Category: विशेष

  • युवाओं के लिए अच्छी खबर नि: शुल्क वेबसाइट डेवलपमेंट ऑफ लाइन क्लास का शुभारंभ

    युवाओं के लिए अच्छी खबर नि: शुल्क वेबसाइट डेवलपमेंट ऑफ लाइन क्लास का शुभारंभ

    – कुछ करने का जज्बा और जुनून हो तो हर कार्य संभव है फिर लिक से हटकर केवल समाज के लिए कुछ करना हर किसी के बस की बात नहीं आज के समय में जब युवा केवल एक अंधी दौड़ में लगा है ।अर्थ मोह माया और उसी के दम पर नाम कमाने की दौड़ परंतु कुछ युवा ऐसे भी है भारत भूमि में जो अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर रहे हैं ।ऐसे ही समाजसेवी और राजनेता मदन धाकड़ के सुपुत्र राजदीप जो भागम भाग की दुनिया से हटकर कुछ करना चाहते हैं और कर भी रहे हैं।

    ऐसा ही हिंदी टेक ट्यूटोरियल के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हजारों युवाओं को ऑनलाइन वेब डेवलपमेंट प्रशिक्षण देकर सफलतम रिकार्ड बनाने वाले हमारे शहर गौरवशाली युवा राजदीप धाकड़ ने हिंदी दिवस पर देवास के युवाओं अनूठी सौगात समर्पित करते हुए भोपाल रोड़ वार्ड क्रमांक 1 जेतपुरा में नि: शुल्क वेब डेवलपमेंट क्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य के मनीषी कलागुरू विश्व रिकार्ड धारी राजकुमार चंदन, साहित्यकार राजकुल एक्सप्रेस के संपादक चेतन उपाध्याय, उद्योगपति नवीन नहार, बीएनपी के पूर्व सहायक प्रबंधक राजेश पटेल के आतिथ्य में हुआ। अतिथि का स्वागत इस महती कार्य के प्रेरक मदन सिंह धाकड़, कुलदीप धाकड़, युवा नेता विकास गिरी भगवानसिंह चौधरी ने किया। राजदीप धाकड़ ने स्वागत भाषण में इस क्लास की महती जानकारी देते हुए कहा कि यह मेरे पापा श्री धाकड़ का सपना है कि हमारे शहर के गरीब युवाओं हम होनहार बनाकर उनके भविष्य को बना सके और मेरा यह सौभाग्य है कि पापा ने उन युवाओं के लिए नया कम्प्यूटर देकर इस क्लास का शुभारंभ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी आप जैसी हस्ती से करवाया है। आप सभी का आशीर्वाद रहा तो सुनिश्चित देवास हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शुभकामना देते हुए कहा कि यह आधुनिक शिक्षा का देवास में पहला पुण्य कार्य है। इस अवसर पर रवि जायसवाल, कान्हा धाकड़, सुनील धाकड़, गब्बर धाकड़ सहित नव प्रवेश प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। संचालन पत्रकार शाकिर शेख ने किया। आभार मदनसिह धाकड़ ने किया। कलयुग टाइम्स ऐसे युवाओं को सलूट करता है जो आज भी भागम भाग की दुनिया और दिखावे की दुनिया कुछ और केवल समाज में कुछ परिवर्तन कुछ अच्छा और भला करने के लिए अपना कुछ सब कुछ समर्पित कर रहे हैं राजदीप को एक सलूट कलयुग टाइम्स की ओर से।

  • समाजसेवी पं. जितेन्द्र जोशी सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोनीत

    समाजसेवी पं. जितेन्द्र जोशी सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोनीत

    देवास। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुके जितेंद्र जोशी को एक नया दायित्व समाज की ओर से मिलने मिला है सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के राष्ट्रीय संयोजक पूज्य सदानंद महाराज की आज्ञा से प्रदेश संगठन महामंत्री पं. नीरज शर्मा व प्रदेश प्रभारी पं. सच्चिदानंद महाराज की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष पं. संजय शर्मा ने देवास जिलाध्यक्ष पद पर पं. जितेन्द्र जोशी को नियुक्त किया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष पं. दिलीप कुमार पंड्या, जिला प्रभारी पंडित रमेशचंद्र जोशी को नियुक्त किया गया। जितेंद्र जोशी ने केवल सामाजिक सेवा को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया और सामाजिक संस्था गठित कर उसी क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं सभी के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले जितेन जोशी अपने समाज के लिए भी दिन रात कुछ करने का जुनून लिए अलग करते रहते हैं। संगठन में पदाधिकारियों के मनोनयन पर पं. बालकृष्ण पंड्या, पं. दिलीप पंड्या, हिमांशु जोशी, तुषार जमीदार, पं. सुजीत, वीरेंद्र, भरत व्यास, कपिल व्यास, दीपक जोशी, हेमंत शर्मा, सचिन तिवारी, संजय तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, पंकज शर्मा, पंकज जोशी सहित जिले के विप्रजनों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी। कलयुग टाइम्स की ओर से भी ऐसे ही एक समाजसेवी को बधाई।

  • देवास जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बजार प्रतिबंधित
————
अन्य जिलो/राज्यों से देवास जिला क्षेत्र की सीमा में पशुओं का प्रवेश पर भी प्रतिबंध

    देवास जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बजार प्रतिबंधित ———— अन्य जिलो/राज्यों से देवास जिला क्षेत्र की सीमा में पशुओं का प्रवेश पर भी प्रतिबंध

    ————- देवास लंपी स्किन डिसीज रोग के संक्रमण से जिले के पशुओं को बचाने के लिए कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 अन्तर्गत जन सामान्य के हित/जानमाल एवं लोक शांति को बनाये रखने के लिए देवास जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बजारों को प्रतिबंधित लगाया है। अन्य जिलो/राज्यों से देवास जिला क्षेत्र की सीमा में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशाली रहेगा तथा प्रभावशाली अवधि में आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। लंपी स्किन डिसीज पशुओं की एक विषाणु जनित रोग है, जो कि पाक्स वायरस द्वारा पशुओं में फैलती है। यह रोग मच्छर एवं काटने वाली मक्खी एवं टिक्स आदि से एक पशु से दुसरे पशु में फैलता है। वर्तमान में जिला देवास में लंपी वायरस के संक्रमण का प्रकोप पशुओं में नहीं है। उक्त संक्रमण गौवंशीय/भैसवंशीय पशुओं ने मुख्यतः गौवंश में ज्यादा फैलता है। यह आदेश आम जनता के महत्व का है तथा आम जनता से सम्बंधित है जिसकी व्यक्तिशः सूचना दी जाना सम्भव नहीं होने से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत एक पक्षीय पारित किया जाता है। आदेश से व्यथित व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (5) के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा।

  • (अच्छी खबर)17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाएंगे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 
जनसेवा अभियान में मिलेगा 33 योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ
हितग्राहियों का घर-घर जाकर होगा चयन, 45 ही वार्डों में गठित की टीम

    (अच्छी खबर)17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाएंगे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनसेवा अभियान में मिलेगा 33 योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ हितग्राहियों का घर-घर जाकर होगा चयन, 45 ही वार्डों में गठित की टीम

    देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक केंद्र एवं राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर मंगलवार को नगर निगम के सभाकक्ष में गठित टीम की बैठक आयुक्त विशालसिंह चौहान ने ली। इस दौरान अभियान से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त ने कहा कि शासन के 33 विभागों की जो संचालित योजनाएं हैं, उनमें से 27 योजनाओं का क्रियान्वयन नगर निगम करता है। सभी संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इस हेतु गठित टीम के द्वारा घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाना है। उनका पंजीयन भी किया जाना है। समय सीमा में सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विभाग प्रमुख उपायुक्त तनुजा मालवीय ने बताया कि अभियान को लेकर सभी 45 वार्डों में टीम गठित की है। प्रत्येक वार्ड में टीम लीडर बनाए हैं। इस दौरान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा गठित टीम में निगम वार्ड प्रभारी, पटवारी, आशा एवं आंंगनवाडी कार्यकर्ता रहेंगे। साथ ही वार्ड के जनप्रतिनिधिगण टीम के साथ सामंजस्य बनाकर इस योजना को सफल बनाएंगे। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि 45 ही वार्डों में कोई पात्र हितग्राही संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित ना हो। उपायुक्त ने बताया कि सर्वे में पात्र हितग्राहियों का फार्म भरा जाएगा। योजनाओं के माध्यम से दिए जाने वाले लाभ में गठित दल के साथ जो कर्मचारी रहेंगे, उन्हें दस्तावेजों के साथ संपूर्ण जानकारी पात्र हितग्राहियों को देना होगी।

  • देवास में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई  अचानक छापा मार कार्यवाही में ओवरलोड रेत के 20 डंपर जप्त

    देवास में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई अचानक छापा मार कार्यवाही में ओवरलोड रेत के 20 डंपर जप्त

    वर्तमान मे NGT के आदेश से रेत की खदाने बंद होने से रेत के ठेकेदारो द्वारा अपने स्टाफ से रेत का विक्रय किया जा रहा हैं l प्रतिस्पर्धा के कारण देवास, सीहोर एवं हरदा के ठेकेदारो के द्वारा डंपर मालिको की मांग पर ओवरलोड रेत दिये जाने एवं डंपर मालिको द्वारा ओवरलोड रेत का परिवहन किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर रात्रि 12.50 बजे खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान, खनि निरीक्षक श्री राज कुमार वराठे एवं खनि निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी द्वारा बिजवाड – चापडा मार्ग पर छापा मार कार्यवाही की गयी l कार्यवाही के दौरान ओवरलोड डंपर घाट सेक्शन, विभिन्न ढाबो पर गाड़ी खड़ी करके चालक भाग गये l जिन्हे कठिन प्रयासो से पकड़कर विभिन्न स्थानो से 20 डंपर सुबह 5 बजे तक की गयी कार्यवाही मे जप्त किये गये इन डम्परों को थाना हाट पिपल्या मे पुलिस की अभिरक्षा मे खडा किया गया है l उक्त समस्त डम्परों के प्रकरण अर्थदंड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को भेजे जा रहे हैं l

  • उज्जैन महाकाल मंदिर के आसपास अवैध मांस की दुकानें बंद कराने के बाद देवास में भी उठी मां चामुंडा टेकरी के आसपास और शहर में चल रही है अवैध मांस की दुकानें बंद कराने की मांग

    उज्जैन महाकाल मंदिर के आसपास अवैध मांस की दुकानें बंद कराने के बाद देवास में भी उठी मां चामुंडा टेकरी के आसपास और शहर में चल रही है अवैध मांस की दुकानें बंद कराने की मांग

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास 500 मीटर के दायरे में अवैध मांस की दुकानें बंद करा कर सील करने के साथ चालू करने पर सख्त चेतावनी के बाद महाकाल के भक्तों द्वारा उज्जैन पुलिस प्रशासन की सराहना की जा रही है ।

    तो देवास में भी टेकरी ग्रुप और पार्षदों द्वारा मां चामुंडा टेकरी के आसपास की दुकान हमेशा के लिए बंद कराने और शहर में 9 दिन मांस विक्रय की दुकानें बंद कराने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेश यादव सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन ने भी अपने लेटर पैड पर शिकायत कर अवैध मांस विक्रय बंद कराने की मांग की है।

    वही देवास के पत्रकार अनिल सिकरवार विजेंद्र उपाध्याय टेकरी ग्रुप से अमित तिवारी अरविंद महाजन दिनेश भूतड़ा टेकरी ग्रुप के समस्त सदस्य ने शीघ्र ही इसका निराकरण कर अवैध मांस विक्रय जो कि मुख्य रूप से मां चामुंडा टेकरी मार्ग से लेकर बस स्टैंड के बीच गली में किया जाता है ।उसका सबसे ज्यादा विरोध देखा गया है हिंदूवादी नेता और मां चामुंडा की टेकरी के पुजारी ने कई बार शिकायत दर्ज की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।शहर में हर मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से मांस विक्रय की दुकान चल रही है। इस संबंध में भी कई बार शिकायतें हो चुकी लेकिन दबंग कहे जाने वाले निगमायुक्त विशाल सिंह कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने भी अभी तक अवैध मास के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है क्या एक बार जिला प्रशासन नवरात्रि के पहले देवास शहर में चारों तरफ अवैध मास के कारोबार की दुकान पर सख्त कार्रवाई कर उन को सील करेंगे नहीं तो यह कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जाएगा और 1 दिन विवाद का कारण भी बनेगा यहां तक की जो लाइसेंस धारी मांस विक्रेता है उन्होंने भी कई बार इन अवैध कारोबारियों की शिकायत की है। परंतु उसके बाद भी निगम प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है ।लगता है इस बार प्रशासन उज्जैन महाकाल मंदिर की कार्रवाई के बाद देवास में भी आम जनता को राहत देते हुए धार्मिक भावनाओं को देखते हुए ठोस कार्रवाई कर सकता है।

  • गौरव की बात अब देवास मनाएगा नगर गौरव दिवस शारदीय नवरात्रि में शहर में होगा ऐतिहासिक आयोजन निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, महाआरती में हजारों शहरवासी होंगे शामिल कन्या भोज एवं भजन संध्या का होगा आयो

    लगता है कि अब हमारा शहर में बहुत कुछ हो रहा है देवास विकास के साथ देवास की संस्कृति देवास के लिए धार्मिक उसके साथ की परंपरा और देवास को धार्मिक रंग में रंगने की अब जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन तक मेहनत कर रहे हैं सबसे बड़ा देवास का नाम औद्योगिक नगरी के साथ मां चामुंडा की नगरी के कारण पूरे देश में पहचाना जाता है मां चामुंडा की नगरी और यहां पर महान हस्तियों का होना उसके बाद यहां के आयोजन भी ऐतिहासिक होना हमारे शहर का नाम बढ़ाता है ऐसा हीआगामी शारदीय नवरात्रि के पर्व पर देवास अपना स्थापना दिवस मनाएगा। यह स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी शहरवासियों की सहभागिता से किया जाएगा। नगर गौरव दिवस को लेकर सोमवार को विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में विधायक गायत्री राजे पवार ने जनप्रनिधियों एवं जिला एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की । इसमें नगर गौरव दिवस मनाए जाने की तैयारियों एवं गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर की प्राचीन माता टेकरी शहर की पहचान है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम तीन दिवस भव्य पैमाने पर नगर गौरव दिवस के साथ देवास का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। गौरव दिवस सभी की सहभागिता से मनाएंगे। इसके लिए तीन दिन की रूपरेखा तैयार की गई है। तीन दिवस में भव्य पैमाने पर किये जाने वाले कार्यक्रमों में पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती एवं भजन संध्या, द्वितीय दिवस भव्य चुनरी यात्रा तथा तृतीय दिवस कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तैयारियों की जानकारी से विधायक श्रीमंत पवार को अवगत कराया । बैठक में विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि नगर गौरव दिवस सारे शहर का आयोजन है और सभी समाजजनों की सहभागिता से ही आयोजन पूरी तरह से सफल होगा। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन निकलने वाली चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में शहर की मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर चलेंगी और यह यात्रा कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर से प्रारंभ होकर शंख द्वार पर पूजा अर्चना के साथ संपन्न होगी। सभापति रवि जैन ने कहा कि इस महोत्सव को उत्साह से मनाएंगे। महोत्सव के तीसरे दिन शहर की कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन करवाया जाएगा। निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने विधायक को बताया कि देवास शहर में प्रवेश करने वाले सभी चार प्रमुख मार्गों पर आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी एवं चुनरी यात्रा मार्ग को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इन तीन दिवसों में पौधा रोपण, रक्तदान शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जााएंगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, संयुक्त कलेक्टर टी प्रतीक राय, एडीएम महेन्द्रसिंह कवचे, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने आमजन से आग्रह किया है कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस सभी अपने घरों पर दीपक जलाएं तथा पुलिस परेड ग्राउंड पर होने वाली महाआरती एवं भजन संध्या में सम्मिलित होकर शहर का गौरव बढ़ाएं।