———— देवास / राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय तहसीलदार देवास नगर के आदेश के पालन में देवास के नागदा में स्थित हॉई लाईन ग्लास वर्क्स प्रायवेट लिमिटेड देवास को कुर्क करने की कार्यवाही की गई। कुर्की की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित था। नायब तहसीलदार श्रीमती तोमर ने बताया कि हॉई लाईन ग्लास वर्क्स प्रायवेट लिमिटेड देवास के डायरेक्टर श्री सुधीर गुप्ता व हरिमोहन शिवहरे द्वारा वर्ष 2010-11 से डायवर्जन की शुल्क जमा नहीं कराया जा रहा था, ना ही तहसील न्यायालय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया जा रहा था। इन्हें 30 लाख 41 हजार 50 रूपये राशि की वसूली के लिए तहसीलदार देवास शहर द्वारा वसूली का प्रकरण संस्थित कर विधिवत नोटिस जारी किये गये। नोटिस देने के बाद भी इनके द्वारा राशि नहीं जमा करवाई गई, जिस पर आज कुर्की की कार्यवाही की गई। आगामी एक माह में हॉई लाईन ग्लास वर्क्स प्रायवेट लिमिटेड देवास को निलाम कर राजस्व वसूली प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। यह सम्पत्ति अब राजस्व विभाग के अधीन है, इसमें किसी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश एवं खरीदी बिक्री वर्जित है। आदेश का उल्लघन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। अभी देवास की एक होटल पेट्रोल पंप और कई संस्थान पर कार्रवाई की जाना है इन को नोटिस जारी किए जा चुके हैं अगर कोई राजनीतिक दबाव या समझौता नहीं हुआ तो देवास के नामी होटल पेट्रोल पंप और कई नामी संस्थान भी होंगे कुर्क।
Category: विशेष
-

कलेक्टर ने देवास जिले के एकता नगर ईटावा के एक आरोपी को किया जिलाबदर
———— देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी दिलीप उर्फ टिल्लू पिता दयाराम उम्र 22 वर्ष निवासी एकता नगर पानी की टंकी के पास ईटावा पुलिस थाना सिविल लाईन देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाए तथा जिला दण्डाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

सूची में नाम नहीं होने से कई लोग वंचित हो रहे हैं आयुष्मान योजना से = कांग्रेस
देवास =जिला प्रशासन के द्वारा जोर शोर से प्रसारित किया जा रहा हे कि बीमारी के चलते 5 लाख रुपए तक का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज निशुल्क हो सकेगा इसके लिए शहर के लोग एमपी ऑनलाइन के विभिन्न कियोस्क सेंटर पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाये जा सकते हैं जब व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बना ले जाते हैं तब सेंटर संचालक द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की साइड खोलकर जब सम्मलित व्यक्ति का कार्ड बनाने के लिए लॉगइन किया जाता है तब पता चलता है कि कार्ड बनवाने आये व्यक्ति का नाम 2011 की जनगणना सूची में नहीं होने से उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा । शहर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि 2011 की जनगणना की सूची में जिस व्यक्ति का नाम है उसी का ही आयुष्मान कार्ड बन रहा है। जनगणना को हुए 11 साल हो चुके हैं अगर नए सिरे से जनगणना नहीं की जाती है तो शहर के बहुत से नागरिक जो कि आयुष्मान कार्ड बनाने की पात्रता रखते हैं उन्हें उसका लाभ नहीं मिलेगा । शिवराज सिंह सरकार और जिला प्रशासन यह चाहता है कि आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले तो इसके लिए जल्दी जनगणना करना पड़ेगी तब जाकर लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस की मांग है कि शिवराज सिंह सरकार शीघ्र ही प्रदेश में नई जनगणना के आदेश दे या यह आदेश जारी करें कि आयुष्यमान कार्ड बनवाने के लिए जो 2011 की जनगणना का प्रावधान रखा गया है। उसे निरस्त किया जाता है। तब जाकर लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा ।
-

शिक्षक बच्चों में राष्ट्रवाद, राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ातेे हुुए चरित्रवान बनाते हैं- विधायक पवार नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर 108 शिक्षक एवं 9 स्कूलों को सम्मानित किया
देवास। प्रथम गुरू हमारे माता पिता होते हैं माँ हमारे प्रारभिक जीवन में शिक्षा के रूप में आचरण, व्यवहार, संस्कार का ज्ञान प्रदान करती है। पिता हमें योग्य मार्ग प्रशस्त कर हमारे भविष्य को सुधारते हैं परंतु एक शिक्षक हजारों बच्चों में राष्ट्रवाद, राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ातेे हुुए समग्रता से व्यक्तित्व का विकास कर उनको चरित्रवान बनाते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को संपूर्ण विश्व में सिरमोर बनाने हेतु अथक प्रयास रत हैं उसमें भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा का अहम योगदान रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 4 सितम्बर को भोपाल में 18 हजार शिक्षक शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह संदेश प्रसारित किया है कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा की नींव का पत्थर होती हैं। उक्त उद्गार देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति आडिटोरियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये गये। विधायक पवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से कहा कि सेवानिवृत्ति की उम्र भले ही निश्चित हो परंतु समाज सेवा, राष्ट्रीय सेवा में सदैव अपनी भूमिका निभाते रहें। उन्होंने भारत वर्ष की प्राचीनतम संस्कृत भाषा को सर्वश्रेष्ठ, उच्चकोटी की भाषा बताते हुए कहा कि इसका भी प्रचार प्रसार व्यापक तौर पर करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने की तथा उपस्थित गुरूजनों का स्नेही अभिनंदन कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि के रूप में निगम सभापति रवि जैन, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, महामंत्री राजेश यादव, निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, जितेन्द्र मकवाना, शीतल गेहलोत, अजय तोमर, राम यादव सहित पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी पिंकी संजय दायमा ने किया। कार्यक्रम में निगम सभापति रवि जैन ने कहा कि गुरूजनों का सम्मान कर अभिभूत हैं जिन्होंने हमें ज्ञान, चरित्र एवं समाज सेवा का पाठ पढ़ाकर हमारे जीवन को संवारा है। जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षक बच्चों में ऐसी शिक्षा प्रदान करे जिसमें बढ़ते आधुनिक भारत में विज्ञान एवं तकनीक के साथ संस्कारों एवं राष्ट्र भावना का अलख जलता रहे। पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम गुरूवरों का सम्मान कर गौरवांवित हैं। पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस की परम्परा को कायम रखें। शिक्षकों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है। महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि भारत वर्ष में गुरूकुल परम्परा रही है जिसमें गुरूओं का पाद पूजन कर उनके प्रति सेवाभाव का आदर ही हमारे पूर्वजों, राजा महाराजाओं में भी रहा है। कार्यक्रम मे कोरोना काल में दिवंगत हुए शिक्षक स्व. अम्बाराम परमार के पुत्र अमित परमार को उनके पिता की सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में चिमनाबाई स्कूल की प्राचार्य दिव्या निगम, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी का अतिथियों द्वारा पाद पूजन किया गया। तथा 56 सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं, 52 श्रेष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा 9 श्रेष्ठ विद्यालयों का शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से हुआ। मंच संचालन पंकज वर्मा ने किया तथा आभार संजय दायमा ने माना।
-

श्री सिद्धिविनायक की महाआरती कर 151 किलो लड्डूओं का लगाया महाभोग, महाप्रसादी का किया वितरण
श्री सिद्धिविनायक की महाआरती कर 151 किलो लड्डूओं का लगाया महाभोग, महाप्रसादी का किया वितरण देवास। श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर नागदा पर मिशन अन्नपूर्णा सदस्यों द्वारा गणेशोत्सव के पावन पर्व पर चार वर्षो से महाआरती कर प्रसादी का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत इस वर्ष भी श्री गणेश की आराधना करते हुए शहर और देश की सुख समृद्धि की कामना को लेकर भगवान श्री सिद्धि विनायक जी का अभिषेक किया गया एवं सहस्त्र मोदको की आहुति प्रदान कर भगवान की महाआरती की। साथ ही श्री सिद्धी विनायक को 151 किलो मोतीचुर के लड्डुओ का भोग लगाकर महाप्रसादी भक्तो को वितरित की गई एवं श्री गणेश महोत्सव मनाया गया। महाआरती पश्चात मिशन अन्नपूर्णा के सभी सदस्यों ने आभार स्वरूप आरती मे पधारे सर्व ब्राह्मण समाज के संवरक्षक पूर्व महापौर पं. सुभाष शर्मा, पं. प्रयास गौतम, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा सर, मंदिर पुजारी पं. मनीष दुबे, बजरंग दल विभाग प्रमुख रामबाबू बैरागी, प्रोपर्टी असोशियन अध्यक्ष नवीन सोलंकी, सोनू पंजाबी, निखिल सिंग गौड़, जितेंद्र रघुवंशी एवं नवनिर्वाचित पार्षद आलोक साहु का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष पं ओ.पी. पाराशर, नार्मदीय ब्राम्हण कल्याण समिति अध्यक्ष पं. अरविंद भट्ट, पं. राजेंद्र सोहनी, पं. संजय दुबे, पं. प्रतिक चौधरी, पं. आकाश अवस्थी, पं. आदित्य दुबे, पं. नयन कनूनगो, पं. छोटू पांडे, पं. रोहित उपाध्याय, पं. रोहन कनूनगो, पं. अमितेश चौधरी, पं. रतनेश उपाध्याय, पं. नीरज तिवारी, कैलाश बैस, संदीप गगड़ादे, मनोज डोडिया, देवेंद्र नवगोत्रि, कुंदन मालवीय, मनोज मालवीय, दिलीप मालवीय, राहुल चौहान, कृष्णा जाट, दिनेश सिंग, राधेश्याम भाट आदि उपस्थिति थे। श्री गणेश महोत्सव मे पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओ का आभार संस्था मिशन अन्नपूर्णा के संचालक पं. रितेश उपाध्याय ने माना।
-

नियमितीकरण सहित अन्य मांगो को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
देवास। प्रदेश संघ के आव्हान पर अतिथि शिक्षक संघ ने रैली निकालकर नियमितीकरण व 62 वर्ष का सेवाकाल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के संतोष चौहान ने बताया कि सरकार ने 8 वर्ष पहले हमें लिखित में नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक हमें नियमित नही किया गया। साथ ही हमारी सेवा काल की आयु 62 वर्ष की जाए आदि मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन में जिले भर के अतिथि शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया और अपनी मांग को प्रशासन तक पहुंचाया। इसके पूर्व में अतिथि शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकली थी। चौहान ने बताया कि मांगे पूर्ण नही होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।




