देवास। जनपद पंचायत के 96 सरपंचों में से 60 सरपंचों ने अपनी सहमति प्रदान कर ग्राम पंचायत हेबतपुरा के सरपंच अतुल शर्मा को जनपद पंचायत देवास के सरपंच संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके नियुक्त होने पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भारत सिंह पटलावदा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, विधायक प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह शर्मा, वरिष्ठ नेता हरि सिंह नेवरी, जीवन सिंह पंवार, भैरू सिंह उपड़ी, आनंद सिंह ठाकुर, संजय पांडे, प्रभु सिंह सरपंच, अमित पांडे, नरेंद्र सिंह तंवर, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र सिंह सोलंकी, देवेंद्र जायसवाल एवं जनपद पंचायत देवास के समस्त सरपंच गणों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
Category: विशेष
-

कलेक्टर ने देवास आवास नगर के आरोपी को किया जिलाबदर
————- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी राहुल पिता प्रहलादसिंह उम्र 27 साल निवासी आवास नगर देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

देवास जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित
देवास जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि विगत 2 वर्षों से लगातार देवास जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई की है।
-

सरपंच पति बैठक में नहीं हो सकेंगे शामिल , नहीं तो विधिवत हटाने की होगी कार्रवाई , पूर्व में जारी राज्य शासन के आदेश का विरोधी प्रत्याशी उठा रहे मामला क्यों नहीं हो रहा पालन
महिला के अधिकार को सशक्त बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत राज को सफल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा अब महिला सरपंच की जगह उनके पति द्वारा बैठक लेने के साथ उनके पूरे अधिकार का दुरुपयोग करने पर नकेल कसी है ।अब सरपंच पति बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे, शोभा निकुम राज्य शासन अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निगम द्वारा आदेश जारी करने के साथ समस्त जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत जनपद सीईओ को इनकी शिकायत पर इनको विधिवत हटाने की कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी किए गए थे अभी तक देखने में ही आया था कि अधिकांश गांव में सरपंच की पत्नी कभी बैठक में ही नहीं आई और उनके पति महोदय पूरा कार्यकाल निकाल गए ।वैसे महापौर से लेकर जिला पंचायत और अन्य पद पर भी यही होता आया है लेकिन उनके पास एक विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि का आसरा होता है अब सरपंच क्या करेंगे क्या वह इसका तोड़ निकाल पाएंगे अभी तो पति बाहर बैठे रहेंगे और पत्नी अंदर सरपंच की भूमिका निभाएगी। अगर इस आदेश का पालन हो जाता है तो इस बार विपक्ष में सामने खड़े प्रत्याशी इस आदेश को फिर सामने लाकर सरपंच पति को बाहर बैठने की मांग कर रहे हैं।
-

देवास टोंक खुर्द । भैंस को पानी पिलाने गए तलाई में डूबने से दो किशोर मौत
टोंक खुर्द थाना अंतर्गत ग्राम जनोली के बीच तलाई में डूबने से दो बच्चों की मौत । अरुण पिता आत्माराम जाति बागरी 10साल मोहन पिता राधा कृष्ण बागरी 7 साल निवासी भंवरासा परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही बच्चे भैंस को पानी पिलाने के लिए तलाई पर आए थे अचानक पैर फिसलने से पानी में डूब गए वह दूसरा बच्चा उसे बचाने के लिए गया तो वह भी पानी में डूब गया बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई थे पुलिस मर्ग कायम कर लिया है दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंक खुर्द लाया गया





