देवास। आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 32 के जनप्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने वार्ड को साफ स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों और कचरा वाहन के स्टाफ के साथ दीपावली उत्सव मनाया। जनप्रतिनिधि श्री वर्मा ने अपने परिवार जन और वार्डवासियों के साथ सफाई मित्रों को मिठाई और उपहार वितरित कर सभी को दीपावली की शुभकानाएं दी।
Category: विशेष
-

(मिशन 2023 मामा )टीम मध्यप्रदेश रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान, दीपावली पर मंत्री और अधिकारियों से वर्चुअल संवाद में भ्रष्टाचार मिटाने आमजन को ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाने से मुक्ति के साथ बहुत कुछ बदलने की बात कही जनवरी में इंदौर में होगा महा आयोजन
देवास/ मिशन 2023 को देखते हुए मामाजी के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं लगता है मामा जी पूरी तैयारी में है और अब मध्यप्रदेश में बहुत कुछ बदलना चाह रहे हैं खासकर प्रशासनिक क्षेत्र में बदलाव कर वे जनता का दिल जीतना चाहता है उसके लिए सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं विकास के लिए भी बहुत कुछ करने की बात कर रहे हैं श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाए। मध्यप्रदेश प्रगति, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नया इतिहास रचे, यही कामना है। हम सब को टीम मध्यप्रदेश की भावना से काम करना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान दीप पर्व पर निवास कार्यालय से सभी मंत्रियों, राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास के संकल्प और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए टीम मध्यप्रदेश को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दीपावली के संकल्पों को सिद्ध कर, टीम मध्यप्रदेश राम राज्य की अवधारणा को प्रदेश में साकार करेगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास गतिविधियां और जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्व्यन बेहतर स्वरूप में हो रहा है। हमें प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रदेश में 19.76 प्रतिशत की विकास दर दर्ज कराई है। सकल घरेलु उत्पाद 200 प्रतिशत बढ़ा है। प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था 11 लाख 50 हजार करोड़ की है और केपिटल एक्सपेंडीचर 48 हजार करोड़ से अधिक का है। प्रदेश में विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में ऐसे पात्र 68 लाख पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जा चुका है जिन्हें अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जनता को अपने कार्यों के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, सरकार स्वयं उनके द्वार पर पहुंच कर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराए। राज्य शासन द्वारा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमें ऐसा मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करना होगा जिससे व्यवस्था में भ्रष्टाचार की गुंजाइश ही न बचे। दीपावली पर्व पर समस्त मंत्रीगण तथा अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम मध्यप्रदेश जन-सामान्य को बिना परेशानी के शासकीय सेवाओं, योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का संकल्प लें। शासकीय कार्य में गड़बड़ करने वालों, भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रदेश में सुशासन हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह आवश्यक है कि विकास के कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण हों । जिला कलेक्टर योजनाओं की निरंतर समीक्षा की निश्चित व्यवस्था विकसित करें। प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा के लिए सप्ताह के दिन निर्धारित किए जाएं। जिला, संभाग और राज्य स्तर पर विस्तृत और सजग मॉनीटरिंग व्यवस्था स्थापित की जाए। दीपावली के बाद जिलों की समीक्षा की प्रकिया पुन: आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी दिवस में प्रदेश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को आयोजन प्रस्तावित है। गौवर्धन पूजा का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को सार्वजनिक रूप से किया जाएगा। पर्यावरण-संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अंकुर अभियान और पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाएं विशेष रूप से सम्मिलित होंगी। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे, भोपाल का कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में होगा। इसके बाद एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेशवासियों को गर्व-गौरव और सम्मान से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2 नवम्बर को होगा, जिसमें 43 लाख परिवार सम्मिलित होंगे। इसमें गांव और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय आयोजन होंगे। प्रदेश में खेल संस्कृति का विस्तार करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी। साथ ही स्वच्छता, ऊर्जा बचत, जल-संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित 100 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इन्वेस्टर्स समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और जी 20 देशों की बैठकें भी प्रदेश में होंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन आयोजनों का उपयोग वैश्विक स्तर पर प्रदेश की स्वच्छता, प्राकृतिक, एतिहासिक,सम्मपन्नता के प्रसार और ब्रांडिंग में किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाए। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के अंतर्गत हर परिवार को रहने के लिए जमीन का टुकड़ा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। आयुष्मान भारत योजना,प्राधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी। इसके साथ ही नशे के विरूद्ध प्रभावी अभियान के लिए पुलिस की भी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज़ स्कूल, एक जिल- एक उत्पाद, रोजगार दिवस पर रोजगार मेला, सड़कों के रख-रखाव, कृषकों को उर्वरक वितरण, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, आंगड़वाड़ियों के संचालन, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, जनता से बेहतर संवाद, प्राकृतिक खेती संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि लोगों का जीवन बदलने में सक्षम योजनाओं के क्रियान्वयन का दायित्व जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर अपना जीवन सार्थक करें और नए उत्साह व नई उमंग के साथ कार्य करते हुए दीपावली के पर्व को भी पूर्ण सार्थकता प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकानाएं दी। बैठक में सभी संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर्स,एसपी, जिला पंचायत के सीईओ तथा समस्त जिला अधिकारी वर्चुअली सम्मिलित हुए।
-

भाजपा कार्यालय पर हुआ महालक्ष्मी पूजन
देवास। भरतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महालक्ष्मी पूजन कर सभी को दिपोत्सव पर्व की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार दोपहर 12 बजे महालक्ष्मी पूजन पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, दुर्गेश अग्रवाल, मनीष सोलंकी, जुगनू गौस्वामी, मनोहर जाधव, प्रतीक सोलंकी, राहुल गोस्वामी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में की गई। पूजन के पश्चात आतिशबाजी कर उत्साह के साथ पर्व को मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी
-

अब कन्नौद में भी चला बुलडोजर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबे से अतिक्रमण हटाया
—– देवास शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में “नशा मुक्ति अभियान” व भू माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी के तहत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में नशा मुक्ति अभियान व शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। कन्नौद एसडीएम श्रीमती प्रिया वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत आज कन्नौद में मुकेश पिता गट्टू निवासी कन्नौद द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था जिसे आज हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारी ने शासकीय भूमि पर 0.7490 हेक्टेयर के पैकि रकबा 1600 वर्ग फीट पर अतिक्रमण कर आधा पक्का मकान व ढाबा बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था जिस पर आज प्रशासन, पुलिस बल एवं नगर परिषद द्वारा जेसीबी/बुलडोजर चलाकर हटाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-

लुटेरी दुल्हन ) शादी के तीन माह बाद नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई पत्नी, पति ने की शिकायत
देवास। जिले के ग्राम लसूडिया नजदीक भानगढ़ के निवासी राजा पिता माधव सिंह ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी बरोठा थाने में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की सूचना दर्ज होने के पश्चात जब फरियादी राजा पिता माधव सिंह अपने घर पहुंचा तो उसे उसके भाई ने बताया कि उसकी पत्नी मेघा निवासी ग्राम खजुरिया, तहसील तराना, जिला उज्जैन जो कि पूर्व में राजेश पिता चौहान सिंह के साथ हुआ था। जिससे नोटराइज्ड छोड़ छुट्टी की जा चुकी थी तथा उससे पुत्र माहिर सिंह जो कि मेघा के पूर्व पति के साथ निवासरत है। मेघा के द्वारा अपने पूर्व पति राजेश के साथ भी छल कपट पूर्वक विवाह कर उसे छोड़ दिया तथा उसके बच्चे माहिर सिंह को भी साथ में नहीं रखा। उसके बाद मेघा ने लसूडिय़ा निवासी राजा से हिंदू रीति रिवाज अनुसार विवाह किया एवं तीन माह राजा के साथ बिताने के पश्चात 24/09/2022 को अपने ससुराल से योजनाबद्ध तरीके से नगदी, गहने तथा अपने समस्त दस्तावेज लेकर फरार हो गई। फरियादी ने बताया कि उसके फेसबुक मित्र अशोक ने अपने स्टोरी में मेघा संग अशोक नाम से पोस्ट किया है। जिससे प्रतीत होता है की मेघा अब अशोक के साथ विवाह करके उसे भी अपना शिकार बनाना चाहती है। फरियादी राजा का कहना है की मेघा हर बार नवयुवकों को अपने जाल में फसाती हैं और जो उसका शिकार हो जाता है उसे लूट कर फरार हो जाती है। फरियादी राजा के भाई बबलू सिंह ने लूट धोखाधड़ी के संबंध में पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य विभागों में अधिवक्ता जय राय के माध्यम से मेघा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
-

*सन्त पीपा स्मृति सम्मान से हुई सम्मानित भोली बेन
* आगर/इंदौर/भोपाल-गत दिवस भोपाल के कुक्कुट भवन में मध्यप्रदेश के वर्ष 2017-18-19 के संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी द्वारा दिए जाने वाले साहित्यिक सम्मान मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक मंत्री ऊषा ठाकुर द्वारा प्रदान किये गए । मध्यप्रदेश के 18 साहित्यकारों को विभिन्न क्षेत्रों में अलग -अलग विधा के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे आगर जिले में जन्मी पूरे प्रदेश से एकमात्र महिला के रूप में सुश्री हेमलता शर्मा भोली बेन को मालवी कृति “मालवी डबल्यो” हेतु संत पीपा स्मृति सम्मान,2018 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान में 51 हजार की सम्मान निधि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । यह कि हेमलता शर्मा वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इंदौर में पदस्थ होकर मालवी बोली को सम्मान दिलाने हेतु प्रयासरत है ।अभी तक हेमलता शर्मा की मालवी भाषा मे 6 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से निशुल्क आनलाईन मालवी कक्षाएं चलाकर नवपीढ़ी को सिखाने हेतु निरन्तर प्रयास कर मालवी बोली के संरक्षण एवं सवंर्धन हेतु कार्य कर रही है । मालवांचल के लोगों ने इन्हें ‘मालवा की शान’ उपाधि से विभूषित किया है। मालवी बोली के लिए कार्य करने हेतु इन्हें “भोलीबेन” के उपनाम से पूरे देश भर में जाना जाता है । हेमलता शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार जन, समाज बन्धु सहित अनेक वरिष्ठ साहित्यकार बन्धुओ ने बधाई दी।




