Category: विशेष

  • नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग पुस्तक का वितरण

    नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग पुस्तक का वितरण

    देवास। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिप्रा में अभिनव पहल करते हुए पुणे स्थित एक निजी बिल्डकॉन के डायरेक्टर एवं समाजसेवी सोपान खेड़कर द्वारा बच्चों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की पुस्तक वितरित की गई।  प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह शासकीय स्कूलों में बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए बांटी गई है किताब अनुकरणीय कार्य है। कई विद्यार्थी के पालक इस तरह की पुस्तक खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं । खेडेकर  द्वारा बांटी गई  विद्यालय के 30 बच्चों को अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स की यह पुस्तक बच्चों का मनोबल बढाने में कारगर साबित होगी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी सहित समस्त स्टाफ तथा कंपनी की ओर से रूशाद खेडेकर (ईडी), रोहित तिवारी (आरई), उमाकांत गुप्ता, प्रवीण शर्मा, पुस्तक के लेखक विवेक श्रीवास्तव एवं सुशील कुमार (सेफ्टी ऑफिसर) मौजूद थे। प्राचार्य के साथ-साथ सभी बच्चों ने आभार व्यक्त किया। स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित । 

  • पीडिता के पक्षविरोधी होने के बाद भी वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर न्‍यायालय ने दी सजा

    पीडिता के पक्षविरोधी होने के बाद भी वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर न्‍यायालय ने दी सजा

    जिला अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि – फरियादिया ने अपनी बेटी, अपनी सास तथा देवर के साथ हमराह चौकी आकर रिपोर्ट की उसके साथ उसके पिता व 8 वर्ष की बेटी रहती है। उसका मकान बन रहा है इसलिये हमने अपने पडोसी किशन राठौर के मकान के पास उसी का कच्चा मकान बन रहा था। दिनांक 20.01.2020 से किराये से रह रही है दिनांक 04.02.2020 को करीब शाम 6.30 बजे की बात है कि वह और उसके पिताजी घर के अन्दर ही थे उसी समय किशन राठौर ने उसकी लड़की को आवाज लगाकर फेयर एण्ड लवली का पाउच लाने के लिये बुलाया और किशन राठौर ने बाहर आकर दस रूपये उत्तरजीवी को दिये तो उत्तरजीवी ने सामने की दुकान पर जाकर पाउच लाकर किशन राठौर के घर पर जाकर दिया और कुछ समय तक उसकी लड़की घर वापस नही आयी तो उसने उत्‍तरजीवी को आवाज दी तो लड़की ने कोई जवाब नही दिया तो उसने कमरे के सीधे हाथ की ओर मकान मालिक किशन राठौर के मकान की खिड़की जो खुली हुई थी उस खिड़की के पास जाकर झांककर देखा तो मकान मालिक किशन राठौर बगैर कपड़ों के दिखा जो उसकी लड़की के साथ जबरजस्ती गंदा काम (बलात्कार) कर रहा था। उसकी लड़की चिल्लाने की कोशिश कर रही थी तो किशन राठौर ने उसका मुंह अपने हाथ से दबा रखा था उसने चिल्लाकर किशनलाल राठौर से कहा उसकी  बच्ची के साथ ये गंदा काम क्यों कर रहे हो तो किशन राठौर वही से चिल्लाकर बोला कि चिल्ला पुकार मत कर तुझे कितने पैसे चाहिये वो बता तो फरियादी ने उसे वही गांली गुप्ता दी और फरियादी बाहर निकलकर चिल्लापुकार करते हुये किशन राठौर के घर के सामने आ गई तो उसी समय उसकी लड़की को किशनलाल ने छोड़ा तो वह भागकर उसके पास आई तो किशन राठौर ने उसे धमकी देने लगा कि अगर उसकी रिपोर्ट थाने पर की तो वह उसे व उसकी लड़की को जान से मरवा देगा और यहा रहने नही देगा। उसी समय उसकी सास, देवर तथ अन्य लोग आ गये जिन्होंने उसकी लड़की को किशन राठौर के घर से निकलते हुये और किशन राठौर के द्वारा उसे गाली गुप्ता करते देखा है। फिर फरियादी ने अपने सास, अपने देवर व पिता को सारी बात बतायी तब वह लोग रिपोर्ट करने गये। आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आवश्‍यक अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।     यह उल्‍लेखनीय है कि उक्‍त प्रकरण में आरोपी एवं फरियादी पक्ष में न्‍यायालय के बाहर राजीनामा हो गया था जिस कारण पीडि़ता ने पक्षविरोधी होकर न्‍यायालय के समक्ष अपने कथन बदल दिये थे परन्‍तु उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव आयी थी जिस कारण अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक/जिला अभियोजन अधिकारी,       श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया ने न्‍यायालय में लिखित बहस पेश करते हुये यह तर्क दिया कि- ‘’ मानव प्रकृति है कि वह झूठ बोल सकता है किन्‍तु विज्ञान नही‘’उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव होने से यह सिद्ध होता है कि आरोपी किशनलाल ने ही घटना कारित की है इस तरह न्‍यायालय ने अभियोजन के तर्क से सहमत होते हुये वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।  माननीय विशेष सत्र न्‍यायलय (पॉक्‍सो एक्‍ट), जिला देवास द्वारा आज दिनांक 28-07-2022 को निर्णय पारित करते हुए आरोपी किशनलाल राठौर को धारा 376(एबी) भादवि व  5()/6 पॉक्‍सो एक्‍ट में दोषी पाते हुये क्रमश: आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन काल) तथा 2000/- के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया एवं धारा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्‍ट में दोषी पाते हुये  आजीवन कारावास तथा 2000/- के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।   प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन विशेष लोक अभियोजक/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी,  श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया, व अतिरिक्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती आशा शाक्‍यवार एवं एडीपीओ, सुश्री ज्‍योति अजमेरा  द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्ष चौहान एवं साजन सिंह का विशेष सहयोग रहा।                                  

  • 1 लाख दस हजार नोट से भरी थैली चुराने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे में किया गिरफ्तार

    1 लाख दस हजार नोट से भरी थैली चुराने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे में किया गिरफ्तार

    पुलिस कहीं फिल्मों की तरह देर से घटना मौके पर पहुंचती है तो कहीं पर पुलिस इतनी त्वरित कार्रवाई कर पुलिस आमजन की सराहना बटोरती है। ऐसा ही सराहनीय कार्य पुलिस ने आज किया शहर कोतवाली ने चोरों को मात्र 3 घंटों में गिरफ्तार कर उनसे राशि भी वसूल ली है। घटना बस स्टैंड स्थित अटाले भंगार की दुकान जो कुलदीप सिंह ठाकुर चलाते हैं उनका नोटों से भरा बैग चोरी चले गया जिसमें ₹110000 नगद रखे हुए थे अचानक इतनी बड़ी रकम जाने से कुलदीप परेशान हो गया । कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह परमार इसे गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध देखे गए और मात्र 3 घंटे में पुलिस उन तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर राशि भी वसूल ली। कैमरे में शुभम उर्फ छोटू जायसवाल गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसने60 हजार रुपए कुंदन ठाकुर को दिए जिसने बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कर दिए पुलिस ने वहां से भी कुंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर पैसे निकला लिए और 10,000 नगद शुभम के पास से बरामद किए इसके साथ शुभम ने एक मोबाइल भी खरीदा वह भी जप्त कर लिया गया । शुभम छोटू जायसवाल बिहारीगंज अपराधी प्रवृत्ति का है जिस पर नो अपराध है बिहारीगंज का ही कुंदन ठाकुर भी अपराध में लिप्त है जिसके ऊपर 7 अपराध दर्ज है। इस कार्रवाई में ओमपाल सिंह सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • राष्ट्रीय गीत, काव्य एवं व्याख्यान माला के साथ व कारगिल योद्धाओं का  सम्मान, कारगिल में युद्ध का आंखों देखा स्मरण सुन भारत मां की जय के नारों सही गूंज उठा परिसर

    राष्ट्रीय गीत, काव्य एवं व्याख्यान माला के साथ व कारगिल योद्धाओं का सम्मान, कारगिल में युद्ध का आंखों देखा स्मरण सुन भारत मां की जय के नारों सही गूंज उठा परिसर

    देवास। कारगिल विजय दिवस पर भोपाल रोड स्थित राजदीप गार्डन आयोजित कारगिल योद्धा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय गीतों के स्वरों की गूंज के साथ राष्ट्रीय कवियों द्वारा काव्य पाठ एवं अध्यात्मिक वक्ताओं द्वारा व्याख्यान प्रस्तुति किए गए। समारोह के सूत्रधार चेतन उपाध्याय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर मालव अकादमी, राजकुल एक्सप्रेस, सिंगिंग फॉर चैरिटी ग्रुप एवं संस्था मानस के संयुक्त संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कारगिल योद्धा सम्मान समारोह के अंतर्गत बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, कला गुरु राजकुमार चंदन, आध्यात्मिक प्रवक्ता इंदर सिंह नागर, योग गुरू राजेश बैरागी तथा बीएनपी के उप महाप्रबंधक योगेंद्र भदानिया उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सिंगिंग फॉर चैरिटी ग्रुप के कलाकार डॉक्टर जुगल किशोर राठौर ने कारगिल युद्ध की शहीदों का स्मरण करते हुए ए मेरे वतन के लोगों… गीत की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा कारगिल युद्ध में लड़े योद्धाओं का सम्मान किया गया। 1999 में 5 मई से 26 जुलाई तक कारगिल में हुए युद्ध के दौरान टाइगर हिल के नीचे मश्कोह घाटी पर 25 जवानों के साथ पाक सैनिकों को खदेडऩे वाले वीर जवान सैनिक महेश त्यागी का अतिथियों द्वारा शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। कारगिल योद्धा पूर्व सैनिक महेश त्यागी ने युद्ध के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि 2 माह तक चले इस युद्ध में हमें 3 दिन भूखा रहकर और 3 दिनों तक चने खाकर 24 घंटे तक जान की बाजी लगाकर युद्ध किया। इस युद्ध में राष्ट्रभक्ति और देशवासियों की दुआओं की शक्ति ने हमें हौसला दिया था। इसी तरह दूसरे कारगिल योद्धा चीता कंपनी के जवान देवराज कसुंद्रिया तथा तोप खाना के जवान सुनील भारती का सम्मान किया गया। साथ ही एयरफोर्स के जवान रहे कारगिल योद्धा जिन्होंने लड़ाकू विमान मिराज 200 द्वारा दुश्मनों पर गोले बरसाए थे ऐसे योद्धा राममिलन चौधरी को शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इन योद्धाओं ने युद्ध के संस्मरण सुनाए तो उपस्थित श्रोता भाव विभोर बोर हो गए और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। योद्धाओं के सम्मान समारोह पश्चात सिंगिंग फॉर चैरिटी ग्रुप के अध्यक्ष राजेश पटेल के साथ जितेंद्र शुक्ला एवं डॉ. जुगल किशोर राठौर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस अवसर पर राजकुमार चंदन ने कारगिल युद्ध की विषम परिस्थितियों का वर्णन करते हुए सैनिक मन के भाव पर कविता पढ़ी। मुख्य अतिथि देवकृष्ण व्यास ने कारगिल युद्ध पर व्याख्यान देते हुए शहीद सैनिक पर भावभीनी कविता का पाठ किया। राष्ट्रीय कवि जगदीश सेन ने सैनिकों के अभिनंदन में मार्मिक रचना प्रस्तुत की। आध्यात्मिक वक्ता इंदर सिंह नागर ने अध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर व्याख्यान दिया। योग गुरू राजेश बैरागी ने बलिष्ठ व्यक्ति ही राष्ट्र की भक्ति कर सकता है। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों का स्मरण किया एवं सम्मानित योद्धाओ को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष से यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक ओम नवगोत्री, पत्रकार हेमंत शर्मा, एडवोकेट दीपक नाईक, वरिष्ठ नेता भरत चौधरी, विकास गिरी, प्रवीण चौहान, रवि जायसवाल, गब्बर सिंह धाकड़, राजदीप धाकड़, दिनेश व्यास सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक मदनसिंह धाकड़ ने माना।

  • शीलनाथ जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा (स्थापना दिवस) का वार्षिक महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा

    शीलनाथ जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा (स्थापना दिवस) का वार्षिक महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा

    देवास। श्री सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ धुनी संस्थान ट्रस्ट मल्हार द्वारा गुरु महाराज की प्राण प्रतिष्ठा (स्थापना दिवस) का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि 29 जुलाई को गुरू महाराज सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ जी महाराज का स्थापना दिवस एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्पन्न हुए एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस उपलक्ष्य में वार्षिक महोत्सव मल्हार धुनी सभा मंडप पर मनाया जाएगा। सर्वप्रथम 28 जुलाई शाम 7 बजे आरती होगी। तत्पश्चात शीलनाथ भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 29 जुलाई, शुक्रवार को प्रात: 5.45 पर गुरु महाराज की स्थापित प्रतिमा का अभिषेक, पूजन कर आरती की जाएगी व प्रसादी का वितरण होगा। इसी दिन शाम 6.30 बजे महाआरती प्रारंभ होगी। आरती पश्चात रामानुज विपट देवास द्वारा भजन प्रस्तुत किए जायेंगे। भजनों में तबले पर संगत राहुल देने व हारमोनियम पर दीपक खत्रावल प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात श्रीमती अंजना सक्सेना, इंदौर द्वारा कबीर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, प्रबंधक सुरेश गोखले, पंडित गिरीश चौधरी, लीगल एडवाईजर जयंत विपट, शीलनाथ भजन मण्डल के सुभाष यादव, जयसिंह चौबदार, संतोष शर्मा, दिलीप तिलक व सेवा समिति के सुभाष वर्मा, रोशन रायकवार,, दिव्यांशु, मंथन, प्रमोद चौहान, उमेश चौहान, चंद्रहॉस पवार, नितेश वर्मा, धीरज वाघमारे, भानु पंडित आदि ने समस्त भक्तजनों से उपरोक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर गुरू महाराज का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

  • देवास जिले में चार युवती और एक महिला लापता, छात्रा घर से स्कूल जाने  के लिए निकली थी

    देवास जिले में चार युवती और एक महिला लापता, छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी

    देवास जिले में आज पांच गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई देवास शहरी क्षेत्र में दो मीठा तालाब क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती और लक्ष्मण नगर से 20 वर्ष युवती घर से बिना बताए चली गई है । सतवास क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्कूल जाने का कहकर घर से निकली उसके बाद से लापता है। पुंजापुरा क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा और सतवास क्षेत्र में 32 वर्षीय एक महिला भी घर से बिना बताए चली जाने की गुमशुदगी दर्ज की गई है इस तरह आज एक ही दिन में पांच महिला गुम होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • अब निगम प्रशासन सख्त,सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकान होगी सील
डिस्पोजल विक्रेताओं, अहाता संचालकों, स्कूल प्रबंधकों की बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी

    अब निगम प्रशासन सख्त,सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकान होगी सील डिस्पोजल विक्रेताओं, अहाता संचालकों, स्कूल प्रबंधकों की बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी

    देवास। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिस्पोजल विक्रेता, अहातों के संचालकों को बुलाया गया। बैठक में नगर निगम उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नगर निगम की टीम भ्रमण करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। थौक एवं खैरची व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय करते हुए पाए गए तो चालानी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान सील कर दी जाएगी। साथ ही कोेई भी प्रतिष्ठान, फुटकर विक्रेता प्लास्टिक के तिरंगे झंडे का विक्रय नहीं करेंगे। अगर प्लास्टिक के झंडे का विक्रय करते हुए पाए जाते हैं तो सामग्री जब्त करने के साथ ही दुकानें सील कर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार बैठक में कहा गया कि शराब की दुकानों के अाहातों में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक की सामग्री पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ ही आहातों को सील कर दिया जाएगा। बैठक में विक्रेताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के फैसले की सराहना करते हुए प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसी दौरान बैठक में अशासकीय स्कूलों के संचालकों से भी चर्चा की गई। जिसमें भारत सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए कहा गया। साथ ही शासन के अंकुर अभियान के तहत सभी स्कूलों में पौधारोपण वृहद स्तर पर किए जाने हेतु कहा गया। स्कूल संचालकों ने हर घर तिरंगा अभियान का महोत्सव मनाने के साथ अंकुर अभियान में अधिक अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त के साथ स्वच्छता प्रभारी सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • मध्यप्रदेश किरायेदारी अधिनियम में 16 अगस्त तक दे सकते हैं सुझाव/आपत्तियाँ,देखे

    मध्यप्रदेश किरायेदारी अधिनियम में 16 अगस्त तक दे सकते हैं सुझाव/आपत्तियाँ,देखे

    ————- देवास 27 जुलाई 2022/ भारत सरकार द्वारा जारी आदर्श किरायेदारी अधिनियम-2020 के आधार पर मध्यप्रदेश किरायेदारी अधिनियम-2021 तैयार किया गया है। अधिनियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग की वेबसाइट www.mpurban.gov.in पर उपलब्ध है। प्रदेश के नागरिक, हितबद्ध व्यक्ति, संस्थाएँ प्रारूप पर अपने सुझाव या आपत्तियाँ 16 अगस्त, 2022 तक दे सकते हैं। सुझाव या आपत्तियाँ ई-मेल आई.डी. commissioner3@mpurban.gov.in एवं rkkartikey@mpurban.gov.in पर भेज सकते हैं।