Category: विशेष

  • खातेगांव रेप & मर्डर केस में आरोपी को फाँसी की सजा

    खातेगांव रेप & मर्डर केस में आरोपी को फाँसी की सजा

    पुलिस अधीक्षक डा. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी ज्योति उमठ के सुपरविजन में थाना खातेगांव के अपराध क्रमांक 725/21 धारा302,376,377,201 भादवी, धारा 5 एम पोक्सो एक्ट न्यायालय में विचाराधीन था जिसमें आज दिनांक 19 मई 2022 को विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम खातेगांव न्यायधीश सरिता माधवानी मैडम के द्वारा आरोपी नरेंद्र उर्फ गोलू पिता भेरु सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है । प्रकरण की विवेचना टीआई महेंद्र परमार द्वारा की गई थी तथा पुलिस अधीक्षक डा शिवदयाल सिंह द्वारा प्रकरण की विवेचना की लगातार मानीटरिग कर अभियोजन अधिकारियों से सलाह मशविरा कर प्रकरण की प्रत्येक बिंदुओं की बारीकी से विवेचना कर पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था तथा प्रकरण को चिन्हित रखकर लगातार मानीटरिग के फलस्वरूप प्रकरण में आरोपी को फाँसी की सजा हुई हैं क्षेत्र के लोगों में देवास पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है व अपराधियों मे। ख़ौफ़ पैदा हुआ है पुलिस अधीक्षक डा शिवदयाल सिंह द्वारा संपूर्ण खातेगांव पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

  • कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही हो- करणी सेना

    कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही हो- करणी सेना

    देवास। करणी सेना शक्ति संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश योगेन्द्र सिह डोडिया ने बताया हिंदुओ को एकत्रित कर हिंदुत्व जगाने वाले, मंदिरों में सभी की आस्था से जोडऩे वाले ऐसे महान पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व प्रसिद्ध कथावाचक के बालक के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाना चाहिए। श्री डोडिया ने कहा कि पं. मिश्रा जी का बालक आठवीं फेल बताकर बदनाम व गलत अफवाह फैलाने के सिवाय कुछ नही है। मप्र के इतने महान संत पं. मिश्रा जिनका विगत दिनों वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। जिस पर देश सहित प्रदेशवासियों को गर्व करना चाहिए। करणी सेना ऐसे धर्म विरोधी लोग जो सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालो की घोर निन्दा करती है। जो हिन्दू धर्म मे गुरु का सम्मान नहीं कर सकते वो हिन्दू धर्म पर कलंक है।

  • सहारा ग्रुप की कंपनियों द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू उज्जैन द्वारा प्रकरण दर्ज कर कसा शिकंजा, सुब्रतो राय सहारा श्री सहित 44 आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर.

    सहारा ग्रुप की कंपनियों द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू उज्जैन द्वारा प्रकरण दर्ज कर कसा शिकंजा, सुब्रतो राय सहारा श्री सहित 44 आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर.

    श्री दिलीप सोनी पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन संभाग द्वारा बताया गया कि उज्जैन रतलाम शाजापुर मंदसौर आगर मालवा आलोट के निवेशकों द्वारा सहारा ग्रुप की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड स्टार मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड सहारन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट्स रेंज लिमिटेड सहारा क्यू गोल्ड गोल्ड लिमिटेड कंपनियों में वर्ष 2011 से वर्ष 2020 के मध्य लगभग 13 करोड़ 59 लाख 89 हजार रुपयों की अलग-अलग समय पर महावर एवं फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा की गई थी किंतु कंपनी के संचालकों द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रच कर लगभग 3000 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर निवेशकों की राशि वापस नहीं कर गबन किया गया है प्रकरण में सुब्रतो राय सहित कंपनी के लखनऊ गोमती नगर फतेहाबाद जहानाबाद फतेहपुर जहानाबाद वाराणसी अलीगंज जानकीपुरम झांसी भुज अहमदाबाद भुनेश्वर जयपुर जोधपुर मुंबई झारखंड बेंगलुरु हैदराबाद मदुरै नई दिल्ली के संचालक मंडल एवं कर्ता-धर्ता के विरुद्ध प्रकरण धारा 409 420 120 बी भादवी एवं धारा चेक मध्य प्रदेश निक्षेप को के हितों का संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है ।

  • हर गरीब का अपना घर हो के सपनों को साकार कर रही है भाजपा सरकार
मिशन नगरोदय के तहत देवास को 80 करोड़ रूपये की सौगात-                                            विधायक-श्रीमंत पवार

    हर गरीब का अपना घर हो के सपनों को साकार कर रही है भाजपा सरकार मिशन नगरोदय के तहत देवास को 80 करोड़ रूपये की सौगात- विधायक-श्रीमंत पवार

    देवास/ मिशन नगरोदय के तहत आज देवास शहर को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 80 करोड़ रूपये की सौगात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की । इस अवसर पर मल्हार स्मृति आडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कई हितग्राहीयों को योजनाओं का लाभ दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वेभवशाली प्रदेश का निर्माण हो रहा है प्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि हर गरीब के घर के सपने को साकार करने का संकल्प केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूरा किया जा रहा है सरकार की स्वच्छता की प्रति जागरूकता सेे समाज की सोच में आशातीत बदलाव दिखने लगा है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि अटल मिशन फार रिजुविनेश एंड अर्बन टांसफारमेषन अमृत 2.0 के तहत पेयजल हेतु जलप्रदाय योजना के लिए 60.00 करोड रूपये, सीवरेज योजना के लिये 50.00 करोड़ तथा वाटर बाडी रिजुविनेषन मीठा तालाब एवं राजानल तालाब के लिए 4.00 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है वही दूसरी और शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवास का निर्माण, बिलावली मंदिर के पास आरसीसी नाला निर्माण, ब्राम्हण खेड़ा तालाब के पास आरसीसी निर्माण, लक्ष्मीबाई मार्ग पर रोड़ चोड़ीकरण एवं पेवर्स ब्लाक, वार्ड 25 एवं 26 में मुख्यमार्ग का चोड़ीकरण एवं रिफ पेवर्स ब्लाक कार्य, श्याम वाटिका कालानी बाग में बगीचा निर्माण,पुष्पकुंज कॉलोनी में सीसी रोड़ नगर निगम के झोन में सफाई मित्रों हेतु फेसेलिटी सेन्टर, टेकरी स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के आसपास रिटर्निंग वॉल,चामुण्डा टेकरी पर प्लाजा एण्ड वॉल निर्माण, रपट मार्ग पर नवीन शंख द्वारा निर्माण, प्रबंधन हॉल का निर्माण राधा स्वामी सत्संग न्यास के सामने मुख्य मार्ग पर डामरीकरण, वार्ड 23 में सीसी रोड, वनमंडल रोड पर पेवर्स ब्लाक, वार्ड 25,26 में डिवायडर निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यो के लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वीकृति प्रदान की । विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने देवास के विकास में मुख्यमंत्री के योगदान पर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर मुख्यरूप कलेक्टर चन्द्रमोैली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति अंसार एहमद, भाजपा महामंत्री राजेष यादव, मनीष सोलंकी, भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोषी, शिवराजसिंह गोहिल, मनीष सेन, संजय दायमा, सचिन जोशी, भरत चोधरी, मिलीन्द सोलंकी, अर्जून चोधरी, बाबु यादव, बाली घोषी, मनोज रॉय, सुनील योगी, रामेश्वर दायमा, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस आदि मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया।

  • आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली बेटियों का मनाया जन्मोत्सव समाजसेवी अरुणा सोनी ने आंगनवाड़ी हेतु दो छत पंखे के भेट

    आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली बेटियों का मनाया जन्मोत्सव समाजसेवी अरुणा सोनी ने आंगनवाड़ी हेतु दो छत पंखे के भेट

    देवास।वार्ड नंबर 24 की दो आंगनबाड़ियों पर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत मंगलवार को विशेष रूप से लाडली बेटियों का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा सोनी, राधेश्याम सोनी भाई द्वारा आंगनवाड़ी पर बेटियों को तिलक लगाकर एवं हार पहनाकर बेटियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए  आंगनवाड़ी में दो छत पंखे उपहार स्वरूप बेटियों को भीषण गर्मी से राहत  के लिए प्रदान किए गए। जिससे कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहे। कार्यक्रम में बच्चों को फल ,टॉफी बिस्किट वितरण के साथ  खीर, पूड़ी सब्जी का भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला बाल विकास अधिकारी प्रियंका जायसवाल, सुपरवाइजर आशा सेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा, प्रमिला बोडाना, सहायिका मुस्कान बालचंदानी, आशा योगी आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन विणा महाजन ने किया। आभार कार्यक्रम की संयोजक रितु सवनेर ने माना।

  • रोड़ चौड़ीकरण होने से ए बी रोड से जोड़ने वाले शहर के कई मार्ग बंद, कांग्रेस।

    रोड़ चौड़ीकरण होने से ए बी रोड से जोड़ने वाले शहर के कई मार्ग बंद, कांग्रेस।

      देवास = शहर में एबी रोड पर रोड चौड़ीकरण होने के साथ ब्रिज का भी निर्माण हो रहा है जो मक्सी बाईपास से शुरू होकर रसूलपुर चौराहे के पहले तक पहुंचेगा।  स्वार्थ पूर्ति के चलते ब्रिज की डिजाइन को बदल दिया गया है अब तो योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई डिजाइन से ब्रिज पूरी तरह से इंजीनियरिंग तकनीक के विपरीत जाकर बन रहा है।  इसके दुष्परिणाम यह हुए हैं कि शहर के पूर्वी हिस्से की अनेक सड़कें जो सीधे शहर से होकर ए बी रोड पहुंचती थी अब वे पूरी तरह से (बंद ) समाप्त हो जाएंगी । शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि  उदाहरण के तौर पर कृष्णपुरा रोड बापुलाल मालवीय द्वार जो कि भगवती सराय के पास से ए बी रोड़ को मिलता था आज की स्थिति में वह एक छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है, लोग भगवती सराय के अंदर से होकर उसके परिसर से कृष्ण पुरा रोड पर आ रहे हैं वहीं से एबी रोड पर भी आ रहे हैं । दूसरा भवानी सागर से होकर शीतला माता मंदिर का जो रोड सीधे-सीधे ए बी रोड को जोड़ देता था वह भी बहुत ही सकरी गली  पैदल मार्ग के रूप में परिवर्तित हो चुका है वह भी ऐसी गली कि एक व्यक्ति इधर से उधर चला जाए जब दूसरा व्यक्ति उधर से इधर आ जाए। जैसे-जैसे ए बी रोड चौड़ीकरण का काम होगा आने वाले समय में भवानी सागर का एक और रोड जो विद्युत मंडल के बिल्कुल सामने से होकर एबी रोड को जोड़ता हुआ नयापुरे की ओर जाता है वह भी समाप्त हो जाएगा। उसी के साथ आगे के और मार्ग के साथ विजया रोड से होकर एबी रोड जाने वाले मार्ग का भी यही हाल होने वाला है। अगर ब्रिज पुराने डिजाइन के हिसाब से बनता तब यह भोपाल चौराहे से आगे की ओर जाता तब एबी रोड चोड़ा भी हो जाता और यह पुराने शहरी मार्ग जो एबी रोड को जोड़ रहे थे वह भी खत्म नहीं होते। इन पुराने मार्गो  को एबी रोड से जोड़ने का अब कोई विकल्प हमें लगता नही है की इंजीनियरों के पास बचा हो । यहां पर कुछ जगह सीड़िया ही बनाना होगी जिन का उपयोग कर लोग एबी रोड चले जाएंगे। इसके दुष्परिणाम यह होंगे की अब इन मार्गों पर आवश्यक वाहन जैसे फ़ायर ब्रिगेड़ , एंबुलेंस इन्हें दूसरे रास्ते से घूम कर आना पड़ेगा वहीं जिन लोगों के इन मार्गों पर भवन हैं उन्हें भी अब अपने वाहन अन्य मार्गों से होकर ही घर तक ले जाना होंगे।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने जांच की मांग करते हुए कहा है कि जब योजना को बदला गया तब इन मार्गों के बारे में विचार क्यों नहीं किया गया इन मार्गों के खत्म करने के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ए बी रोड चौड़ीकरण का जो कार्य ब्रिज निर्माण कंपनी के द्वारा किया जा रहा है उसका अवलोकन आज तक क्षेत्र के सांसद एवं विधायक तक ने नहीं किया है की यह काम किस हिसाब से किया जा रहा है उन्होंने तो सिर्फ अपना हित साध लिया। शहर के एक हिस्से को एबी रोड से पूरी तरह से काट दिया गया है इससे वहां रहने वाले हजारों रहवासियों में भी आक्रोश व्याप्त है । निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए एक बड़ी योजना को पूरी तरह से फेल कर दिया गया । यह भारत सरकार के द्वारा शहर विकास के लिए दी गई राशि का बहुत बड़ा दुरुपयोग है। इसकी केंद्र सरकार के द्वारा जांच की जाना चाहिए एवं योजना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए ।