स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली अवकाश घोषित कर दिया है इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक पूरे 6 दिन बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 22 से 27 अक्टूबर तक सभी शासकीय स्कूल प्राइवेट स्कूल की छुट्टी रहेगी।
Category: विशेष
-

जनता सहकारी साख समिति के नवीन भवन का लोकार्पण
देवास। जनता सहकारी साख समिति के नवीन भवन का लोकार्पण विजयादशमी के अवसर पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार व भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती व पूर्व मंत्री स्व. तुकोजीराव पवार के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष बंटी सोनी, उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर आदि ने किया। कार्यक्रम को पूर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा व विक्रमसिंह पवार ने संबोधित करते हुए बैंक की प्रगति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रगति पैनल के संयोजक अशोक गोस्वामी, मदनलाल कहार, समता बैंक अध्यक्ष सुमेरसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पप्पू जोशी, संजय शुक्ला, अनिल सिकरवार, संजय खंडेलवाल, जुगनू गोस्वामी सहित बैंक के मैनेजर, कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-

जरूरतमंदों की सहायता के लिए संस्थान आनंद की अनूठी पहल
देवास। राज्य आनंद संस्थान द्वारा जरूरतमंदों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। राज्य आनंद संस्थान की कोऑर्डिनेटर डॉ समीरा नईम एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी आनंद केंद्र के संचालक महेश सोनी ने बताया कि संस्थान द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में आनंद केंद्र के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। दीपावली के पावन पर्व पर लोगों के घर की ऐसी अनुपयोगी वस्तुये जो किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकती है।इन वस्तुओं को जरूरतमंदों पहुंचाने के लिए सभी आनंद केंद्र लगातार 5 अक्टूबर से एक माह तक कार्य करेगे। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वह अपने नजदीक के आनंद केंद्र तक ऐसी वस्तुओं पहुंचाएं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली लाएं। गूगल मैप एवं राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट पर आनंद केंद्र की सूची दी गई है। यही दीपावली के त्यौहार की सच्ची खुशी होगी।
-

YouTube पर “प्रतिमा विसर्जन समारोह में मंच पर मन्नत कोर नें दी शिव तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति” देखें
https://youtu.be/7qjm65u6yjQ
-

मातृशक्तियों ने बनाई आकर्षक रंगोली सिल्वर क्लब ने 9 दिनों तक किए विभिन्न आयोजन
देवास। सिल्वर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा अपने 36वें वर्ष में नवरात्रि के 9 दिनों तक विभिन्न आयोजन किए गए। इनमें मटकी फोड़, चेयर रेस, गुब्बारे फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या व विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। शहर के प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या ने माहौल धर्ममय बना दिया। वहीं नवमी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। समिति की महिला सदस्यों ने इस अवसर पर भारत माता की रंगोली बनाई। इन मातृशक्तियों को प्रोत्साहित करने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कला गुरु राजकुमार चंदन पहुंचे। उन्होंने रंगोली की प्रशंसा करते हुए मातृशक्तियों को प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। दशहरे के दिन माता को छप्पन भोग लगाया तथा विशाल रावण का दहन किया गया। इसके पूर्व रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। इसी के साथ 9 दिनों तक हुए आयोजनों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए गए।





