Category: विशेष

  • कोई भी खेमा या वाद हो, साहित्य की पहली शर्त आमजन से जुड़ाव है

    कोई भी खेमा या वाद हो, साहित्य की पहली शर्त आमजन से जुड़ाव है

    देवास। आज सोशल मीडिया के उफान के इस समय में लोगों का साहित्य से जुड़ाव कम होता जा रहा है  मंचों से लेकर प्रगतिशील, जनवादी, राष्ट्रवादी रचनाकारों का साहित्य भी पाठकों को जोड़  नही पा रहा है। तुरंत फुरत के चक्कर मे वाट्सऐप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साहित्य के नाम पर जो सामने आ रहा है,उसमें अपवादों को छोड़ दें तो साहित्य सृजन के मानकों पर खरा उतरता नजऱ नही आ रहा। कोई भी खेमा या वाद हो,साहित्य की पहली शर्त आम जन से जुड़ाव है । ये बात साहित्य विमर्श में रचनाकारों ने कही।         साहित्य विमर्श की इस गोष्ठी में ख्यात उपन्यासकार डॉ प्रकाश कांत, वरिष्ठ कहानीकार जीवन सिंह ठाकुर, शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव, रचनाकार राजकुमार चंदन तथा कवि मोहन वर्मा ने अपनी बात रखी । विमर्श में हिंदी साहित्य के घटते पाठक वर्ग और बदलती अभिरुचियों के साथ इनके कारणों पर भी चर्चा की गई। विजय श्रीवास्तव ने कहा आज के दस बेस्ट सेलर में से आठ अंग्रेजी के और एक पंजाबी, एक बंगाली लेखक के नाम है । नई पीढ़ी हिंदी के ख्यात नाम लेखकों के साहित्य तो दूर उनके नाम भी नही जानती । प्रगतिशील और जनवादी अतुकांत कविताएं और सपाट कहानियां लेखक वर्ग के बीच ही सीमित होकर रह गई है । आम जन से इसलिये नहीं जुड़ पा रही क्योंकि उनमें लय, ताल,भावनाओं का अभाव नजऱ आता है । नई पीढ़ी का पश्चिम मुखी और संस्कार विहीन होना भी उन्हें साहित्य से विलग कर रहा है। डॉ प्रकाश कांत ने कहा कि नानी दादी से बचपन मे  बारता सुनने और कोर्स में सरल सहज कहानी कविता पढऩे से पहले की पीढ़ी को जो दिमागी खुराक मिलती थी उसकी जगह आज अन्य साधनों से और कुछ मिल रहा है। कैरियर के लिए  समय के अलग अलग खांचों में बंटी नई पीढ़ी के पास अब अखबार तक पढऩे का समय नही है तो साहित्य के लिए क्या कहा जाए ।    जीवनसिंह ठाकुर ने कहा कि हिंदी साहित्य की उर्वरा ज़मीन अब कहीं गुम हो गई है । तुरत फुरत रचीभावविहीन रचनाएं पाठकों को मोहती नहीं ।  महादेवी वर्मा,निराला की जगह नई पीढ़ी की पसंद कुमार विश्वास है । सोशलमीडिया की अधिकांश गुणवत्ता रहित रचनाओं से पाठक जुड़ नहीं पा रहा और निराला सूर, तुलसी,को पढऩे का धैर्य नही है। मोहन वर्मा ने कहा कि कवि सम्मेलनों के मंचों पर चुटकुले,गोष्ठियों में एक दूसरे को सुनना सुनाना और कथित बुद्धिजीवियों की किसी खास एजेंडे के तहत रची रचनाएं धीरे धीरे अपना पाठक वर्ग खोती जा रही है जो चिंताजनक है । किताबें,साहित्य पढऩा लोगों की प्राथमिकता में इसलिए भी नही है कि न तो उनके पास समय है और न रुचि । सोशल मीडिया के ज्ञान से सब ज्ञानी हो गए है ऐसे में साहित्य की चिंता कौन करे। राजकुमार चंदन ने इसका कारण वैश्विक बताते हुए कहा कि आज विश्व की हर भाषा बोली अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है जिसमे हिंदी और साहित्य भी शामिल है । साहित्य से और जीवन से आज रस ही गायब है तो जुड़ाव कैसे नजऱ आएगा । नम्बर एक की होड़ और सांस्कृतिक अवमूल्यन के इस समय में जब भाषाएं अपना अस्तित्व नही बचा पा रही है तो साहित्य और पाठकों की चिंता कौन करे ये समझना भी जरूरी है।

  • महापौर  चुनाव के बदलाव में गर्मी में राजनीतिक माहौल गरमा दिया, कलेक्टर के साथ एसपी ने बदले तेवर , गौ हत्या के आरोपी में सत्ताधारी नेता चर्चा में ,ब्रिज की राजनीति ,देवास में राजे और राजू,राजू।                               /*//बाबा और भगत/*//

    महापौर चुनाव के बदलाव में गर्मी में राजनीतिक माहौल गरमा दिया, कलेक्टर के साथ एसपी ने बदले तेवर , गौ हत्या के आरोपी में सत्ताधारी नेता चर्चा में ,ब्रिज की राजनीति ,देवास में राजे और राजू,राजू। /*//बाबा और भगत/*//

    भगत-  बाबा प्रणाम।

    बाबा – प्रणाम।

    भगत – नगर निगम और पंचायत चुनाव में माहौल गरमा दिया है।

    बाबा – गर्मी में सुस्ता रहे कई नेता खोल से बाहर आ गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव महापौर के चुनाव में सीधे महापौर जनता के हाथों में आने के बाद कहीं उन नेताओं की सपनों पर पानी फिर गया है जो पार्षद का चुनाव जीतकर बिल्ली के भाग से छीका टूटने का इंतजार कर रहे थे ।वह महापौर का चुनाव तो सीधे जीत नहीं सकते पार्षद का जीतने के बाद किस्मत के भरोसे महापौर का सपना देख रहे थे ।मामा ने सब बिगाड़ दिया, पूरे प्रदेश में यही हाल है।

    भगत – कलेक्टर के बाद एसपी के तेवर भी बदले हैं।

    बाबा  – कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास विकास के नए आयाम स्थापित कर अब व्यवस्था में सुधार के लिए भी कड़े कदम उठाए हैं जिला चिकित्सालय में लापरवाह पर कार्रवाई के बाद पटवारी निलंबन और कई सख्त निर्णय चर्चा में रहे लग रहा है कि अब शुक्ला जी व्यवस्था में कुछ तो सुधार लाकर ही रहेंगे विकास कार्य में अव्वल रहने के बाद अब शुक्ला जी का सुधार अभियान चल ही रहा है जिला चिकित्सालय में बच्चे चोरी की घटना अलग रख दे तो देवास जिला चिकित्सालय मॉडल चिकित्सालय भी बन रहा है।

    भगत -कलेक्टर ने एसडीम को जवाबदारी दी है।

    बाबा – एसडीएम के पास पहले ही इतने काम है वे केवल एक दो दिन ही नए- नए औपचारिकता पूरी कर सकते हैं मॉडल चिकित्सालय बनाने के लिए सभी जिले के अधिकारी को एक-एक दिन जवाबदारी देना चाहिए सेवा कार्य भी हो जाए और चिकित्सकों कर्मचारियों पर नियंत्रण भी रहेगा।

    भगत  – सत्ताधारी नेता भी केवल फल फ्रूट वितरण तक सीमित है।

    बाबा – सत्ताधारी नेता को अपने प्रतिनिधि जो केवल सेवा कार्य और सुधार चाहते हैं उनको जवाबदारी देना चाहिए निश्चित बदलाव आएगा

    भगत – इंदौर उज्जैन से अप डाउ न करने वाले अधिकारी का क्या होगा।

    बाबा  – यह पूरे प्रदेश में चलता है बड़े शहर के नजदीक छोटा जिला होने से अधिकारी बड़े शहर में ही रहना पसंद करते हैं अगर लोकल रहे तो वाकई में कार्यालय में काम कर पाएंगे परंतु इनको मुख्यालय पर रोकना एक कठिन कार्य है देवास जिले में 50 प्रतिशत से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी इंदौर उज्जैन से अप डाउन करते हैं और अभी तक तो उन पर कोई रोक नहीं लगा पाया है।

    भगत – एसपी ने भी अभी तेवर बदले हैं।

    बाबा -पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल वैसे तो विभाग में अलग पहचान रखते हैं परंतु देवास जिले में उनको कोरोना आपदा के बाद कई ऐसे प्रकरण है जिसमें पुलिस के लिए समस्या खड़ी हो गई बीते वर्ष खातेगांव कांड के बाद शहर में लगातार गोलीकांड और फिर सट्टा जुआ के बाद, एक टी आई. का विवादित वीडियो ,बच्ची चोरी कांड और ऐसे कई मामले हैं जिसमें पुलिस चर्चा में रही है अब पुलिस अधीक्षक ने अपना सख्त रूप दिखाया है सट्टे में क्षेत्र के जवाबदार पर कार्रवाई के साथ गौ हत्या के आरोपी पर रासुका और उसके बाद उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना जिले में कमजोर टीआई को तत्काल बदलना जनता से सीधे संवाद से कुछ लग रहा है कि पुलिस विभाग में अब अच्छा होने जा रहा है।

    भगत –  उमराव सिंह ।

    बाबा –   उमराव सिंह देवास में शानदार पारी खेलने के बाद टोंक खुर्द मैं जाते ही गौ हत्या के आरोपी की तत्काल फाइल बनाकर सीधे रासुका की कार्रवाई प्रेषित करने के साथ इनके अवैध निर्माणों पर कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही जबकि इसके पूर्व टी आई निष्क्रियता के कारण ही गए हैं दूसरा टीआई नाहर दरवाजा रमेश कल्थिया जो देवास में पूर्व में कोतवाली और बैंक नोट प्रेस थाने मैं अपराधियों में खौफ और जनता से सीधे संपर्क के कारण जाने जाते हैं। दोनों थानों पर जिन टी आई की नजर थी वे जरूर अफसोस मना रहे हैं खैर एसपी अभी फार्म पर है इनकी जनता में छवि अच्छी है बस कमी राजनेताओं की दबाव की ज्यादा है उसके बाद भी वे पुलिस विभाग में बहुत कुछ करना चाहते हैं ।

    भगत – गौ हत्या के आरोपी को भाजपा नेता होने के कारण बचाने का आरोप भी लग रहा है

    बाबा- सही बात है एक मोर्चे के नेता के मकान को छोड़ने की चर्चा देवास नहीं भोपाल तक पहुंच चुकी है और विपक्ष इसे मुद्दा भी बना रहा है खासकर भारतीय जनता पार्टी के राज में वह भी वह भी गौ हत्या जैसे संगीन आरोपी को इस तरह केवल मकान सील करना पुलिस पर आरोप लगेगा ही अच्छा है पुलिस कप्तान सख्त निर्णय लेकर इसको भी यही एंड कर दे।

    भगत – इलेक्ट्रॉनिक वाहन चालक की मुसीबत।

    बाबा  – हां बेटा पहले तो इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदी पर सरकार जोर दे रही है और उसे पंचर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कर रही है नया फरमान आ गया है की अब इसके लिए अलग से कनेक्शन लेना पड़ेगा और बिल भी ज्यादा ही आएगा एक तो बैटरी वाली इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने की रिस्क उसके बाद अब कनेक्शन भी लो और उसके बाद व्यवसायिक बिल अलग दो एक घर में दो बिल जनता बेचारी क्या करें टोल टैक्स और जमाने भर के टैक्स बीमा भरने के बाद विद्युत वितरण कंपनी जो भीषण गर्मी में भी चाहे जब कटो त्रि कर रही है आमजन अनाप-शनाप बिजली के बिल के साथ अघोषित बिजली कटौती से परेशान है और अब यह फरमान कमर तोड़ने वाला ही है विपक्ष ने अच्छा मुद्दा उठाया है।

    भगत – विपक्ष तो अभी पिछड़ा वर्ग भी भुना रही है। बाबा   – विपक्ष मतलब मनोज राजानी। भगत  -हां बेटा देवास जिले में तो अभी जिले के बड़े नेता न जाने कहां है शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं इनके समकक्ष रितेश त्रिपाठी दिग्गी झाला और कुछ नेता जरूर प्रयास करते रहते हैं परंतु लगातार विरोध में तो राजानी ही आगे चल रहे हैं फिर जीतू गौड़  अच्छे मुद्दे लाने के साथ गुटबाजी से दूर है तो मनीष चौधरी दिल्ली की राजनीति कर रहे हैं। और अब नगर निगम और पंचायत के चुनाव में तो फिर राजानी के पाले में ही गेंद है ।प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और शहर में स्वयं जिला भी अपना कई विरोधियों के लिए तो मजबूरी का नाम भी राजानी ही रहेगा ।जिले में अभी दूसरी पंक्ति को और समय इंतजार करना होगा ।

    भगत-  ब्रिज में मात खा गए।

    बाबा  – ब्रिज के साथ अंडर ब्रिज भारतीय जनता पार्टी के लिए लाभदायक हो गया ओवर ब्रिज लोकार्पण में सारा श्रेय विधायक राजे और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ले गए उसमें कांग्रेस के पास मुद्दा भी इतना दमदार नहीं था अतिथि बुलाने ना बुलाने का मामला इतना नहीं दम पकड़ा।

    भगत -राजू भैया के भी 2 साल पूरे हो गए।

    बाबा  – हां भारतीय जनता पार्टी में दोनों राजू चल गए बड़े राजू खंडेलवाल जिलाध्यक्ष में पूरे 2 साल विवादों में रहने के बाद भी अपना काम कर गए दूसरे राजू यादव की जोड़ी भी संगठन के साथ सत्ता में भी भारी रही वह तो इस जोड़ी की किस्मत कहे या… देवास जिले में विधायक राजे नहीं हो तो जिले में दोनों बहुत भारी रहते परंतु इन  दोनों के लिए अफसोस केवल राज परिवार ही रह सकता है जो अभी तक देवास में किसी भी दूसरे गुट को पनपने नही दिया ।  विधायक राजे और महाराज विक्रम सिंह पवार ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के लोकसभा चुनाव से ही मेहनत कर  उपचुनाव हाटपिपलिया में प्रभारी बनकर अपनी सूझबूझ और सफल चुनाव संचालन से जीत का परचम लहराने के साथ प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली। और लगातार सक्रिय रहकर अपनी एक अलग टीम भी बना ली उसकी चर्चा बाद में अभी तो यह कहा जा सकता है कि अभी देवास में राजे के बाद राजू और राजू की ही चल रही है।

    भगत  -गरीबी रेखा के नीचे वाले नेता रसूखदार पर कार्रवाई रुक गई।

    बाबा – कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लेने के बाद भी अभी तक मामला नगर परिषद से बाहर नहीं आया है रसूखदार लोगों की पहुंच भी कम नहीं है दूसरा मामला देवास के गरीबों के आवास वाला जरूर कमिश्नर विशाल सिंह ने मेंडकी का एक क्षेत्र मे कार्रवाई की है अभी पिक्चर और बाकी है बस अब खातेगांव एस डी एम प्रिया वर्मा की कार्रवाई का इंतजार है।

    भगत  – भीषण तपती गर्मी में भी शादी ब्याह की धूम है।

    बाबा – 2 साल आपदा मैं विवाह समारोह में 50 से 200 और अब 2000 से 5000 मामूली बात हो गई है ठीक है सादगी से आयोजन करने वाले अब बढ़ गए हैं तो इतने समय से रुके जोड़ें धूम तो मचाएंगे ही। बाजार भी गर्म है कपड़े ज्वेलर्स बर्तन टेंट और हलवाई बैंड बाजे से लेकर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है ।जिसकी जितनी क्षमता परंतु कई जगह पैसा ऐसे समय पर ही बाहर आता है अंदर की तिजोरी का माल बाहर ।आम जनता में खुशी में ही तो बटता है भले ही दिखावा कहे माता पिता के लिए खुशी का सबसे बड़ा पर्व अपने बेटे बेटी की शादी ही है। चारों तरफ गार्डन भरे हुए सड़कों पर परिवार के साथ नाचते खुशी का इजहार करते हमारे भारत देश में ही देखे जा सकते हैं । वरना खुशी के लिए पब और बार सहित कई अन्य जगह तलाशते हैं विदेशी लोग। हमारे देश में तो कच्चा बादाम खा भी लेते और उस पर गाना गाकर नाच भी लेते हैं। ढोल बैंड और अब डीजे वालों की भी धूम है तो देसी विदेशी मदिरा की दुकान पर भी बिक्री बड़ी है।

  • क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित ,5 राज्यों के 1500 से अधिक समाज बंधु हुए शामिल, 400 से अधिक युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय  ,विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का मराठा गौरव से किया सम्मान

    देवास। क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप के तत्वाधान में मल्हार स्मृति सभागृह में रविवार को प्रथम निशुल्क युवक-यवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को मराठा गौरव से सम्मानित किया गया। परिचय सम्मेलन में 400 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा सामाजिक विशेषांक का विमोचन कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कुमार चव्हाण ने बताया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित  पांच राज्यों से 1500 से अधिक समाज बंधु शामिल हुए। युवक युवती परिचय के दौरान करीब 25- 30 रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो चुकी है। मराठा सोशल ग्रुप विगत 22 वर्षों से निरंतर अखिल भारतीय स्तर पर कई शहरों में विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन करता चला आ रहा है। ऐसे ही सफल आयोजनों के कारण अब इसे  देश के अनेक शहरों में आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। रविवार को मां चामुंडा की नगरी देवास में आयोजित प्रथम सम्मेलन के सफल होने पर समाज बंधुओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को संपन्न करने में समाज बंधुओं का निरंतर सहयोग मिल रहा है। पूर्व में इस मंच के माध्यम से अनेक रिश्ते तय भी हुए हैं। जो अब सफल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनकी सद्भावना एवं सहयोग से प्रेरित होकर ही  निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते जा रहे हैं। सामाजिक कार्यों को संपन्न करने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक होता है। समाजबंधु तन मन से योगदान देकर  इस कार्यक्रम को सफल बनाया। लगातार 22 वर्षों से समाज की यह महती आवश्यकता होने के कारण इस निशुल्क आयोजन का महत्व समाज बंधु  समझने लगे हैं। इस पुण्यमय व अनुकरणीय कार्य  को जारी रखते के लिए क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप संकल्पित है। जिसमें प्रमुख रूप से दिलीप सिंह जाधव, सुरेश राव चव्हाण, अशोक जाधव, शालिनी चव्हाण, शकुंतला झामरे,, किरण वर्पे, जनार्दन  गुंजाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर परिचय विशेषांक का भी प्रकाशन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों एवं अभिभावकों की फोटो सहित संपूर्ण जानकारी दी गई थी। संचालन चित्रा तापकिर एवं राजश्री काले ने किया। आभार शालिनी चव्हाण  ने माना। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कुमार चव्हाण ने दी।

  • केंद्र का सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों की वकालत दूसरी और मध्यप्रदेश में चार्जिंग के लिए लेना होगा अलग से विद्युत कनेक्शन

    केंद्र का सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों की वकालत दूसरी और मध्यप्रदेश में चार्जिंग के लिए लेना होगा अलग से विद्युत कनेक्शन

    देवास = एक और केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के मंत्री श्री नितिन गडकरी लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमी को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें इसके चलते इन वाहन की खरीदी पर केंद्र सरकार ने 10% तक की छूट भी दी है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि दूसरी ओर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने आदेश जारी कर दिया कि जिसके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है उन्हें अलग से बिजली का मीटर लेना होगा । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने कहा है कि इसके लिए विद्युत का चार्ज भी अलग से होगा । साथ ही कहा गया है कि अगर इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ता ने अपने घरों पर कृषि घरेलू या अन्य बिजली कनेक्शन ले रखा है और अगर उसमें से वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन या ई-रिक्शा चार्ज करता है तो संबंधित व्यक्ति व उपकरण को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी । ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के संदर्भ में निर्देश जारी कर कहां है कि इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने वालों को विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरो पर मीटर के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करना होगा ऐसे व्यक्ति जो मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही कहा कि वाहन चार्जिंग के लिए कलेक्शन तत्काल दिए जायगे । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने वाहन चार्जिंग के लिए बिजली की दरें अलग से निर्धारित की है व वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए अलग से बिजली कनेक्शन लेने के नियम बनाए गए हैं। इसके लिए सभी विधुत मंडल कार्यालयों पर सर्कुलर भेज दिए गए हैं । कांग्रेस ने मांगी की हे कि एक और केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है दूसरी और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार उन इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए अलग से विद्युत कनेक्शन एवं अलग से विद्युत दर निर्धारित कर केंद्र सरकार का मजाक उड़ा रही है कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जो दोहरी नीति बनाई जा रही है उसे तत्काल निरस्त करें। साथ ही बिजली कनेक्शन लेने की अनिवार्यता भी समाप्त करें ।

  • केंद्र का सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों की वकालत दूसरी और मध्यप्रदेश में चार्जिंग के लिए लेना होगा अलग से विद्युत कनेक्शन

    केंद्र का सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों की वकालत दूसरी और मध्यप्रदेश में चार्जिंग के लिए लेना होगा अलग से विद्युत कनेक्शन

    देवास = एक और केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के मंत्री श्री नितिन गडकरी लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमी को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें इसके चलते इन वाहन की खरीदी पर केंद्र सरकार ने 10% तक की छूट भी दी है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि दूसरी ओर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने आदेश जारी कर दिया कि जिसके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है उन्हें अलग से बिजली का मीटर लेना होगा । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने कहा है कि इसके लिए विद्युत का चार्ज भी अलग से होगा । साथ ही कहा गया है कि अगर इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ता ने अपने घरों पर कृषि घरेलू या अन्य बिजली कनेक्शन ले रखा है और अगर उसमें से वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन या ई-रिक्शा चार्ज करता है तो संबंधित व्यक्ति व उपकरण को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी । ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के संदर्भ में निर्देश जारी कर कहां है कि इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने वालों को विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरो पर मीटर के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करना होगा ऐसे व्यक्ति जो मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही कहा कि वाहन चार्जिंग के लिए कलेक्शन तत्काल दिए जायगे । वहीं विद्युत नियामक आयोग ने वाहन चार्जिंग के लिए बिजली की दरें अलग से निर्धारित की है व वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए अलग से बिजली कनेक्शन लेने के नियम बनाए गए हैं। इसके लिए सभी विधुत मंडल कार्यालयों पर सर्कुलर भेज दिए गए हैं । कांग्रेस ने मांगी की हे कि एक और केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है दूसरी और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार उन इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए अलग से विद्युत कनेक्शन एवं अलग से विद्युत दर निर्धारित कर केंद्र सरकार का मजाक उड़ा रही है कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जो दोहरी नीति बनाई जा रही है उसे तत्काल निरस्त करें। साथ ही बिजली कनेक्शन लेने की अनिवार्यता भी समाप्त करें ।