Category: विशेष

  • भवन निर्माण नक्शे के विपरीत एवं बिना अनुज्ञा हुए निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश ,( क्या अब देवास में अवैध निर्माण टूटेंगे)

    भवन निर्माण नक्शे के विपरीत एवं बिना अनुज्ञा हुए निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश ,( क्या अब देवास में अवैध निर्माण टूटेंगे)

    ———— अब प्रदेश आयुक्त ने भी निर्देश दे दिए हैं। उसके बाद क्या देवास नगर निगम देवास में अवैध बहुमंजिला निर्माण बिना नक्शे के और नक्शे के विपरीत केवल आर्थिक आधार पर रसूखदार ऑफ द्वारा बनाएं गए हैं उनको तोड़ने का अभियान चलाएगा क्योंकि आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने सभी नगरपालिक निगमों के आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध अथवा अनुज्ञा लिए बिना किए गए अतिरिक्त निर्माण को प्रभावी ढंग से रोकने के लिये यह आवश्यक है कि नगरीय निकाय क्षेत्र में ऐसे निर्माणाधीन भवनों विशेषकर बहुमंजिला एवं ऊँचे भवनों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जिनमें अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अथवा अनुज्ञा के बिना ही भवन निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा है कि भवन अनुज्ञा जारी होने के बाद भवन का निर्माण, अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र के अनुसार हो रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिये म.प्र. भूमि विकास नियम- 2012 में भवन निर्माण के विभिन्न चरण प्लिन्थ, लिन्टल आदि स्तर के कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका के तकनीकी अमले द्वारा पर्यवेक्षण करने का प्रावधान है, जिसका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण पाये जाने पर अधिनियम के प्रावधान से तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करें। आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 20 सितम्बर 2022 तक ऐसे सभी अवैध निर्माणाधीन भवनों को चिन्हित करें और अधिनियम के प्रावधान से तत्काल कार्यवाही करें। कार्यवाही का प्रथम प्रतिवेदन 20 सितम्बर 2022 तक संचालनालय भेजें और प्रत्येक माह की 7 तारीख तक पिछले माह की कार्यवाही का प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करायें। यह जानकारी संचालनालय के कालोनी सेल ई-मेल आई.डी. colonycell@mpurban.gov.in में भी उपलब्ध कराएँ। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद और नगर परिषद क्षेत्र में म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के उपबन्ध अनुसार भवन निर्माण की अनुज्ञा प्रदान की जाती है। भवन निर्माण अनुज्ञा में म.प्र. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के उपबन्धों एवं म.प्र. भूमि विकास नियम 2012 के सभी सुसंगत प्रावधानों का पालन किया जाना अनिवार्य है। भवन निर्माण अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र के अनुसार भवन का निर्माण सुनिश्चित करने एवं भवन निर्माण पूर्ण होने पर अधिनियम की धारा 191 के उपबन्ध अनुसार पूर्णता प्रमाण पत्र तथा भवन के अधिभोग की अनुज्ञा भी आवश्यक है। श्री श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रायः यह देखने में आया है कि नगरीय निकाय क्षेत्र में ऐसे कई भवन निर्मित और निर्माणाधीन है, जिनमें स्वीकृत एफ.ए.आर. से अधिक एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया है। अधिनियम में पर्याप्त प्रावधान होने पर भी नगरीय निकाय के अधिकृत अमले द्वारा यथा समय कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है। इससे इस तरह के निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा भवन निर्माण पूर्ण होने पर भवन पूर्णता प्रमाण पत्र एवं अधिवास की अनुज्ञा प्राप्त किये बिना ही भवनों को उपयोग में लाया जा रहा है, जो अधिनियम के विपरीत है। अधिनियम के विपरीत निर्मित भवन एवं इनके अनाधिकृत उपयोग से अग्नि दुर्घटनाओं की सम्भावना भी रहती है।

    ज्ञात हो कि देवास में कुछ समय के लिए अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नक्शे के विपरीत बने और बिना नक्शे के बने भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चलती है और उसके बाद फिर वही हाल नगर निगम का हो जाता है चाहे जिसको जो करना है करो इसके कारण ही अवैध निर्माण करने वाली मल्टी माफिया और बिल्डरों के हौसले बुलंद है । सबसे बड़ी बात कि जब निर्माण होता है तब इंजीनियर क्या करते हैं छोटे आम मकान मालिकों पर तो नगर निगम की गाज गिर जाती है परंतु रसूखदार पर जाने के बाद भी बुलडोजर वापस हो जाता है ऐसे कई शहर में निर्माण हैं जो रसूखदार के हैं अब प्रदेश मुखिया के आदेश के बाद भी क्या नगर निगम इमानदारी से एक बार अंत तक अभियान चलाएगा या यह आदेश जी मात्र औपचारिक बनकर रह जाएगा।

  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 4 सितंबर को । कार्यकर्ताओं से भाग लेने कि अपील। 

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 4 सितंबर को । कार्यकर्ताओं से भाग लेने कि अपील। 

                            देवास  = शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर 4 सितंबर 20 22 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिल्ली में जंगी प्रदर्शन रखा गया है । कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष  समस्त कार्यकर्ताओं ,वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, पूर्व व वर्तमान पार्षद, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,  झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, माझी कांग्रेस, आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस आईटी एवं मीडिया सेल, सभी से निवेदन है कि  सुबह 10:00 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचकर प्रदर्शन में भाग ले ।

  • मालवी नाटक लाड़ी को बाप का मंचन, 3 सितंबर 8:00 बजे

    मालवी नाटक लाड़ी को बाप का मंचन, 3 सितंबर 8:00 बजे

    श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने बताया की देवास में श्री औदुम्बर महासभा भवन में श्री गणेश स्थापना की गई हैं।  इस गणेश उत्स्व अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कडी मैं दिनांक 03 सितम्बर को शाम 8 बजे देवास के युवा लेखक भावेश कानूनगो द्वारा लिखा तथा इंदौर के रंगकर्मी  रजनीश दवे द्वारा निर्देशित मालवी नाटक का मंचन किया जा रहा है।  पारंपरिक शादी के तमाम पहलुओं को समेटे  हुए है मालवी नाटक ‘लाड़ी को बाप’  ,जिसे इंदौर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था  ‘अदा’ द्वारा मंचित किया जाएगा। रिश्ता पक्का होने से लेकर बिदाई तक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को नाटक में  सहज हास्य -व्यंग्य के साथ रोचक तरीके से परोसा गया।है। बाबूराव की बेटी की शादी के लिये लड़के की तलाश के साथ शुरू हुआ नाटक सार्थक संदेश के साथ खत्म होता है।  नाटक हास्य के साथ ही  लड़की के परिवार और पिता के समक्ष बेटी के ब्याह की चिंता ,उसकी व्यवस्थाओं की चुनौतियों , बेटी के भविष्य की चिंता और अपने सम्मान को बचाए रखने के संघर्ष को भी उजागर करता है।बिदाई के समय लड़की के  माता-पिता और परिवार के भावुक हो जाने के भावनात्मक पक्ष को भी खूबसूरती के साथ नाटक में उकेरा गया है।आखरी दृश्य दर्शकों की आँखें नम होने पर मजबूर कर देता है। सीमित संसाधन और सादगी के साथ नाटक मालवी की मिठास को प्रस्तुत करता है। बाबूराव का संवाद- ‘ जिनपे परमेशर की किरपा होय,वेज लाड़ी का बाप होने को सुख भोगी सके। जो छोरी के पेट से बायर आने का पेलाज मार नाखे , वे कंई जाने लाड़ी का बाप होने को सुख ’ ,आधुनिक युग में भी लड़कियों के जन्म को लेकर तुच्छ सोच और कन्या भ्रूण हत्या के विकृत पक्ष को भी उजागर करता है।नाटक इंदौर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था ‘अदा’ द्वारा मंचित किया जा रहा है।  मुख्य भूमिकाओं में रजनीश दवे ,,मृदुला दवे ,सागर शेन्डे , प्रियंका खंडेलवाल ,अजय जोशी ,अमित वसुनिया , मंजरी संवत्सर ,आशीष सन्वत्सर ,आर्यन शुक्ला सचिन भावसार , अनिल भाटिया हैं। अतिथि भूमिका  तृप्ति जोशी और कोमल दुबे ने निभाई है।

  • 4 सितंबर  को  देवास के समस्त कर्मचारी संघ संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर देवास को मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में देंगे ज्ञापन

    4 सितंबर को देवास के समस्त कर्मचारी संघ संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर देवास को मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में देंगे ज्ञापन

    मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव एवं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष सहज सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 सितंबर को शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व देवास जिले के शिक्षक, शिक्षिकाओ सहित अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय देवास धरना स्थल मंडूक पुष्कर पर दोपहर 2 बजे से उपस्थित होकर सांकेतिक धरना देते हुए मध्यप्रदेश में कार्यरत समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली एवं विभिन्न में लंबित मांगों जैसे पदोन्नति, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, बैकलॉग पदों पर भर्ती, बंधन मुक्त स्थानांतरण पॉलिसी जैसे मुद्दों को शामिल करते हुए देवास जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन प्रस्तुत किया जावेगा। ज्ञापन कार्यक्रम में आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सेंधव, संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, वाहन चालक अभियांत्रिकी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोनी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ के श्री अशोक वर्मा, पेंशनर संघ श्री गंगा सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन जिला संयोजक श्रीमती वर्षा सिंह नेगी, अपाक्स जिला अध्यक्ष श्री अय्यूब शेख, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष श्री साबिर शेख, पुरानी पेंशन योजना बहाली महासंघ जिला अध्यक्ष श्री जुगल किशोर राठौर, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सोलंकी,राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संजय गोयल,जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, शिक्षक संघ जिला हिमरत सिंह तोमर,अर्जुन सिंह चावड़ा,पुरषोत्तम सिंह सिसोदिया,संजय पालीवाल,कमल सिंह सोलंकी,साजिदा परवीन,विक्रम मालवीय,कृष्णपाल सिंह सोलंकी सहित कर्मचारी संगठन के नेताओ,पदाधिकारियों ने ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए ज्ञापन कार्यक्रम के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में मजबूत आवाज राज्य शासन तक पहुंचाने की अपील की है।

  • देवास जिले में स्‍थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के लिए आवेदन 15 सितम्‍बर तक आमंत्रित( युवाओं के लिए रोजगार खबर)

    देवास जिले में स्‍थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के लिए आवेदन 15 सितम्‍बर तक आमंत्रित( युवाओं के लिए रोजगार खबर)

    ————- देवास 01 सितम्‍बर 2022/ जिले में स्‍थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के एक पद के लिए आवेदन 15 सितम्‍बर सायं 05.30 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन अंतिम तारीख तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को स्‍पीडपोस्ट अथवा व्यक्तिशः भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी और शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.mplocalelection.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) की नियुक्ति 28 फरवरी 2023 तक के लिये की जायेगी। संविदा अवधि आवश्‍यकता अनुसार बढाई जा सकेगी। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) के लिए मानदेय प्रतिमाह 10 हजार 260 रूपये प्रतिमाह निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी आरक्षण और आयु की शर्तें पूरी करने वाले आवेदक का चयन CPCT परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफेयन्सी में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट से किया जायेगा। CPCT परीक्षा में अंग्रेजी और हिन्दी टाईपिंग में क्वालिफाई करना आवश्यक है। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के लिए शैक्षणिक योग्‍यता राज्‍य शासन द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था से हायर सेकेण्‍डरी या 10+2 परीक्षा उत्‍तीर्ण, मेप आई.टी. द्वारा आयोजित कम्‍प्‍यूटर दक्षता प्रमाणीकरण CPCT परीक्षा उत्‍तीर्ण तथा मध्‍य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आयु सीमा 01 मार्च 2022 को न्‍यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।

  • वार्ड 8 पार्षद एवं सत्तापक्ष उपनेता राजेन्द्र ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण

    वार्ड 8 पार्षद एवं सत्तापक्ष उपनेता राजेन्द्र ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण

    देवास। वार्ड क्रमांक 8 के नवनिर्वाचित पार्षद एवं सत्तापक्ष उपनेता राजेन्द्र ठाकुर ने नगर निगम में बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पद्भार ग्रहण किया। सर्वप्रथम श्री ठाकुर ने विद्वान पंडित द्वारा अपने कक्ष की पूजा पाठ व आरती करवाई। तत्पश्चात महापौर दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विजय पंडित, एमआईसी मेम्बर धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, जितेन्द्र मकवाना, रामदयाल यादव, अजय तोमर, अजय पंडित, हरीश देवलिया, विजय जाट की उपस्थिति पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर का उपस्थित गणमान्यजनों एवं वार्डवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वार्ड 8 के रहवासी व प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • दूध  के दाम 54 रु से  बढ़ाकर 58 रुपए करना इतनी मूल्यवृद्धि अनुचित ,कांग्रेस    

    दूध के दाम 54 रु से बढ़ाकर 58 रुपए करना इतनी मूल्यवृद्धि अनुचित ,कांग्रेस    

                  देवास = बुधवार को देवास में दूध विक्रेता संघ ने दूध के भाव पहले जो 54 रुपए प्रति लीटर  उपभोक्ताओं को मिलता था उस पर एकदम से 4 रुपये की मूल्य वृद्धि कर दूध के भाव 58 रुपये प्रति लीटर कर दिए , एकदम से इतनी मूल्य वृद्धि कर देना अनुचित है ।   शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने देवास दुग्ध संघ के द्वारा एकदम से दूध के दाम कुछ माह पूर्व 50 रुपये लीटर से बढ़ाकर 54 रुपए किये गया था अब फिर से मूल्यवृद्धि करते हुए 4 रुपये प्रति लीटर ओर बढ़ाकर 58  रुपये प्रति लीटर कर दिये गए एकदम से 4 रुपये की मूल्य वृद्धि कर देना अनुचित है। कांग्रेस ने दूध विक्रेताओं से पूछा है कि क्या पशु आहार के मूल्य इतने अधिक बढ़ गए है दूध के दाम 4 रुपये बढ़ाना पड़े ।कांग्रेस ने दूध डेयरी एवं दूध विक्रेताओं से मांग की है कि वे एक बार फिर से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें महंगाई के इस दौर में लोगों को फायदा पहुंचाएं एवं जो दाम एकदम से बढ़ाये  गए हैं उन्हें पूर्व व्रत ही रहने दिया जाए ।इसी के साथ कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह इसमें हस्तक्षेप करें एवं समय-समय पर जो मनमाने तरीके से दूध के मूल्य बढ़ाए जा रहे हैं उस पर रोक लगाएं ।

  • डॉक्टर हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी जोया गिरफ्तार अब खुल सकते हैं कई राज

    डॉक्टर हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी जोया गिरफ्तार अब खुल सकते हैं कई राज

    देवास में चर्चित हनी ट्रैप कांड जिसमें देवास के प्राइम हॉस्पिटल के डॉक्टर पवन चिल्लोरिया से नो लाखों रुपए ब्लैकमेल कर ऐंठने के बाद डॉक्टर द्वारा देवास के दो डॉक्टर संतोष दाभाड़े और महेंद्र गलोदिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई ।उसके बाद अभी तक पुलिस ने तीन वकीलों के बयान दर्ज किए थे ।बयान दर्ज होने के बाद अब बस मुख्य आरोपी जोया की गिरफ्तारी बाकी थी ।अब मुख्य आरोपी जोया की गिरफ्तारी के बाद कई रहस्य से पर्दा हट सकता है और इसमें नाम जोड़ने की संभावना है ।डॉक्टर द्वारा डॉक्टर को हनीट्रैप करने का यह मामला अब जोर पकड़ेगा अभी तो पुलिस ने जोया को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है देवास लाने के बाद खुलेंगे कई राज।