उपलब्ध कराएँ। निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना प्रोद्योगिकी का समूचित उपयोग करें। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये चुनाव मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। श्री सिंह ने कहा कि नवीन प्रावधानों के अनुरूप पार्षदों के निर्वाचन व्यय का लेखा संधारण व्यवस्थित रूप से करवाएँ। उन्होंने कहा कि रिजर्व ईव्हीएम सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थानों पर ही रखवाएँ। सभी कलेक्टर्स चुनाव सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा कर लें। मतदान पेटी का मेंटेनेंस करवा लें। मतपत्र मुद्रण के लिये सभी तैयारियाँ पहले से कर लें। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने कहा कि रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर आयोग को सूचित करें। जिम्मेदार अधिकारियों से मतदान केन्द्रों का सत्यापन कराएँ और आवश्यकता अनुसार उनकी मरम्मत करवा लें। राजनैतिक दलों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करें। मतगणना स्थल का निर्धारण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। जिला, नगरीय निकाय एवं ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग के लिये मास्टर ट्रेनर्स का चयन कर लें। बैठक में ईव्हीएम, सूचना प्रोद्योगिकी, सामग्री प्रबंधन और प्रशिक्षण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Category: विशेष
-
ग्राम पुवाल्डा सरपंच पति का कारनामा, वर्ष 2018 में राशि आने के बाद भी अब तक नही बनी सडक़
– ग्रामीणजनों सहित भाजपा नेता ने सीएम हैल्पलाईन पर की भ्रष्टाचार की शिकायत देवास। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पुवाल्डा के सरपंच पति हकीम पटेल पर अपने कार्यकाल के दौरान लाखों रूपए का गबन कर पूरे गांव को गड्डे में बदल दिया। उक्त आरोप भाजपा क्षिप्रा मण्डल मोर्चा कोषाध्यक्ष सद्दाम पटेल सहित ग्रामीणजनों ने लगाए है। श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई वार्ड क्रमांक 4 की सडक़ आज तक नही बनी है, जिसकी राशि 1 लाख 22 हजार रूपए सरपंच पति द्वारा निकाल लिए गए है। ऐसे ही गांव के वार्ड 11 का है, जहां भी सडक़ निर्माण के लिए राशि आई। जहां सरपंच पति ने राशि का दुरूपयोग करते हुए खराब सडक़ का निर्माण कराया जो सिर्फ एक वर्ष में ही गड्डों में तब्दील हो गई। वार्ड 13 में भी काफी समय से गंदगी पसरी पड़ी है। सडक़ बनने के बाद भी नाली का निर्माण नही हुआ है, जिससे गंदा पानी सडक़ों पर बहता रहता है। चौधरी मोहल्ला की हालत भी वर्षो से जस की तस बनी हुई है। इस प्रकार गांव मेें ऐसे कई मामले है जहां पर सरपंच पति द्वारा लाखों रूपए का भ्रष्टाचार खुलेआम किया गया है। गांव में कई कार्य तो ऐसे है जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। मौके पर कुछ नहीं हुआ। भाजपा नेता सद्दाम पटेल द्वारा जब इस प्रकार के मुद्दे उठाए जाने के बाद भी जवाबदारों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कर रखी है। श्री पटेल ने कलेक्टर एवं एसडीएम सहित समस्त संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि शीघ्र ही सरपंच पति की पत्नी के कार्यकाल की जाँच की जाकर उचित कार्यवाही की जाए।
-

अच्छी खबर, शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक
शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक नागरिकों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा देवास। अब नगर निगम के वार्डों में ही नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए चयनित स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे। नागरिकों को बेहतर इलाज सुविधाओं के लिए मप्र शासन ने शहरी क्षेत्रों में निगम के वार्डों में ही स्वास्थ्य लाभ मिले इस हेतु शासन योजना अनुसार संजीवनी क्लीनिक खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को बीमारी के बेहतर इलाज हेतु वार्डों में चयनित 10 स्थानों पर नवीन संजीवनी क्लिनिक खोले जाने हैं। इसमें वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के अंतर्गत संत रविदास नगर, आवास नगर, वार्ड 15,16,17 के अंतर्गत संजय नगर, वार्ड 22,23,24,25 के अंतर्गत जवाहर नगर, वार्ड 38,39,40 के अंतर्गत शांतिपुरा, वार्ड 26,27,28,29 के अंतर्गत सिविल लाइन रेलवे क्रासिंग के पास (शासकीय दीपक जोशी के निवास के पास), वार्ड 6,7,8,9, त्रिलोक नगर इटावा, वार्ड 34,35,36 के अंतर्गत नाहर दरवाजा, रेवाबाग, वार्ड 44,45 के अंतर्गत नौसराबाद (नवीन पोली क्लीनिक) में नवीन संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे।
-
विवादों में घिरे रहे परंतु दो साल रहे बेमिसालः भाजपा जिलाध्यक्ष के दो साल पूरे, युवाओं को मिला भरपूर मौका, कार्यालय का हुआ कायाकल्प
देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के कार्यकाल के दो वर्ष 9 मई को पूरे हुए। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष खंडेलवाल पूरे कार्यकाल में गुटबाजी और विवादों में घिरे रहे कार्यकारिणी से लेकर मोर्चा पदाधिकारी की घोषणा तक में देरी और गुटबाजी का आरोप लगा । परंतु उसके बाद भी भी इन दो वर्षो में भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए । एक तरफ जहां श्री खंडेलवाल ने आते ही भाजपा कार्यालय का कायाकल्प किया, वहीं दूसरी ओर संगठन और सत्ता में सामंजस्य स्थापित कर युवाओं को अधिक से अधिक मौका देकर आगे बढ़ाया। यह बात भाजपा जिला महामंत्री राजेष यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल के दो वर्श पूर्ण होने पर स्वागत के दौरान कही। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के बीच जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर आतिषबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने संगठन का लगातार सुदृढ़ बनाने की दृश्टि से काम किया। श्री खंडेलवाल ने युवाओं को पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता देकर पार्टी को जिले में मजबूत करने का काम किया। श्री चौधरी ने बताया कि जिले के दूरस्थ अंचल, नगर और ग्राम केंद्रों तक लगातार दौरे कर श्री खंडेलवाल ने युवा और वरिश्ठ नेताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोविड के दौरान भी उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता की परेषानियों को समझा और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं की परेषानियों को हल करने की दिषा में काम किया। उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेष में हुए अप्रत्याषित परिवर्तन और उसके बाद आए हाटपिपल्या उपचुनाव में पार्टी ने षानदार प्रदर्षन किया। हाटपिपल्या एवं बागली उपचुनाव में श्री खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की और चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। चौधरी ने बताया कि श्री खंडेलवाल हमेषा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक पार्टी की रीति नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। श्री खंडेलवाल केंद्र और राज्य की सरकारों की जनहितैशी योजनाओं को जिले के हर रहवासी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोमवार को कार्यालय पर स्वागत और सम्मान के दौरान विधायक आषीश जी षर्मा भाजपा जिला महामंत्री राजेष यादव, कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, पिव मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अजा मोर्चा अध्यक्ष संजय दायमा, ईष्वरसिंह बरखेड़ी राहुल गोस्वामी तनय चौधरी ईषान शर्मा पंकज सोनी धर्मेंद्र चौधरी अनेको कार्यकता मौजूद थे।
-
एक और नई 108 व जननी एक्सप्रेस दूसरी ओर साल दो साल पुरानी एंबुलेंस हो रही है भंगार कांग्रेस
देवास = हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूरे प्रदेश में नई 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस वाहन हर जिले में मुहैया कराए हैं इसके अंतर्गत देवास जिले में 13 वाहन दिए गए हैं प्रदेश सरकार ने वर्तमान में 264 नई एंबुलेंस ओर 686 जननी एक्सप्रेस खरीदी है जिन्हें 29 अप्रेल शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया है कि यह जनता के पैसों का सीधा सीधा दुरुपयोग है हालांकि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए ही है लेकिन इन एंबुलेंस खरीदी के पीछे हमें लगता है कि सरकार का सोच सही नहीं रहा है । कुछ साल पूर्व ही पूरे प्रदेश को 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सुविधाएं दी गई थी लेकिन थोड़े से मेंटेनेंस के अभाव में यह वाहन आज प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालय में भंगार के रूप में खड़े हैं। देवास जिला चिकित्सालय में है जननी एक्सप्रेस और 108 एंबुलेंस भंगार में पड़ी हुई है । दूसरी ओर अगर यही वाहन आम नागरिक खरीदता तो कम से कम इन्हें मेंटेनेंस करते हुए एक वाहन को 10 वर्ष तक आराम से उपयोग करता कहीं कोई उसे दिक्कत नहीं आती । लेकिन सरकार की इन वाहनों को सुधारने में कोई रुचि नहीं रही है अधिकांश शासकीय वाहन मेंटेनेंस के अभाव शासकीय ऑफिस में भंगार में खड़े कर दिए जाते हैं और वही सड़ जाते हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार इन भंगार पड़े वाहनों में जो सुधर सकते हैं उन्हें सुथरवाये और छोटे गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाएं जिसका लाभ छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आकस्मिक स्वास्थ सुविधाओं के रूप में मिल सके ।
-

जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले मैच से ही देवास ने जीत का खाता खोला
देवास। देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायसिंह सेंधव पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि मनीष सोलंकी भाजपा जिला महामंत्री, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते थे। अतिथियों का स्वागत मनोज राजानी, अमरजीत सिंह खनूजा, सुषमा अरोरा, पी एन तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर गुप्ता, प्रदीप नारुलकर, भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्रीकांत थोरात, योगेश द्विवेदी, अरुण कुशवंशी, अखिलेश सोनी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सोलंकी ने किया एवं आभार भरत वर्मा ने माना। प्रारंभिक मुकाबलों में देवास जिले की बालिकाओं ने ग्वालियर को हराया, इंदौर ने टीकमगढ़ को हराया, मंदसौर से रतलाम को हराया। बालाको के वर्ग में इंदौर में नीमच को, उज्जैन से ग्वालियर को, आष्टा ने टीकमगढ़ को हराया।
-

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देवास प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का जन्मदिन प्रदेश आव्हान पर विभिन्न सेवा कार्यो के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया। साथ ही सभी मंडलो में भी विभिन्न तरीके से सेवा कार्य करते हुए जन्मदिन मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री जितेंद्र मालवीय ने दी।


